"जर्मनी" के लिए 56 परिणाम मिले
रक्षा
मेगा डील टूटा : भारत के साथ मिलकर सुपर-फाइटर जेट बनाएगा पेरिस
फ्रांस और जर्मनी के बीच 2017 में शुरू हुआ महत्वाकांक्षी फ्यूचर कॉम्बैट एयर सिस्टम (FCAS) प्रोजेक्ट तकनीकी और नेतृत्व संबंधी मतभेदों के कारण ठप पड़ गया है। इस घटनाक्रम ने भारत और फ्रांस के लिए मिलकर 6th Generation फाइटर जेट विकसित करने की संभावनाओं को मजबूत कर दिया है।
खेल
नार्वे चेस : प्रज्ञानानंद ने रचा इतिहास, कार्लसन को दो बार हराकर जीता नॉर्वे चेस का ताज
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने नॉर्वे चेस 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। 20 वर्षीय प्रज्ञानानंद ने अंतिम दौर में जर्मनी के विन्सेंट कीमर को हराकर खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने विश्व नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को दो बार मात देकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत खेल जगत की कई हस्तियों ने बधाई दी है। कि यह जीत भारतीय शतरंज के स्वर्णिम दौर का प्रतीक है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
विदेश
रूस-यूक्रेन युद्ध : फ्रांस की पहल को बढ़ता समर्थन, नॉर्वे हुआ शामिल
यूरोप में सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में फ्रांस की पहल को एक और बड़ा समर्थन मिला है। नॉर्वे ने फ्रांस की ‘फॉरवर्ड डिटरेंस’ पहल में शामिल होने की घोषणा की है, जिसके तहत यूरोपीय सुरक्षा में फ्रांस की परमाणु क्षमता की भूमिका पर चर्चा की जा रही है। इससे पहले जर्मनी, पोलैंड, नीदरलैंड्स, बेल्जियम, डेनमार्क, स्वीडन, ग्रीस और यूनाइटेड किंगडम भी इस पहल से जुड़ चुके हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद बढ़ी सुरक्षा चिंताओं के बीच यूरोपीय देश रक्षा सहयोग के नए विकल्प तलाश रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे यूरोप में फ्रांस की रणनीतिक और सुरक्षा भूमिका लगातार मजबूत होती नजर आ रही है।
खेल
शय और मात : प्रज्ञानंदा और गुकेश को झटका, नॉर्वे चेस में वेस्ली सो शीर्ष पर
नॉर्वे चेस 2026 के छठे राउंड में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले। मैग्नस कार्लसन ने टूर्नामेंट लीडर अलीरेजा फिरोजा को उनकी पहली क्लासिकल हार देकर खिताब की दौड़ को और रोमांचक बना दिया, जबकि वेस्ली सो ने प्रज्ञानंदा को हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। वहीं, मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश को विंसेंट कीमर के हाथों हार का सामना करना पड़ा। महिला वर्ग में जू वेनजुन ने दिव्या देशमुख को हराया, जबकि बिबिसारा असौबायेवा आर्मागेडन जीतकर 9.5 अंकों के साथ फिर से शीर्ष पर पहुंच गईं।
रायपुर
चिंता की लहर : मशहूर लोकगायिका तीजन बाई एम्स अस्पताल में भर्ती
पद्म विभूषण से सम्मानित और छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रायपुर एम्स के MICU में भर्ती कराया गया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। लंबे समय से लकवा और याददाश्त संबंधी बीमारी से जूझ रहीं तीजन बाई के जल्द स्वस्थ होने की कामना उनके प्रशंसक कर रहे हैं।
खेल
फीफा विश्व कप : विवाद बने नियम बदलाव की बड़ी वजह
फीफा विश्व कप के इतिहास में कई बड़े विवाद हुए, जिन्होंने फुटबॉल के नियमों को बदलने पर मजबूर कर दिया। 1962 के हिंसक चिली-इटली मैच के बाद पीले और लाल कार्ड शुरू किए गए। 1990 विश्व कप के बाद बैक-पास नियम बदला गया, जबकि 2010 में गलत गोल फैसले के बाद गोल-लाइन टेक्नोलॉजी लागू हुई। 2018 में VAR और 2022 में सेमी-ऑटोमेटेड ऑफसाइड टेक्नोलॉजी आई। अब 2026 फीफा विश्व कप 48 टीमों और नए फॉर्मेट के साथ खेला जाएगा।
विदेश
एल नीनो का असर : यूरोप में चलेगी भीषण लू, ऑस्ट्रेलिया में सूखे का खतरा, वैज्ञानिकों की बड़ी चेतावनी
एल नीनो के सक्रिय होने से दुनिया के कई हिस्सों में मौसम का संतुलन बिगड़ने की आशंका बढ़ गई है। यूरोप में भीषण लू और जंगलों में आग का खतरा बढ़ सकता है, जबकि ऑस्ट्रेलिया में सूखे और जल संकट की स्थिति बन सकती है। वैज्ञानिकों ने इसे जलवायु परिवर्तन का गंभीर संकेत बताया है।
विदेश
पुतिन ने किया गुरु का सम्मान : पूर्व शिक्षिका को कार में बैठाकर , ले गए क्रेमलिन
व्लादिमीर पुतिन ने अपनी पूर्व स्कूल शिक्षिका वेरा गुरेविच से मॉस्को में खास मुलाकात की। पुतिन खुद कार चलाकर उन्हें होटल से लेने पहुंचे और साथ में डिनर किया। वेरा गुरेविच ने बचपन में पुतिन को जर्मन भाषा सिखाई थी। उन्हें रूस के विक्सट्मारी डे रोह में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। पुतिन और उनकी टीचर की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।