"प्रशासनिक कार्रवाई" के लिए 39 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
थाने में शिकायतकर्ता से मारपीट के आरोप में एएसआई निलंबित, एफआईआर दर्ज
बिलासपुर जिले के रतनपुर थाने में एक व्यक्ति द्वारा अपने पुराने मामले की जानकारी लेने पहुंचे शिकायतकर्ता से एएसआई दिनेश तिवारी पर कथित तौर पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगा है। आरोप है कि एएसआई ने थाने में ही शिकायतकर्ता को कई थप्पड़ मारे। घटना सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लेते हुए एएसआई को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामले की जांच जारी है।
छत्तीसगढ़
दर्दनाक हादसा: जर्जर मकान गिरने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक और आक्रोश
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में एक जर्जर मकान अचानक गिरने से 10 वर्षीय बच्चा मलबे में दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश है, जबकि प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और जर्जर भवनों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही है।
महासमुंद
NH-53 पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत
राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर ग्राम बिटांगीपाली के पास शुक्रवार तड़के एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में मुकेश ज्वेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फिरोज खान गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें रायपुर रेफर किया गया। दोनों बकरी खरीदने सरायपाली जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।