"छात्रा" के लिए 528 परिणाम मिले
समीक्षा बैठक : मनरेगा की लंबित मजदूरी जारी, श्रमिकों तक सूचना पहुंचाने के निर्देश
दुर्ग जिले के प्रभारी सचिव सोनमणि बोरा ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विभागीय समन्वय और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया। उन्होंने दुर्ग को मॉडल जिला बनाने के लिए बेहतर तालमेल से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में पेयजल व्यवस्था, नाला सफाई, पीएम आवास निर्माण, मनरेगा मजदूरी भुगतान, “लखपति दीदी” योजना, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था और किसानों को खाद-बीज वितरण जैसे विषयों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को योजनाओं का लाभ आमजनों तक तेजी और पारदर्शिता के साथ पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
रायपुर
अटल लैब : टॉपर्स से मिले प्रमुख सचिव सोनमणी वोरा, मेहनत और अनुशासन का दिया संदेश
दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण प्रमुख सचिव सोनमणी वोरा ने किया। उन्होंने विद्यालय की लाइब्रेरी, विज्ञान प्रयोगशाला, अटल लैब, स्पोर्ट्स रूम और स्मार्ट क्लास का अवलोकन कर शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना की। इस दौरान अभिजीत सिंह भी उपस्थित रहे। प्रमुख सचिव ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य निर्धारण का संदेश देते हुए मेधावी छात्रों का सम्मान किया तथा शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की।
चैंपियन : बिलासपुर की शिविका पांडेय ने राज्य स्तरीय स्केटिंग में रचा इतिहास
रायपुर के सरोना में 9–10 मई 2026 को आयोजित प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय रोलर स्पोर्ट्स रैंकिंग चैंपियनशिप में बिलासपुर की शिविका पांडेय ने शानदार प्रदर्शन किया। 400 मीटर रेस के दौरान चोट लगने के बावजूद उन्होंने कांस्य पदक जीता और अगले दिन 200 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीतकर अपने आयु वर्ग की ओवरऑल चैंपियन बनीं। वे छठवीं कक्षा की छात्रा हैं और रॉयल स्केटिंग क्लब, बिलासपुर में प्रशिक्षण लेती हैं।
सफलता के लिए मेहनत : विद्यार्थियों की भविष्य की आकांक्षाओं पर मुख्यमंत्री की सराहना
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके सपनों, पढ़ाई की दिनचर्या और भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना तथा उन्हें मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है और सफलता के लिए नियमित अभ्यास, समय प्रबंधन और स्वस्थ जीवनशैली बेहद जरूरी हैं। उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों को साझा करते हुए बताया कि कठिन परिस्थितियों में भी मेहनत और समर्पण से आगे बढ़कर सफलता हासिल की जा सकती है।
धर्म
अमृत महोत्सव : सोमनाथ मंदिर में ध्वजारोहण और कुंभाभिषेक के साक्षी बने प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं, जहां उन्होंने गिर सोमनाथ में भव्य रोड शो किया और इसके बाद सोमनाथ मंदिर में कुंभाभिषेक के साथ पूजा-अर्चना की। सोमनाथ अमृत महोत्सव के तहत मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें वायुसेना के हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई। पीएम मोदी ने मंदिर परिसर में ध्वजारोहण और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया तथा सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। आज शाम वे वडोदरा में सरदारधाम छात्रावास का उद्घाटन करेंगे और दोनों कार्यक्रमों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर देशभर के नेताओं और नागरिकों ने शुभकामनाएं देते हुए सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित किया।
कार्यों की शुरुआत : सुशासन और विकास को मिली नई गति
मुंगेली जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 353 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक लागत के 414 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 284 कार्यों का लोकार्पण और 130 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। इन परियोजनाओं से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी।
शिक्षा
बरोण्डा स्कूल का शानदार रिजल्ट : 12वीं में 88.89% और 10वीं में 76.92% परिणाम, पायल और साधना बनीं टॉपर
बिलासपुर
सख्त फैसला : हॉस्टल प्रशासन का छात्रों को 48 घंटे की डेडलाइन, बढ़ी चिंता
गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर के वीर सावरकर बालक छात्रावास प्रशासन ने एक नया आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि सत्र 2025-26 की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद छात्रों को 48 घंटे के भीतर हॉस्टल खाली करना होगा। यह निर्देश चीफ वार्डन और असिस्टेंट वार्डन की सहमति से जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, छात्रों को छात्रावास छोड़ते समय अपनी सभी निजी सामग्री साथ ले जानी होगी। साथ ही, कमरा खाली करने से पहले केयरटेकर से कमरे का सामान सत्यापित कराना और मेस वेंडर से “नो ड्यूज” प्रमाणपत्र लेना अनिवार्य होगा। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही छात्रों को हॉस्टल छोड़ने की अनुमति दी जाएगी।
छत्तीसगढ़
स्कूल में धर्मांतरण : प्रधान पाठक निलंबित, थाने में भी केस दर्ज
जांजगीर-चांपा के बलौदा स्थित पीएमश्री कन्या प्राथमिक शाला की प्रधान पाठक लक्ष्मी देवी भारद्वाज को कथित धर्मांतरण और धार्मिक गतिविधियों के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि स्कूल में बच्चों को ईसाई धार्मिक बातें सिखाई जा रही थीं और हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ भड़काया जा रहा था। डीईओ ने जवाब असंतोषजनक मिलने पर कार्रवाई की। वहीं बलौदा थाना में भी बीएनएसएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
शिक्षा
CBSE 12th Result 2026 LIVE : जल्द खत्म होगा इंतजार, रिजल्ट से पहले संभालकर रखें एडमिट कार्ड
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। 18 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट, डिजिलॉकर और उमंग ऐप के माध्यम से अपना रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी जरूरी होगी, इसलिए एडमिट कार्ड सुरक्षित रखना बेहद महत्वपूर्ण है।
दुर्ग
भंडाफोड़ : हॉस्टल की आड़ में चल रहे पनीर स्टोरेज का खुलासा, 140 किलो माल जब्त
दुर्ग जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शैल देवी महाविद्यालय के सामने एक बॉयज हॉस्टल की आड़ में चल रहे अवैध पनीर भंडारण और सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में 140 किलो पनीर जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। यहां बिना लाइसेंस और मानक प्रक्रियाओं के बड़े पैमाने पर पनीर का कारोबार किया जा रहा था। मौके से नोट गिनने की मशीन और तिजोरी भी मिली, जिससे संगठित अवैध व्यापार के संकेत मिले हैं। जब्त पनीर के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं और अब यह पता लगाया जा रहा है कि यह माल किन स्थानों पर सप्लाई किया जा रहा था।
शिक्षा
CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी, DigiLocker और UMANG ऐप से भी कर सकेंगे चेक
CBSE ने रिजल्ट प्रक्रिया को लेकर दी बड़ी अपडेट, छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और एडमिट कार्ड डिटेल्स के जरिए देख सकेंगे अपना स्कोर, Central Board of Secondary Education जल्द ही कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणाम मई के दूसरे सप्ताह में घोषित किए जाने की संभावना है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट, DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बोर्ड ने फर्जी खबरों से बचने और केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने की सलाह दी है।