"सड़क सुरक्षा" के लिए 105 परिणाम मिले
रायपुर
रफ्तार का कहर: तेलीबांधा में बेकाबू कार ने मवेशियों को मारी टक्कर, चार गायों की मौत
रायपुर के वीआईपी रोड पर देर रात तेज रफ्तार कार ने सड़क पर मौजूद मवेशियों को टक्कर मार दी। हादसे में चार गायों की मौत हो गई, जबकि कई मवेशी घायल हुए हैं। तेलीबांधा पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
सूरजपुर
हादसा: कोयले से लदी ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवती की मौत, हादसे के बाद लोगों में आक्रोश
भटगांव थाना क्षेत्र के जरही चौक के पास कोयला लदी ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवती की मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कोयला परिवहन बंद करा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दुर्ग
ड्रंक एंड ड्राइव पर दुर्ग कोर्ट का सख्त फैसला, पहली बार चालक को भेजा जेल
दुर्ग में शराब पीकर सवारियों से भरी बस चलाने वाले चालक पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। गुरुनानक ट्रेवल्स के ड्राइवर जितेंद्र देवांगन को नशे की हालत में पकड़ा गया था। कोर्ट ने मामले में दोषी मानते हुए उसे 3 दिन के साधारण कारावास और 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। ड्रंक एंड ड्राइव के मामले में दुर्ग जिले में यह पहला मामला है, जिसमें चालक को जेल भेजा गया है।
बिलासपुर
चलती कार की सनरूफ से स्टंटबाजी पर हाईकोर्ट सख्त, SSP से मांगा जवाब
सनरूफ से बाहर निकलकर रील बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। डिवीजन बेंच ने SSP रजनेश सिंह से व्यक्तिगत शपथपत्र देकर अब तक की कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपायों की जानकारी मांगी है। पुलिस ने वाहन और इसमें शामिल लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बिलासपुर
खराब ट्रेलर से टकराए दो वाहन, कटर मशीन से काटकर निकाले गए चालक
बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर खराब होकर खड़े ट्रेलर से पीछे आ रहे दो अन्य ट्रेलर एक के बाद एक टकरा गए। हादसे में दोनों ट्रेलरों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिसमें चालक फंस गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कटर मशीन से केबिन काटकर दोनों चालकों को बाहर निकाला गया।
रायपुर
चलती कार पर स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, नवा रायपुर की सड़क पर युवकों की लापरवाही
नवा रायपुर में तेज रफ्तार कार से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रील बनाने के चक्कर में युवकों ने अपनी और सड़क पर मौजूद लोगों की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने कार्रवाई की मांग की है, जबकि ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।
बिलासपुर
नया दौर : बिलासपुर-रायपुर मार्ग होगा सिक्सलेन, 2000 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का DPR तैयार
NHAI ने रायपुर-बिलासपुर कॉरिडोर को सिक्सलेन बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सिमगा-बिलासपुर (NH-130) और दर्रीघाट-बिल्हा (NH-49) मार्ग के लिए DPR तैयार कर केंद्र सरकार को भेज दी गई है। लगभग 1500-2000 करोड़ रुपये की इस परियोजना से ट्रैफिक जाम कम होगा, सड़क सुरक्षा बढ़ेगी और औद्योगिक परिवहन को नई रफ्तार मिलेगी।
धमतरी
धमतरी में नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती, अभिभावकों को दी चेतावनी
धमतरी पुलिस ने नाबालिगों के वाहन चलाने पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत अभिभावकों को बुलाकर उन्हें कानूनी प्रावधानों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जा रहा है। पुलिस ने 36 स्कूलों में पहुंचकर 10,301 छात्र-छात्राओं को यातायात नियम, साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति की जानकारी दी है।
राष्ट्रीय
स्टंटबाजी : रील बनाने के लिए बाइक स्टंट पड़ा महंगा, BNS और MV एक्ट में केस दर्ज
वायरल होने के लिए बाइक पर स्टंट और अशोभनीय रील बनाने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपी भीमेश देवांगन पर BNS और मोटर वाहन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने लोगों को खतरनाक स्टंट और कानून उल्लंघन से बचने की चेतावनी दी है।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस,जवानों ने किया रेस्क्यू
भांसी थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के महेंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। धुरली के पास हुए इस हादसे में 10 से 12 यात्री घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही जवानों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायलों का इलाज दंतेवाड़ा जिला अस्पताल और बचेली अस्पताल में जारी है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
महासमुंद
स्वास्थ्य शिविर : महासमुंद में बस चालकों-परिचालकों के लिए लगा हेल्थ कैंप, 98 की हुई जांच
महासमुंद बस स्टैंड में परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में बस चालकों एवं परिचालकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 98 चालक-परिचालकों का बीपी, शुगर और नेत्र परीक्षण सहित आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, नशामुक्त वाहन संचालन, नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया।
रायपुर
सख्त अभियान : सड़क पर अवैध पार्किंग करने वालों की खैर नहीं, रायपुर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रायपुर यातायात पुलिस ने हीरापुर रिंग रोड और सर्विस रोड पर विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से खड़े 20 ट्रक और ट्रेलर वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। ट्रैफिक डीसीपी डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान वाहन चालकों और मालिकों को अंतिम चेतावनी देते हुए भविष्य में निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।