"मौसम" के लिए 690 परिणाम मिले
देश
मौसम का मिजाज : छत्तीसगढ़ समेत देश के 11 राज्यों में तूफानी हवाओं की चेतावनी, आंधी-बारिश का अलर्ट
देशभर में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट लेने के संकेत दिए हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ सहित 11 राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कहीं लू तो कहीं 70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा और बारिश लोगों के लिए राहत और चुनौती दोनों लेकर आ सकती है।
छत्तीसगढ़
मौसम अलर्ट : छत्तीसगढ़ में तापमान बढ़ने की आशंका, लू की आशंका, सेहत को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों में गर्मी तेजी से बढ़ने की संभावना है। तापमान 3–5°C तक बढ़ सकता है और 12 अप्रैल के बाद कई जिलों में पारा 42°C से ऊपर जाने के साथ लू चलने की आशंका है।
छत्तीसगढ़
WEATHER : छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन मौसम रहेगा सक्रिय, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना
छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन मौसम सक्रिय रहेगा। प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाएं (40–50 किमी/घंटा) और आंधी-तूफान की संभावना है। तापमान में अगले तीन दिनों तक ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2–3°C की बढ़ोतरी हो सकती है। बीते 24 घंटों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान दर्ज हुए। राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहने का अनुमान है। ओडिशा में साइक्लोन सर्कुलेशन और बंगाल से तमिलनाडु तक फैली ट्रफ लाइन के कारण यह मौसम परिवर्तन हो रहा है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
छत्तीसगढ़
महासमुंद में बदला मौसम : बूंदाबांदी और तेज हवा से बदला मिजाज, गर्मी से मिली राहत
महासमुंद में शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर की गर्मी और उमस के बाद हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट आई और लोगों को राहत मिली। हालांकि तेज हवा के कारण कई जगह धूल उड़ी और राहगीरों को परेशानी भी हुई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना जताई है, जिसके चलते सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में अचानक बदला मौसम बस्तर और बिलासपुर में आंधी-बारिश तापमान में गिरावट
छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है। बस्तर और बिलासपुर जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई और सड़क मार्गों पर पेड़ गिर गए। रायपुर में बादल छाए और तापमान में गिरावट आई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने बस्तर, बीजापुर, कोंडागांव, नारायणपुर और कांकेर में बारिश की संभावना जताई है।
देश
मार्च के अंत तक बदलेगा मौसम: कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट
देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो रही है, जबकि मैदानी इलाकों में भी आंधी और बारिश का असर दिख रहा है। राजस्थान में पिछले एक हफ्ते से बारिश जारी है और मार्च के अंत तक जारी रहने की संभावना है। मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सिस्टम के कारण तापमान गिरा है और 26–27 मार्च को बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश में हाल की बारिश से तापमान 10°C तक गिरा, हालांकि अब इसमें बढ़ोतरी होगी और 26 मार्च से फिर बारिश के आसार हैं।
क्रिकेट
IND vs PAK U19: आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, आर्यवीर सहवाग और उस्मान खान पर रहेंगी नजरें
IND vs PAK U19: आज रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ओमान के अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले इस मैच में आर्यवीर सहवाग और पाकिस्तान के उस्मान खान पर सबकी नजरें रहेंगी। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की है।
क्रिकेट
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया, वनडे सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को DLS नियम के तहत 4 रन से हराया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। गुरनूर बराड़ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके।
विदेश
Cane Toad Australia: जहरीले मेंढकों के आतंक से वन्यजीवों पर संकट, रोकथाम के लिए खर्च होंगे 185 करोड़ रूपए
Cane Toad Australia: पिलबारा क्षेत्र में जहरीले केन टोड का प्रसार रोकने के लिए रियो टिंटो करीब 185 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस परियोजना का उद्देश्य स्थानीय वन्यजीवों और जैव विविधता को बचाना है।
क्रिकेट
IND vs SL ODI Series: पहले वनडे का बदला मैदान, जानिए अब कहां होगा मुकाबला
IND vs SL ODI Series: 13 दिसंबर 2026 को होने वाला पहला वनडे मैच दिल्ली से विशाखापट्टनम शिफ्ट कर दिया गया है। BCCI ने मौसम और अरुण जेटली स्टेडियम में चल रहे रिनोवेशन कार्य को देखते हुए वेन्यू बदलने की पुष्टि की है। अब यह मुकाबला ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
Liquor Gift Controversy: दिवाली पर मिठाई की जगह शराब का गिफ्ट, कांकेर बिजली विभाग में हड़कंप
Liquor Gift Controversy: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में विद्युत विभाग के सरकारी कार्यालय में कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट के रूप में शराब की बोतलें बांटने का आरोप लगा है। धनतेरस के दिन सामने आए इस मामले में कांग्रेस नेताओं ने वीडियो बनाकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने कार्यालय से शराब की बोतलें जब्त कर कार्यपालन अभियंता एस.के. किंडो से पूछताछ की है। हालांकि, अधिकारी ने मामले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राष्ट्रीय
Express Fire: कर्मभूमि एक्सप्रेस में भीषण आग, पैंट्री कार से उठी लपटें, बाल-बाल बचे यात्री
Express Fire: पंजाब के पटियाला जिले में शुक्रवार को बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस की पैंट्री कार में अचानक आग लग गई। आग की लपटें अन्य डिब्बों तक पहुंचने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। समय रहते फायर अलार्म बजने और ट्रेन रोकने से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया है। रेलवे ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।