"प्रशासनिक कार्रवाई" के लिए 39 परिणाम मिले
मनोरंजन
जवां दिखने की चाहत : गलत प्लास्टिक सर्जरी ने छीनी आंखों की नींद, 6 साल से खुली आंखों से सोने को मजबूर है महिला
चीन की वांग नामक महिला की जिंदगी एक कॉस्मेटिक सर्जरी के बाद पूरी तरह बदल गई। वर्ष 2020 में सूजौ के एक क्लिनिक में कराई गई डबल आईलिड सर्जरी के दौरान हुई कथित मेडिकल लापरवाही से उनकी आंखों की अश्रु ग्रंथियां क्षतिग्रस्त हो गईं और पलकें सामान्य रूप से झपकना बंद हो गईं।
रायपुर
हलचल : ज़ोन-10 के 6 पार्षदों ने ज़ोन अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
ज़ोन-10 में बड़ा राजनीतिक विवाद सामने आया है, जहां भाजपा के 6 पार्षदों ने अपने ही ज़ोन अध्यक्ष सचिन मेघानी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
काल बनी रफ्तार : दो भीषण सड़क हादसों में 6 की मौत, 100 मीटर घसीटकर भागा ट्रैक्टर चालक
छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बलरामपुर जिले के सनावल क्षेत्र में ईंट से लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार चार पंडो युवकों को कुचल दिया। आरोप है कि चालक घायलों को घसीटते हुए फरार हो गया और साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई।
छत्तीसगढ़
पत्रकारिता विश्वविद्यालय में प्रोफेसर की पुनर्नियुक्ति पर विवाद, एसीबी में शिकायत
रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में पूर्व में हटाए गए प्रोफेसर शाहिद अली की कथित पुनर्नियुक्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। डॉ. आशुतोष मिश्रा ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में शिकायत दर्ज कर कुलपति सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
राजनांदगांव
प्रशासन का बुलडोजर : फेफड़े मनगटा में 100 एकड़ की अवैध प्लॉटिंग जमींदोज, FIR की तैयारी!
प्रसिद्ध इको-टूरिज्म स्थल मनगटा में प्रशासन ने भू-माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 एकड़ से ज्यादा जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाकर अवैध सड़कें, पिलर्स और बाउंड्रीवॉल तोड़ दिए।
रायगढ़
प्रशासन का हंटर : नियमों की धज्जियां उड़ाने वाला पेट्रोल पंप सील, इधर लगातार दूसरी बार बढ़े तेल के दाम, जनता बेहाल
छत्तीसगढ़ के Raigarh जिले में ईंधन संकट और प्रशासनिक कार्रवाई ने एक साथ हलचल मचा दी है। खरसिया स्थित वंदना पेट्रोल पंप पर सुरक्षा मानकों और उपभोक्ता सुविधाओं में गंभीर लापरवाही पाए जाने के बाद प्रशासन ने सोमवार रात संयुक्त कार्रवाई करते हुए पंप को तत्काल सील कर दिया। वहीं दूसरी ओर, पिछले चार दिनों में दूसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से आम जनता की परेशानी और बढ़ गई है।
देश
हादसा : मिट्टी में दबकर 3 मजदूरों की मौत, जांच के बाद कार्रवाई तेज
दल्ली राजहरा में 12 मई को BSP की सीवरेज पाइपलाइन विस्तार परियोजना के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के बाद सुरक्षा में लापरवाही के आरोपों के बीच BSP ने डीजीएम मंगेश सेलकर और एजीएम रमेश कुमार को निलंबित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे एफआईआर दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है।
खेल
WFI का बड़ा एक्शन : विनेश फोगाट को नोटिस, 26 जून तक घरेलू टूर्नामेंटों से बाहर, कुश्ती जगत में मचा हड़कंप
भारतीय कुश्ती महासंघ ने अनुशासन और नियमों के पालन को आधार बनाते हुए स्टार पहलवान विनेश फोगाट को 26 जून तक घरेलू टूर्नामेंटों में भाग लेने से रोक दिया है। महासंघ का कहना है कि सभी खिलाड़ियों के लिए चयन प्रक्रिया और नियमों का पालन अनिवार्य है। यह निर्णय खेल प्रशासन में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।
बलरामपुर-रामानुजगंज
शिक्षा विभाग में हड़कंप : फर्जी नाम से सरकारी नौकरी कर रहा था प्रधान पाठक, जांच में खुलासा होते ही निलंबित
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक प्रधान पाठक पर फर्जी नाम और दस्तावेजों के जरिए सरकारी नौकरी हासिल करने का आरोप लगा है। ग्राम पंचायत कुशफर के निवासी सत्यनारायण की शिकायत पर जिला प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में पता चला कि शिक्षक का असली नाम रामदुलार पिता जीतू है, जबकि उसने लालमन सिंह पिता रामवृक्ष के नाम से नौकरी प्राप्त की थी। मामले को गंभीर मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। फिलहाल विभागीय जांच जारी है।
छत्तीसगढ़
भू-माफिया की दबंगई : रिंग तालाब कब्जा, निगम कर्मियों को धमकी देने वाले आजाद इराकी पर FIR दर्ज
अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) में रिंग बांध तालाब की सरकारी जमीन पर कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के जरिए अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि कूटरचित मृत्यु प्रमाण पत्र और फर्जी रजिस्ट्री के माध्यम से जमीन पर कब्जा किया गया और मिट्टी डालकर उसे समतल करने की कोशिश की गई। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए नगर निगम की टीम भेजी, लेकिन मौके पर कुछ लोगों ने काम में बाधा डाली और कर्मचारियों को धमकाने का आरोप लगा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
छत्तीसगढ़
स्कूल मामला गरमाया: बंदी आदेश के बाद भी चल रहा निजी स्कूल, एडमिशन प्रचार से बढ़ा विवाद
महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड के बिजेमाल क्षेत्र में स्थित “ए.के. स्मार्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल” को जिला कलेक्टर द्वारा बिना मान्यता के चलते बंद करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन आरोप है कि आदेश के बावजूद स्कूल का संचालन और एडमिशन प्रचार जारी है। सोशल मीडिया पर नए सत्र के लिए प्रवेश, फीस छूट और अन्य सुविधाओं के दावे किए जा रहे हैं, जिससे अभिभावकों में भ्रम की स्थिति है। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम को अनियमितताएं मिलीं और मौके पर जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं था। आरटीआई कार्यकर्ता ने शिक्षा विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है। अभिभावक बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।
छत्तीसगढ़
वेदांता प्लांट हादसा : 22 की मौत, 14 घायल, भूपेश बघेल ने FIR पर उठाए सवाल
छत्तीसगढ़ के सक्ती में वेदांता प्लांट हादसे में मौत का आंकड़ा 22 हो गया है। पश्चिम बंगाल के एक मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। कुल 36 मजदूर झुलसे थे, जिनमें से 14 का इलाज जारी है। शुरुआती जांच में बॉयलर फटने और प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है।