"केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह" के लिए 56 परिणाम मिले
भाजपा
महामंथन : गनतंत्र से गणतंत्र की ओर बढ़ा बस्तर, गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में जुड़ रहा चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों का मेला
केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के दो दिवसीय बस्तर दौरे का आज सबसे अहम दिन है। जगदलपुर में आज मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित हो रही है, जिसमें छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं। नक्सलवाद से मुक्त घोषित किए जा चुके बस्तर में पहली बार इतने बड़े स्तर की रणनीतिक बैठक हो रही है। बैठक में सीमावर्ती राज्यों के समन्वय, विकास कार्यों और आंतरिक सुरक्षा को लेकर चर्चा होगी।
भाजपा
छत्तीसगढ़ दौरा : रायपुर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, आज बस्तर में सुरक्षा और विकास कार्यों की देंगे बड़ी सौगात
Amit Shah दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर में उनका स्वागत मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai और वित्त मंत्री O. P. Choudhary ने किया। पूरे छत्तीसगढ़ में ‘डायल-112’ सेवा का विस्तार होगा। 400 नए आपातकालीन वाहन सेवा में शामिल किए जाएंगे। बस्तर के नेतानार में सुरक्षा केंद्र को “जनसुविधा केंद्र” के रूप में उद्घाटित किया जाएगा। अमित शाह शहीद जवानों के परिवारों से मुलाकात करेंगे। 19 मई को रायपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होगी, जिसमें Uttar Pradesh, Uttarakhand, Madhya Pradesh और Chhattisgarh के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
भाजपा
असम में फिर हिमंता राज : दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे हिमंता बिस्वा सरमा, गुवाहाटी में समारोह
असम विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दोबारा जीत हासिल की है। पार्टी विधायक दल ने हिमंता बिस्वा सरमा को फिर नेता चुना है। वह मंगलवार, 12 मई को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गुवाहाटी में आयोजित समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सुबह 11:40 बजे उन्हें और नए मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे। कार्यक्रम में कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
पश्चिम बंगाल : बड़ा राजनीतिक बदलाव सुभेंदु अधिकारी बने मुख्यमंत्री समारोह में नरेन्द्र मोदी , अमित शाह उपस्थित
सुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और राज्य में पहली बार बीजेपी की सरकार बन गई है। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित असश h सहित कई बड़े नेता शामिल हुए और 5 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
गरियाबंद
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बंगाल-असम और एनडीए की जीत का भव्य विजय उत्सव
नवापारा राजिम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल और असम में पार्टी की बड़ी जीत तथा एनडीए के शानदार प्रदर्शन पर विजय उत्सव मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी, झालमुड़ी का वितरण किया और आतिशबाजी कर खुशी जताई। कार्यक्रम में “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारे गूंजे। नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, अमित शाह की रणनीति और संगठन की मजबूती का परिणाम बताया। बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और जीत को जनता के विश्वास की जीत करार दिया गया।
छत्तीसगढ़
बस्तर में बड़ा सियासी-सुरक्षा कदम : 19 मई को अमित शाह का दौरा, नक्सलवाद के खात्मे के बाद होगी हाई लेवल मीटिंग
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 19 मई को बस्तर दौरे पर रहेंगे, जहां नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियानों के बाद पहली हाई लेवल सुरक्षा बैठक करेंगे। बैठक में नक्सल उन्मूलन, सुरक्षा व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा होगी। सरकार का दावा है कि नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या 126 से घटकर 11 रह गई है और लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक देश को पूरी तरह नक्सल मुक्त बनाने का है।
देश
ईवीएम में बंद नेताओं की किस्मत : पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान शुरू, पहले चरण में जनता में दिखा भारी उत्साह
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर और तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर मतदान जारी है। दोनों राज्यों में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ और उत्साह देखने को मिल रहा है। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। कई प्रमुख राजनीतिक नेताओं की किस्मत इस चरण में ईवीएम में बंद हो रही है। राजनीतिक दलों के बीच मुकाबला तेज है और दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित है।
रायपुर
नक्सलवाद खत्म होने पर सियासी संग्राम: साय का दावा, बघेल का सीधा वार
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के मुद्दे पर राजनीतिक टकराव तेज़ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में नक्सलवाद खत्म होने का दावा करते हुए भूपेश बघेल के आरोपों को गलत बताया, वहीं बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए खुली बहस की चुनौती दी।