Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ पत्रकारिता विश्वविद्यालय में प्रोफेसर की पुनर्निय…
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय
छत्तीसगढ़ Featured

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में प्रोफेसर की पुनर्नियुक्ति पर विवाद, एसीबी में शिकायत

रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में पूर्व में हटाए गए प्रोफेसर शाहिद अली की कथित पुनर्नियुक्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। डॉ. आशुतोष मिश्रा ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में शिकायत दर्ज कर कुलपति सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 20 May 2026, 07:54 PM · अपडेट: 14 Sep 2026, 09:17 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
राजधानी स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। पूर्व में बर्खास्त किए गए प्रोफेसर शाहिद अली की कथित पुनर्नियुक्ति को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इस पूरे मामले को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार प्रोफेसर शाहिद अली को पूर्व में कथित दस्तावेजी अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघन के आरोपों के चलते सेवा से पृथक किया गया था। उस समय विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई थी। बताया जाता है कि मामले में शिकायत दर्ज कराने सहित प्रशासनिक कार्रवाई की गई थी।
अब उनकी पुनर्नियुक्ति की चर्चाओं के बाद विश्वविद्यालय के भीतर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। कर्मचारियों और शिक्षकों के बीच यह चर्चा है कि यदि पूर्व की कार्रवाई उचित थी तो पुनर्नियुक्ति किन आधारों पर की गई। वहीं यदि अब उन्हें राहत दी जा रही है तो पूर्व में की गई कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक पुनर्नियुक्ति से संबंधित प्रक्रिया को लेकर अब तक कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। यही वजह है कि विश्वविद्यालय परिसर में इस विषय को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
इधर, इस पूरे मामले को लेकर डॉ. आशुतोष मिश्रा ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में लिखित शिकायत की है। शिकायत में कुलपति डॉ. मनोज दयाल सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जिन आरोपों के आधार पर पूर्व में कार्रवाई की गई थी, उसी मामले में अब पुनर्नियुक्ति की प्रक्रिया कई सवाल खड़े करती है। डॉ. मिश्रा ने शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और पुनर्नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े सभी तथ्यों को सार्वजनिक किया जाए।
उधर, शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि विश्वविद्यालय जैसे संस्थानों में पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है, ताकि छात्रों और शिक्षकों के बीच संस्थान की विश्वसनीयता बनी रहे। हालांकि, इस पूरे मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें