"महासमुंद" के लिए 1055 परिणाम मिले
सरकारी सूचना
Ullas Pledge: महासमुंद कलेक्टर ने अधिकारियों को दिलाई उल्लास शपथ
Ullas Pledge: उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिले में 1 से 15 सितंबर तक साक्षरता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने अधिकारियों को साक्षरता शपथ दिलाकर शिक्षार्थियों को साक्षर बनाने और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प दिलाया।
राज्य सरकार
Deadline Meeting: महासमुंद कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक, APAAR ID, एग्रीस्टेक पंजीयन में तेजी के दिए निर्देश
Deadline Meeting: महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने समय-सीमा की बैठक में विभागीय योजनाओं, लंबित प्रकरणों और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विद्यार्थियों की APAAR ID शत-प्रतिशत बनाने, 30 सितंबर तक आधार संबंधी कार्य पूरा करने, एग्रीस्टेक पंजीयन में तेजी और डिजिटल क्रॉप सर्वे समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
खेल
National Sports Day: महासमुंद में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन
National Sports Day: 29 अगस्त को महासमुंद में राष्ट्रीय खेल दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दो प्रमुख स्थानों पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मेजर ध्यानचंद टीम और नीता डूमरे टीम के बीच खेला गया। यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें मेजर ध्यानचंद टीम ने 03-02 गोल से जीत दर्ज करते हुए विजेता होने का गौरव हासिल किया।
महासमुंद
Cleanliness Drive : महासमुंद में रेडक्रॉस जूनियर्स ने चलाया स्वच्छता अभियान, रक्तदान के प्रति किया जागरूक
Cleanliness Drive: देवरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रेडक्रॉस जूनियर्स ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों को रेडक्रॉस की गतिविधियों, रक्तदान के महत्व और सामाजिक सेवा में सक्रिय भागीदारी के लिए जागरूक किया गया।
सरकारी सूचना
Indian Red Cross Society : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा महासमुंद की प्रबंध समिति की बैठक सम्पन्न
Indian Red Cross Society: महासमुंद में रेडक्रॉस प्रबंध समिति की बैठक में ब्लड बैंक की निगरानी, सदस्यता विस्तार, भवन विकास, नशामुक्ति अभियान और जनऔषधि केंद्र को लेकर अहम फैसले लिए गए। कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने और सेवा कार्यों पर कॉफी टेबल बुक तैयार करने का भी निर्णय हुआ।
महासमुंद
RSS : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ महासमुंद द्वारा मनाया गया रक्षा बंधन पर्व
RSS: महासमुंद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, अनुशासन, एकता, राष्ट्र सेवा और चरित्र निर्माण का संदेश दिया गया। उपस्थित स्वयंसेवकों ने समाज और राष्ट्रहित में समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
सरकारी सूचना
Rescue : तमिलनाडु में बंधक बनाए गए महासमुंद जिले के चार श्रमिक एवं बच्चों को प्रशासन ने कराया मुक्त
Rescue : तमिलनाडु में कथित रूप से बंधक बनाए गए महासमुंद जिले के चार श्रमिकों और दो बच्चों को जिला प्रशासन की टीम ने सुरक्षित मुक्त करा लिया। सभी को वापस महासमुंद लाने की आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
राज्य सरकार
Girls Hostel Inspection: महासमुंद में मंत्री रामविचार नेताम ने आदिवासी छात्रावास का किया निरीक्षण
Girls Hostel Inspection: महासमुंद जिले में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई, भोजन, पेयजल, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जांच की। उन्होंने छात्राओं से स्वास्थ्य, पढ़ाई और करियर पर संवाद किया तथा अधिकारियों को छात्रावासों की व्यवस्थाएं नियमित रूप से बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
महासमुंद
Ganja Smuggling: नाले में धंसी महासमुंद की स्कॉर्पियो में मिला करोंड़ों का गांजा
Ganja Smuggling: रायपुर के डीडी नगर इलाके में नाली में फंसी महासमुंद पंजीयन वाली स्कॉर्पियो से गांजे की बड़ी खेप मिली है। चालक और उसके साथी फरार हैं। वहीं, कोमाखान पुलिस ने ओडिशा निवासी युवक को 8 किलो 290 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कथित रूप से गांजा जुनागढ़ से मध्यप्रदेश के मंडला ले जा रहा था।
राज्य सरकार
Khelo India Samvad : महासमुंद में ‘खेलो इंडिया संवाद’ पीएम मोदी के वर्चुअल संबोधन से जुड़ेंगे युवा
Khelo India Samvad: महासमुंद में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ आयोजित होगा। जिले के दो कॉलेजों में होने वाले कार्यक्रम में युवा और खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देशभर के 8 लाख से अधिक युवाओं को संबोधित करेंगे।
महासमुंद
Training Programme : महासमुंद में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का आयोजन, शिक्षण कौशल बढ़ाने पर जोर
Training Programme: महासमुंद के सरस्वती शिशु मंदिर में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग आयोजित हुआ, जिसमें आचार्यों को प्रार्थना, दैनंदिनी, उपस्थिति पंजी और स्मार्ट क्लास संचालन का प्रशिक्षण दिया गया।
महासमुंद
महासमुंद में सिगरेट के विवाद पर टंगिया और चाकू से जानलेवा हमला, 3 घायल
महासमुंद के नयापारा में सिगरेट मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि चाकू और टंगिया से किए गए हमले में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।