"मौसम" के लिए 546 परिणाम मिले
कोरबा
Lightning Strike Accident: जवाली में आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत के साथ चार बैलों ने भी गंवाई जान
Lightning Strike Accident: छत्तीसगढ़ के ग्राम जवाली में आकाशीय बिजली गिरने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में गोठान के पास बंधे चार बैलों की भी जान चली गई, जिससे गांव में शोक का माहौल है।
रायगढ़
PDS Scam: 31 लाख से ज्यादा के खाद्यान्न गायब, फरार आरोपी गिरफ्तार
PDS Scam: धरमजयगढ़ क्षेत्र में PDS खाद्यान्न गड़बड़ी मामले में पुलिस ने फरार आरोपी शहनवाज उर्फ मौसम खान को गिरफ्तार कर लिया है। दो शासकीय उचित मूल्य दुकानों की जांच में 31 लाख रुपए से अधिक कीमत के चावल, शक्कर और नमक की कमी सामने आई थी। मामले में कई आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जबकि कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं।
रायपुर
CG Weather Update: फिर बदलने वाला है प्रदेश का मिजाज, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा हाल
CG Weather Update: पांच दिनों से थमा बारिश का दौर फिर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 18 सितंबर से कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की संभावना है। 19 सितंबर से नए सिस्टम के प्रभाव से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
छत्तीसगढ़
CG Weather Today: गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट, 19 सितंबर से कई इलाकों में बरसेंगे बादल
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा। हालांकि कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, 16 सितंबर को राजनांदगांव में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
केंद्र सरकार
PM Awas Yojana : कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक का सफर, जशपुर की सावित्री के परिवार को मिला पक्के घर का उपहार
PM Awas Yojana: जशपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत सावित्री को पक्का मकान मिला। वर्षों से कच्चे घर में रहने वाली सावित्री का सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना अब पूरा हो गया है।
राज्य सरकार
Ambikapur Road Issue : वायरल वीडियो पर CM साय सख्त, सड़क सुधार के दिए निर्देश
Ambikapur Road Issue: खरसिया चौक की खराब सड़क का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने सरगुजा कलेक्टर को तत्काल निरीक्षण कर गड्ढे भरने, सड़क सुधार और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी जिला कलेक्टरों को बारिश के दौरान निर्माणाधीन और क्षतिग्रस्त सड़कों की नियमित निगरानी कर लोगों के लिए सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने को कहा है।
सेहत
Tonsillitis prevention tips: खाना निगलते समय गले में दर्द? जानिए टॉन्सिल की समस्या से बचने के आसान उपाय
Tonsillitis prevention tips: खाना निगलते समय गले में दर्द होना कई बार टॉन्सिलाइटिस यानी टॉन्सिल में सूजन या संक्रमण का संकेत हो सकता है। इस समस्या में गले में खराश, निगलने में दर्द, बुखार और टॉन्सिल पर सफेद धब्बे जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। हाथों की सफाई, संक्रमित व्यक्ति की चीजें शेयर न करना, पर्याप्त पानी पीना, गुनगुने नमक वाले पानी से गरारे करना और धुएं से दूरी बनाकर टॉन्सिल की समस्या से बचाव किया जा सकता है।
यात्रा
Best Adventure Activities: घूमने के साथ चाहिए रोमांच, भारत की ये 5 एक्टिविटी जरुर ट्राई करे
Best Adventure Activities: भारत में एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग, स्कूबा डाइविंग, बंजी जंपिंग और स्काइडाइविंग जैसे कई रोमांचक विकल्प हैं। सही तैयारी और सुरक्षा नियमों के साथ ये एक्टिविटीज आपकी ट्रिप को यादगार बना सकती हैं।
धमतरी
Dhamtari News: बारिश बनी मुसीबत, बीमार ग्रामीण को अस्पताल पहुंचाने में आई बड़ी चुनौती
Dhamtari News: चर्रा कच्छारपारा गांव में भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात के बीच एक बीमार ग्रामीण को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो गया। उल्टी-दस्त से परेशान गोपेश कुमार पटेल की मदद के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रयास किया। गांव में पानी भरने और रास्ते बंद होने से परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रायपुर
Hasdeo River Accident: भारी बारिश का अलर्ट, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने गए छात्रों के साथ बड़ा हादसा
Hasdeo River Accident: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जांजगीर-चांपा के देवरी गांव में हसदेव नदी किनारे पिकनिक के दौरान बिलासपुर के तीन छात्र तेज बहाव में बह गए, जिनमें से एक छात्र का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो की तलाश जारी है। वहीं धमतरी सहित कई जिलों में लगातार बारिश से जलस्तर बढ़ गया है और मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भारी बारिश व बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
राज्य सरकार
PM Awas Yojana: महासमुंद के 10,903 ग्रामीण परिवारों को मिला पक्का घर, नए आशियाने में गूंजे खुशियों के स्वर
PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत महासमुंद जिले के ग्रामीण परिवारों को पक्के घरों की सौगात मिली है। नए आवास मिलने से परिवारों को मौसम की परेशानियों से राहत के साथ सुरक्षित और बेहतर जीवन की नई उम्मीद मिली है।
राज्य सरकार
National Nutrition Month: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों को बनाया जाएगा पोषण का मजबूत केंद्र
National Nutrition Month: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 की शुरुआत हो गई है। ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम के तहत बच्चों, गर्भवती महिलाओं और माताओं के पोषण सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान में आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास के मजबूत केंद्र के रूप में विकसित करने के साथ जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर रहेगा।