Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश
W 𝕏 f
होम महासमुंद व्हॉट्सएप सूचना बनी हथियार, अवैध गैस रिफिलिंग गिर…
सामना के साथ आरोपी गिरफ्तार
सामना के साथ आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद

व्हॉट्सएप सूचना बनी हथियार, अवैध गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़

महासमुंद पुलिस की “संवाद” व्हॉट्सएप हेल्पलाइन पर मिली गुप्त सूचना के आधार पर बागबाहरा में अवैध गैस रिफिलिंग और सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने आरोपी राजकुमार पटेल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर गैस सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण और दो वाहन समेत करीब ₹8.09 लाख की संपत्ति जब्त की। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इसे खतरनाक और गंभीर अपराध बताते हुए ऐसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 26 Mar 2026, 10:54 AM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:30 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए शुरू की गई महासमुंद पुलिस की व्हॉट्सएप हेल्पलाइन संवाद की सफलता दिखने लगी है। संवाद हेल्पलाइन नंबर पर मिली सूचना के आधार पर बागबाहरा पुलिस ने घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग करने वाले गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से गैस सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण और दो वाहन सहित कुल 8.09 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। बागबाहरा पुलिस को संवाद हेल्पलाइन 9479229939 के माध्यम से सूचना मिली थी कि झलप चौक क्षेत्र में गैस रिफिलिंग का अवैध खेल चल रहा है। इस पर पुलिस की टीम ने वार्ड-2 स्थित चिन्हित ठिकाने पर छापेमारी की। मौके पर आरोपी राजकुमार पटेल (38) को घरेलू एलपीजी सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। मौके से गैस रिफिलिंग पाइप, इलेक्ट्रिक तौल मशीन और अन्य खतरनाक उपकरण बरामद किए गए हैं।
रिफिलिंग उपकरण के साथ आरोपी गिरफ्तार 
जानकारी के अनुसार इसमें 7 नग खाली गैस सिलेंडर व रिफिलिंग उपकरण (कीमत करीब 9,000 रुपए), एक ईको वाहन (सीजी 04 एमएस 7570) और एक वैगनआर कार शामिल है‌ं। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 8 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3, 7 और बीएनएस की धारा 288 के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा।  इस कार्रवाई में बागबाहरा थाना प्रभारी और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस तत्परता से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। 
जब्त सामान में शामिल हैं:
7 खाली गैस सिलेंडर
रिफिलिंग उपकरण (लगभग ₹9,000)
एक ईको वाहन
एक वैगनआर कार
कुल जब्ती की कीमत लगभग ₹8.09 लाख आंकी गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें