"ED" के लिए 5153 परिणाम मिले
विदेश
व्हाइट हाउस डिनर : घुसपैठ की कोशिश नाकाम, ट्रंप और अधिकारियों को निशाना बनाने की साज़िश, संदिग्ध गिरफ्तार
वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस डिनर के दौरान एक संदिग्ध बंदूकधारी की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि उसका निशाना राष्ट्रपति ट्रंप और प्रशासनिक अधिकारी थे। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और एफबीआई पूरे मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़
आधी रात का पुलिस एक्शन : खैरागढ़ में कॉम्बिंग गश्त से बदमाशों में खौफ, फरार वारंटी गिरफ्तार
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में पुलिस ने देर रात विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाकर शहर के संवेदनशील इलाकों में सघन जांच की। इस दौरान लंबे समय से फरार दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें विजय यादव शामिल है। पुलिस ने बैंकों, एटीएम, ढाबों और लॉज की भी जांच की, साथ ही देर रात बेवजह घूमने वाले युवकों को हिरासत में लेकर चेतावनी दी। अभियान का उद्देश्य अपराधियों में डर और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना रहा।
शिक्षा
NEET UG 2026 : अब 27 अप्रैल को जारी होगा एडमिट कार्ड, सुबह 10 बजे से डाउनलोड लिंक होगा एक्टिव
NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड अब 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे जारी होगा। परीक्षा 3 मई को ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सभी गाइडलाइंस का पालन सुनिश्चित करें, ताकि परीक्षा के दिन किसी भी परेशानी से बचा जा सके।
अन्य
सियासत : क्या केजरीवाल का ‘सबसे भरोसेमंद’ सांसद ही निकला सूत्रधार
एक इंटरव्यू में विक्रम साहनी ने दावा किया कि उन्होंने खुद अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर संभावित राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में पहले ही आगाह कर दिया था। उनके मुताबिक, उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि यदि कुछ सांसद इस्तीफा देते हैं तो दलबदल विरोधी कानून के तहत आवश्यक संख्या जुटाना आसान हो जाएगा।
लाइफ स्टाइल
सनी लियोनी : 16 करोड़ के ड्रीम पेंटहाउस में यह क्या कर दिया जिसे देखने मची होड़
ग्लैमर की दुनिया से दूर सितारों का निजी आशियाना अक्सर रहस्य से भरा होता है, लेकिन जब Sunny Leone ने अपने मुंबई स्थित पेंटहाउस के दरवाजे खोले, तो हर कोई हैरान रह गया। करीब ₹16 करोड़ की कीमत वाला यह घर सिर्फ लग्जरी का नहीं, सादगी और अपनापन का भी खूबसूरत मेल है।
छत्तीसगढ़
दुर्ग में सनसनी : पत्थर से कुचलकर युवक की निर्मम हत्या, करहीडीह क्षेत्र में दहशत का माहौल
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के करहीडीह इलाके में सांस्कृतिक भवन के पास एक युवक नारायण निषाद की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव सुबह खून से लथपथ हालत में मिला, जिसमें सिर पर पत्थर से गंभीर वार के निशान थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और स्थानीय लोगों से पूछताछ के जरिए आरोपियों की तलाश की जा रही है। हत्या के पीछे कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन पुलिस इसे योजनाबद्ध वारदात मानकर जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़
खूनी संघर्ष : आपसी रंजिश के चलते फेब्रिकेशन कर्मी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, इलाके में दहशत
पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के कारण एक युवक की धारदार हथियार (टंगिया) से हमला कर हत्या कर दी गई। खुर्सीपार थाना क्षेत्र, भिलाई (जिला दुर्ग)। विक्रम सोना, जो पेशे से फेब्रिकेशन का काम करता था। आरोपी और मृतक के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसने घटना के दिन हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
अन्य
प्रशासनिक शिविर : सुशासन एक्सप्रेस से 242 आवेदनों का मौके पर निस्तारण
नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखंड के सुदूर लंका गांव में पहली बार दो दिवसीय प्रशासनिक शिविर का आयोजन किया गया, जहाँ जिला प्रशासन ने कठिन रास्तों को पार कर ग्रामीणों तक सीधे पहुँचकर उनकी समस्याओं का समाधान किया। इस शिविर की खास बात ‘सुशासन एक्सप्रेस’ रही, जिसके माध्यम से आधार, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र सहित कई सेवाएँ मौके पर ही दी गईं। कुल 310 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 242 का तत्काल निस्तारण किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मनरेगा, राशन कार्ड और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े आवेदन प्रमुख रहे। अब तक इस मोबाइल सेवा के जरिए 17,520 आवेदनों का समाधान किया जा चुका है।
‘युवा फेस्ट-2026’ का भव्य समापन, संगीत और प्रतिभा का दिखा शानदार संगम
धमतरी के पीजी कॉलेज में आयोजित ‘युवा फेस्ट-2026’ का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। कार्यक्रम में टंकराम वर्मा ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। ‘दायरा बैंड’ (जादू बस्तर) की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया, जिसमें पीजी कॉलेज ने रनिंग ट्रॉफी जीती। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को प्रतिभा, कौशल और नवाचार का मंच देना रहा।
छत्तीसगढ़
निर्माण कार्यों पर सियासी टकराव : अध्यक्ष ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, पार्षद के प्रमाण से उलझी पूरी कहानी
खैरागढ़ नगर पालिका में नाली और सीसी रोड निर्माण को लेकर विवाद गहराया है। अध्यक्ष ने “पहले भुगतान, बाद में काम” का आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार की शिकायत की है, जबकि वार्ड पार्षद ने लिखित प्रमाण देकर बताया कि काम पहले ही पूरा हो चुका था। विरोधाभासी दावों के बीच अब प्रशासन जांच कर रहा है कि सच्चाई दस्तावेजों में है या जमीनी हकीकत में।
छत्तीसगढ़
मानवता शर्मसार : रास्ता पूछने वाली युवती से ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
कबीर नगर इलाके में रास्ता भटक चुकी एक युवती के साथ ऑटो चालक द्वारा सुनसान मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता 23 अप्रैल से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज थी। 25 अप्रैल को मिलने के बाद उसने आपबीती सुनाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 35 वर्षीय आरोपी पंकज पांडे को गिरफ्तार किया, जो लालमती अस्पताल के पास का निवासी है।
भाजपा
रणनीति का पलटवार : संदीप पाठक की एंट्री से बदली सियासी बिसात, तीसरे विकल्प के भ्रूण पर गहराया संकट
आम आदमी पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार रहे छत्तीसगढ़ मूल के संदीप पाठक के भाजपा में जाने से छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी बड़े बदलाव के कयास लगाए जा रहे हैं। यह दल बदल के साथ बड़े रणनीतिक शक्ति संतुलन का परिवर्तन भी है। भाजपा को जहां इससे संगठनात्मक मजबूती और चुनाव में बढ़त संभावना दिखती है, वहीं आम आदमी पार्टी के लिए यह गहरा झटका है, जिससे उसका “तीसरे विकल्प” का सपना कमजोर पड़ता दिख रहा है। आने वाले समय में यह बदलाव छत्तीसगढ़ की सियासत को और अधिक जटिल और दिलचस्प बना सकता है।