"पुलिस कार्रवाई" के लिए 94 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
शर्मसार : सीधी में रिश्तों की मर्यादा तार-तार, नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सेमरिया थाना क्षेत्र में चाचा पर नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीड़िता का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोरिया
न्यायिक हिरासत : मानसिक प्रताड़ना केस में मुख्य आरोपी शिकंजे में, जांच में जुटी पुलिस
कोरिया जिले के नाबालिग छात्रा आत्महत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विनोद वैद्य को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आईसी मार्ट ले जाकर क्राइम सीन रीक्रिएशन कराया जा रहा है। पुलिस फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं, पीड़ित परिवार को 4 लाख 12 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
बारुईपुर एनकाउंटर पर आरजी कर पीड़िता की मां का बड़ा बयान: आरोपी की मां के स्टैंड को सराहा, मुख्यमंत्री पर जताया भरोसा
बंगाल के बारुईपुर में आरोपी प्रभास मंडल के एनकाउंटर का भाजपा विधायक और पीड़ित परिवारों ने समर्थन किया है। आरोपी की मां ने बेटे के कर्मों का फल बताते हुए शव लेने से मना कर दिया।
दुर्ग
नशा विरोधी : नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले के पास मिला गांजा, हुआ गिरफ्तार
दुर्ग के खुर्सीपार क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर नशे के खिलाफ वीडियो बनाकर चर्चा में आया हरिशंकर यादव उर्फ जुगनू 4.198 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है, जबकि आरोपी की मां ने गिरफ्तारी को झूठा बताते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
गरियाबंद
सुसाइड केस : आपसी विवाद के बाद स्कूल के सफाईकर्मी ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या
पुलिस कार्रवाई: ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात है और परिजनों के बयानों का इंतजार किया जा रहा है।
राष्ट्रीय
बिहार एनकाउंटर पर पूर्व डीजीपी के सवाल : अभयानंद बोले- एक अपराधी को पकड़ने गई थी पुलिस, तो वहां एसडीएम क्या कर रहे थे
बिहार के पूर्व डीजीपी अभयानंद ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस जब एक अकेले अपराधी को पकड़ने गई थी, तो वहां एसडीएम की मौजूदगी का कोई तुक नहीं बनता। कानून व्यवस्था सुधारने के लिए मशहूर पूर्व डीजीपी के इस बयान से बिहार के प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
राष्ट्रीय
खुलासा: दो पत्नियों का जबरदस्त हंगामा, क्लीनिक और घर में तोड़फोड़
इटावा जिले में एक युवक की तीसरी शादी की तैयारी का खुलासा होने पर उसकी पहली और दूसरी पत्नी के बीच विवाद भड़क गया। दोनों पत्नियों ने घर और क्लीनिक पहुंचकर हंगामा किया, तोड़फोड़ की और आगजनी भी की। इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए।
रायपुर
वारदात : घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
अभनपुर में घर में घुसकर पड़ोसी द्वारा महिला से दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोंडागांव
हादसा : नाले में डूबने से दो चचेरे मासूम भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम
फरसगांव ब्लॉक के ग्राम कोटपाड में नाले में नहाने गए दो चचेरे भाइयों, 6 वर्षीय साजन पोयाम और 7 वर्षीय ऋषभ पोयाम, की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। नाले किनारे कपड़े मिलने के बाद ग्रामीणों ने खोजबीन कर रात करीब 8 बजे दोनों के शव बाहर निकाले।
सूरजपुर
हैवानियत : चरित्र शंका में पति बना कसाई, पत्नी का सिर मुंडवाया, बच्चों से पिलवाई पेशाब
पुलिसिया कार्रवाई पीड़िता की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर पटना थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। घटना के बाद से फरार आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
दुर्ग
पुलिस का शिकंजा : होटल में छापा, दो आरोपी गिरफ्तार, 1.25 लाख का सामान जब्त
दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन बेटिंग एप के जरिए सट्टा संचालन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खम्हरिया स्थित एक होटल में छापेमारी की। स्मृतिनगर पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से मोबाइल, टैबलेट और नकदी समेत करीब 1.25 लाख रुपये की सामग्री जब्त की गई है।
राष्ट्रीय
गोली मारकर हत्या : खान ग्लोबल स्टडीज विवाद के आरोपी प्रिंस यादव की मौत, पटना में हाई अलर्ट
पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए हिंसक बवाल मामले में फरार आरोपी प्रिंस यादव की नेपाल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रिंस यादव, ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद का सगा भाई था और पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए नेपाल में छिपा हुआ था। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने गेस्ट हाउस के कमरे में घुसकर उसे करीब से गोली मारी। घटना के बाद पटना में तनाव की आशंका को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।