ताज़ा खबरें
10534 समाचार
रक्षा
India First Defence Company : भारत की पहली डिफेंस कंपनी की कहानी, जानें आज कौन है इसका मालिक
भारत आज रक्षा के क्षेत्र में दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। वर्तमान में देश में 16 सरकारी रक्षा उपक्रम और 400 से अधिक निजी कंपनियाँ सक्रिय हैं, जिनके पास हथियार और सैन्य साजो-सामान बनाने के कानूनी अधिकार हैं।
राज्य सरकार
वन महोत्सव : भोरमदेव अभ्यारण्य में शुरू हुआ इको ट्रेल, जंगल सफारी से बढ़ेगा पर्यटन का आकर्षण
कबीरधाम जिले के भोरमदेव अभ्यारण्य में वन महोत्सव के साथ भोरमदेव इको ट्रेल की शुरुआत की गई। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ करीब 6 किलोमीटर जंगल ट्रेल का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि इको टूरिज्म से क्षेत्र में पर्यटन बढ़ेगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
सक्ती
छात्र के साथ बेरहमी : कपड़े उतरवाकर मारपीट का आरोप, 3 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में नाबालिग छात्र से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में तीन नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर संभाग
सनसनी : तिल की बुआई करने गए 70 वर्षीय किसान की हत्या, खेत में मिली लाश से ग्रामीणों में आक्रोश
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जुनवानी नवापारा में एक बुजुर्ग किसान की हत्या का मामला सामने आया है। खेत में किसान का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के सीने में गैंती धंसी हुई मिली, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
रायपुर
हनी ट्रैप केस : कारोबारी ने लगाया धमकी देकर पैसे वसूलने का आरोप, दो युवतियों पर FIR
रायपुर में एक कारोबारी ने दो युवतियों पर हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने और पैसे मांगने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कारोबारी का आरोप है कि उन्हें झूठे दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर रकम की मांग की गई।
राष्ट्रीय
टाटा सिंगूर परियोजना वापसी : बंगाल सरकार के साथ बातचीत शुरू, किसानों में जगी रोजगार की उम्मीद
पश्चिम बंगाल के सिंगूर में टाटा समूह की संभावित वापसी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। उद्योग मंत्री तापस रॉय ने बताया कि कंपनी के साथ शुरुआती स्तर पर बातचीत जारी है। वहीं, लंबे समय से प्रभावित किसान अब दोबारा उद्योग आने और रोजगार मिलने की उम्मीद जता रहे हैं।
कोंडागांव
जंगल में घुसी अनियंत्रित बस : कार से टक्कर में एक की मौत और दो घायल
कोंडागांव जिले में रविवार सुबह तेज रफ्तार कांकेर रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
कार्रवाई : रायपुर में नकली पनीर का आरोप, कांग्रेस बोली- फैक्ट्री संचालक पर हो FIR
राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके में नकली पनीर बनाए जाने की शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए पनीर के सैंपल जब्त किए हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि संबंधित फैक्ट्री में बिना दूध के केमिकल की मदद से पनीर तैयार किया जा रहा था। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आने का दावा किया गया है, जिसके बाद विवाद बढ़ गया है।
कोरबा
मातम : मां के पास खेल रहा बच्चा हुआ गायब, थकान में मां को लगी नींद, अगले दिन मिला शव
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बालको थाना क्षेत्र में दो वर्षीय मासूम केशव का शव ढेंगुरनाला पुल के नीचे मिला। बताया जा रहा है कि माता-पिता काम पर गए थे, जहां मां को नींद लगने के दौरान बच्चा खेलते-खेलते गायब हो गया था। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
केंद्र सरकार
सरकारी योजना का असर : बस्तर में सौर ऊर्जा की मिसाल बने रघुचंद, अब घर में मिल रही मुफ्त बिजली
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बस्तर जिले के ग्राम तेलीमारेंगा निवासी रघुचंद कर्रे को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने 3 किलोवाट का सोलर रूफटॉप प्लांट लगवाकर हर महीने आने वाले 1500 रुपए के बिजली बिल से छुटकारा पा लिया है।
राष्ट्रीय
देश में मानसून की स्थिति : केदारनाथ-ऋषिकेश रूट सहित 440 सड़कें बंद, मैदानी राज्यों में बदला मौसम
देश के बड़े हिस्से में मानसून की रफ्तार पर अचानक ब्रेक लग गया है। भारत के लगभग 70% हिस्से से मानसून के बादल पूरी तरह गायब हो चुके हैं। इसके कारण मैदानी राज्यों में चिलचिलाती धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक कई राज्यों में राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।
राजनांदगांव
शोक : खैरागढ़ की प्रसिद्ध कामधेनु सौम्या नहीं रहीं, अंतिम दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की प्रसिद्ध मनोहर गौशाला की वर्ल्ड रिकॉर्डधारी कामधेनु गाय ‘सौम्या’ का 23 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 54 इंच लंबी पूंछ के कारण उनका नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज था। अंतिम दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे और धार्मिक विधि-विधान से उन्हें समाधि दी गई।