"आरोपी गिरफ्तार" के लिए 498 परिणाम मिले
रायपुर
डबल मर्डर: पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या करने वाला गिरफ्तार, कुल्हाड़ी-लोटे से किया हमला; चरित्र शंका में हुआ था विवाद
रायपुर के सेमरिया गांव में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने चरित्र शंका के विवाद में पत्नी और सौतेली बेटी की कुल्हाड़ी और लोटे से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर लिए हैं।
महासमुंद
महासमुंद में कार्रवाई: 4.6 करोड़ की मादक पदार्थ जब्ती, वाहनों और 165 आरोपियों के साथ नेटवर्क ध्वस्त
महासमुंद जिले की पुलिस ने बसना, कोमाखान, सिंघोड़ा और महासमुंद थानों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 10 घंटे में 685.890 किलो गांजा और 700 नशीली टैबलेट जब्त की। कार्रवाई में पिकअप, ट्रक, कार और बाइक सहित कुल 4.61 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई। कुल 165 आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिनमें छत्तीसगढ़ के 48 और अन्य राज्यों के 117 शामिल हैं। तस्करी के विभिन्न तरीकों—पिकअप, पैकर्स एंड मूवर्स, ड्रायफ्रूट भरे ट्रक, कार, बाइक और ट्रेन—को नाकाम किया गया। कार्रवाई में बिलासपुर और रायपुर क्राइम ब्रांच तथा ANTF का सहयोग भी शामिल था।
महासमुंद
तरबूज के नीचे छिपा था 2.25 क्विंटल गांजा, पुलिस ने 6 तस्करों को दबोचा
सरायपाली क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया। तस्कर तरबूज से लदे पिकअप वाहन में नीचे गांजा छिपाकर और आगे एक पायलटिंग कार चलाकर तस्करी कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने सूचना के आधार पर घेराबंदी कर दोनों वाहनों को पकड़ लिया।
गरियाबंद
गरियाबंद पुलिस ने उड़ीसा के हीरा तस्कर को 34 हीरों के साथ गिरफ्तार
गरियाबंद पुलिस और साइबर टीम ने 24 मार्च 2026 को ग्राम नहरगांव तिराहा में उड़ीसा के हीरा तस्कर बंशीधर सेठी (50 वर्ष) को 34 नग हीरों के साथ गिरफ्तार किया। हीरों की कीमत लगभग 9.2 लाख रुपये है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) और खान एवं खनिज अधिनियम 1957 की धारा 21(4) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने और सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही।
महासमुंद
व्हॉट्सएप सूचना बनी हथियार, अवैध गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़
महासमुंद पुलिस की “संवाद” व्हॉट्सएप हेल्पलाइन पर मिली गुप्त सूचना के आधार पर बागबाहरा में अवैध गैस रिफिलिंग और सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने आरोपी राजकुमार पटेल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर गैस सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण और दो वाहन समेत करीब ₹8.09 लाख की संपत्ति जब्त की। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इसे खतरनाक और गंभीर अपराध बताते हुए ऐसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
महासमुंद
महासमुंद में सनसनी: शादी के दबाव पर बॉयफ्रेंड ने मूकबधिर गर्लफ्रेंड की हत्या
बसना थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय मूकबधिर युवती की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए थे, जिससे वह गर्भवती हो गई। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो बदनामी के डर से आरोपी ने उसकी हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। पुलिस ने जांच के दौरान संदेह के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया, जहां उसने जुर्म कबूल कर लिया। मामला हत्या की धाराओं में दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।