Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
"आरोपी गिरफ्तार" के लिए 497 परिणाम मिले
कोयला हेराफेरी : कोयला घोटाले पर हिर्री पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डिपो संचालक समेत 5 जेल भेजे गए
बिलासपुर
कोयला हेराफेरी : कोयला घोटाले पर हिर्री पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डिपो संचालक समेत 5 जेल भेजे गए
बिलासपुर जिले की हिर्री थाना पुलिस ने कोयला हेराफेरी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए कोल डिपो संचालक, वाहन मालिक और तीन ट्रेलर चालकों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी उच्च गुणवत्ता वाले जी-6 कोयले को रास्ते में निकालकर उसकी जगह निम्न गुणवत्ता वाला कोयला भरकर भारी मुनाफा कमा रहे थे। पुलिस ने वैज्ञानिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि पूरे रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की जांच जारी है।
कीर्तिमान डेस्क 26 May 2026
खुलासा : सब्जी के कैरेट में छिपाकर ले जा रहे थे 130 किलो गांजा, देवभोग पुलिस ने पकड़ा बड़ा खेप
गरियाबंद
खुलासा : सब्जी के कैरेट में छिपाकर ले जा रहे थे 130 किलो गांजा, देवभोग पुलिस ने पकड़ा बड़ा खेप
देवभोग पुलिस ने गरियाबंद जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चेकिंग के दौरान 130 किलो गांजा जब्त किया। तस्करों ने गांजे को सब्जी के कैरेटों के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाने की कोशिश की थी। पुलिस ने यूपी के गाजीपुर निवासी आरोपी राहुल पांडेय को गिरफ्तार कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
कीर्तिमान डेस्क 25 May 2026
सनसनी : जमीन विवाद ने रिश्तों को किया खत्म, भाई ने ली भाई की  जान
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
सनसनी : जमीन विवाद ने रिश्तों को किया खत्म, भाई ने ली भाई की  जान
दंतेवाड़ा जिले के ग्राम टेकनार कोन्टीपारा में 19 मई 2026 को नामकरण समारोह के दौरान जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों रामलाल भास्कर और रामू भास्कर के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी बड़े भाई रामू ने लोहे की गैंती से हमला कर दिया, जिससे रामलाल की मौके पर ही मौत हो गई।
कीर्तिमान डेस्क 21 May 2026
शराब तस्करी : कोरबा में अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार, 57 पौवा शराब के साथ दो गिरफ्तार
कोरबा
शराब तस्करी : कोरबा में अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार, 57 पौवा शराब के साथ दो गिरफ्तार
कोरबा जिले में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत दीपका पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक में 57 पौवा देशी प्लेन शराब भरकर दीपका से दर्री ले जा रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर शराब और होंडा शाइन बाइक जब्त की तथा दोनों आरोपियों को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कीर्तिमान डेस्क 19 May 2026
चोरियों का खुलासा : दुर्ग-भिलाई में दिनदहाड़े चोरी करने वाला गैंग गिरफ्तार, 63.50 लाख का माल बरामद
दुर्ग
चोरियों का खुलासा : दुर्ग-भिलाई में दिनदहाड़े चोरी करने वाला गैंग गिरफ्तार, 63.50 लाख का माल बरामद
दुर्ग-भिलाई में दिनदहाड़े सूने मकानों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह का दुर्ग पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मेरठ से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 400 ग्राम सोना, 3.50 लाख रुपये नगद समेत कुल 63.50 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया। आरोपी फेरीवाले बनकर कॉलोनियों में रेकी करते थे और सूने घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। जांच में खुलासा हुआ कि गैंग दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, नवा रायपुर और जबलपुर तक सक्रिय था। सैकड़ों CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
कीर्तिमान डेस्क 19 May 2026
हाई-प्रोफाइल जाल : लेडी डॉक्टर बनकर आई मरीज़ ने बनाया अश्लील वीडियो, 5 लाख की रंगदारी मांगते ही पुलिस ने दबोचा
देश
हाई-प्रोफाइल जाल : लेडी डॉक्टर बनकर आई मरीज़ ने बनाया अश्लील वीडियो, 5 लाख की रंगदारी मांगते ही पुलिस ने दबोचा
सिंगरौली में एक डॉक्टर को हनीट्रैप में फंसाकर ₹5 लाख की ब्लैकमेलिंग करने के मामले में 24 वर्षीय युवती साक्षी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वीडियो कॉल के दौरान अश्लील स्क्रीन रिकॉर्डिंग बनाकर डॉक्टर को पत्नी और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर मुख्य आरोपी को पकड़ लिया, जबकि गिरोह के दो अन्य सदस्य अब भी फरार हैं। पुलिस मोबाइल डेटा, कॉल रिकॉर्ड और बैंक खातों की जांच कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 15 May 2026
सनसनी : चलती बस में महिला से गैंगरेप , ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, बस जब्त
देश
सनसनी : चलती बस में महिला से गैंगरेप , ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, बस जब्त
दिल्ली में एक निजी बस के अंदर महिला से कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बस चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है तथा बस को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने आरोप लगाया कि उसे रानी बाग से बस में बैठाकर नांगलोई ले जाया गया, जहां वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 14 May 2026
ऑडियो क्लिप ने खोली पोल : दुष्कर्म केस का डर दिखाकर वसूली करने वाला भाजपा का पूर्व पार्षद गिरफ्तार
रायगढ़
ऑडियो क्लिप ने खोली पोल : दुष्कर्म केस का डर दिखाकर वसूली करने वाला भाजपा का पूर्व पार्षद गिरफ्तार
रायगढ़ के घरघोड़ा क्षेत्र में एक पूर्व पार्षद श्याम भोजवानी पर युवक साहिल यादव को झूठे दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर ₹40-50 हजार की अवैध वसूली मांगने का आरोप लगा। मामला प्रेम संबंध विवाद के बाद शुरू हुआ था, लेकिन थाने में समझौता हो जाने के बावजूद आरोपी ने “मामला खत्म कराने” के नाम पर पैसे मांगे। साहिल ने ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। रायगढ़ SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस का नाम लेकर वसूली करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 11 May 2026
इन्फ्लुएंसर का हाई-वोल्टेज ड्रामा : सोमा देवांगन और रॉकी बॉक्सर पर मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप, वीडियो वायरल
रायपुर
इन्फ्लुएंसर का हाई-वोल्टेज ड्रामा : सोमा देवांगन और रॉकी बॉक्सर पर मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप, वीडियो वायरल
रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित एक मॉल की पार्किंग में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताई जा रही सोमा देवांगन और रॉकी बॉक्सर से जुड़ा विवादित वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में गाली-गलौज, मारपीट और वाहन तोड़फोड़ जैसी घटनाएं दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें डंडों के इस्तेमाल और एक वाहन को नुकसान पहुंचाने के आरोप हैं। मामले को गंभीर मानते हुए तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की जांच कर रही है। खबरों के मुताबिक आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार बताए जा रहे हैं।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 10 May 2026
मुंबई में दोस्त की निर्मम हत्या कर फरार आरोपी रायपुर स्टेशन से गिरफ्तार, हावड़ा मेल से भागने की कोशिश नाकाम
छत्तीसगढ़
मुंबई में दोस्त की निर्मम हत्या कर फरार आरोपी रायपुर स्टेशन से गिरफ्तार, हावड़ा मेल से भागने की कोशिश नाकाम
मुंबई में दोस्त की अपहरण के बाद हत्या कर शव के टुकड़े करने वाला आरोपी आवेश मुस्तफा कर्णी रायपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। वह हावड़ा मेल एक्सप्रेस से फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन रायपुर GRP की सतर्कता से उसे प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर दबोच लिया गया और बाद में मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया।
कीर्तिमान ब्यूरो 09 May 2026
FBI ने कनाडा में हथियार तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम की, 89 हथियार बरामद, पाकिस्तानी समेत 3 गिरफ्तार
विदेश
FBI ने कनाडा में हथियार तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम की, 89 हथियार बरामद, पाकिस्तानी समेत 3 गिरफ्तार
अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी FBI ने कनाडा में हथियार तस्करी की बड़ी साजिश का खुलासा करते हुए 89 हथियार बरामद किए हैं और पाकिस्तानी नागरिक समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। New York State Police की जांच के दौरान एक संदिग्ध वाहन से हथियारों का भारी जखीरा मिला, जिसमें 17 चोरी की बंदूकें भी शामिल थीं। आरोपियों पर अवैध हथियार तस्करी और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है, जिनमें 10 से 15 साल तक की सजा हो सकती है।
कीर्तिमान ब्यूरो 09 May 2026
चक्रव्यूह में सटोरिए : पुलिस की सतर्कता के चलते ONLINE सट्‌टा का कारोबार चला रहे दो आरोपियों ने किया सरेंडर
दुर्ग संभाग
चक्रव्यूह में सटोरिए : पुलिस की सतर्कता के चलते ONLINE सट्‌टा का कारोबार चला रहे दो आरोपियों ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध ऑनलाइन सट्टा मामले में लंबे समय से फरार दो मुख्य आरोपी—नीतिश गुप्ता और अमित शर्मा—ने पुलिस के दबाव और तकनीकी निगरानी के कारण आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने इनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज कर लगातार छापेमारी और डिजिटल ट्रैकिंग की थी। पूछताछ में सट्टा नेटवर्क और वित्तीय लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस ने अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
कीर्तिमान डेस्क 07 May 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें