ताज़ा खबरें
10534 समाचार
रायपुर संभाग
मिसाल : गोबरा नवापारा में भावुक कर देने वाली घटना, बच्चों को बचाने वाला युवक नहीं लौटा
गोबरा नवापारा के नेहरू घाट स्थित महानदी में दो बच्चों को बचाने के दौरान डूबे युवक प्रदीप कश्यप का शव रविवार सुबह बरामद हुआ। प्रदीप ने अपनी जान जोखिम में डालकर दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला था, लेकिन तेज बहाव में खुद लापता हो गए थे। SDRF और स्थानीय गोताखोरों की तलाश के बाद शव नदी किनारे मिला।
फुटबॉल
फीफा वर्ल्ड कप : मेसी के बिना गोल के भी अर्जेंटीना का कमाल, सेमीफाइनल में पहुंची टीम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना ने रोमांचक मुकाबले में स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। एक्स्ट्रा टाइम में जूलियन अल्वारेज और लौटारो मार्टिनेज के गोल ने टीम को जीत दिलाई। अब अर्जेंटीना का सामना सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा, जहां मेसी और हैरी केन आमने-सामने होंगे।
रायपुर
ट्रैफिक सुधार की नई पहल : रायपुर में क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को 10 नई बाइक मिली
रायपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने QRT टीमों को 10 नई तेज रफ्तार बाइक दी हैं। इमरजेंसी लाइट और सायरन से लैस इन बाइकों की मदद से जाम वाले क्षेत्रों में पुलिस जल्द पहुंचकर यातायात सामान्य कर सकेगी।
रायगढ़
एक्शन : होटल संचालक पर बदसलूकी के आरोप में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
रायगढ़ के व्हाइट रोज होटल में सुरक्षा जांच के दौरान पुलिस टीम से अभद्र व्यवहार करने वाले संचालक पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने BNS की धाराओं में केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। जिले में होटल, लॉज और गेस्ट हाउस की जांच का अभियान लगातार जारी रहेगा।
तकनीक
दफ्तरों के चक्कर काटना भूल जाइए : आपके फोन में जरूर होने चाहिए ये 10 सरकारी ऐप्स, बचेंगे पैसे और समय
डिजिटल इंडिया के दौर में सरकार की कई जरूरी सेवाएं अब मोबाइल ऐप्स के जरिए आसानी से उपलब्ध हैं। जानिए ऐसे 10 सरकारी ऐप्स के बारे में, जो दस्तावेज, पेमेंट, यात्रा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी कामों को आसान बना देते हैं।
राष्ट्रीय
राम मंदिर ट्रस्ट विवाद : रागिनी नायक का बड़ा आरोप, चंदे की सुप्रीम कोर्ट जांच की मांग
राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर राजनीतिक बयानबाजी फिर तेज हो गई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कथित चढ़ावे और चंदे में अनियमितताओं की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और सार्वजनिक जवाबदेही से जुड़ा है।
रायपुर
चाकूबाजी का कहर : सरेराह चाकू से हमला, रायपुर में दो वारदातों के बाद पुलिस अलर्ट
राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं में ई-रिक्शा चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। खमतराई और सरोरा इलाके में हुए हमलों के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में दोनों घटनाओं के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आई है।
चुनाव
दतिया उपचुनाव : ऐन वक्त पर बदला सियासी समीकरण, टिकट कटने के बाद मुस्कुराकर बोले नरोत्तम मिश्रा-अब किनारे पर बना लो घर
दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। टिकट कटने के बाद भी नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी के फैसले को सर्वोपरि बताते हुए भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने का ऐलान किया है।
जशपुर
दर्दनाक हादसा : कुनकुरी लौट रहे दो लोगों की मौत, हाईवा से टकराकर कार चकनाचूर
जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में उड़ीसा-कुनकुरी मार्ग पर लवाकेरा के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार हाईवा ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कुनकुरी के व्यापारी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला और हादसे की जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
महाराष्ट्र के नंदुरबार में बड़ा मामला : हॉस्टल के खाने ने बढ़ाई चिंता, 5 छात्र पहुंचे आईसीयू
महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले से एक बेहद परेशान करने वाली खबर सामने आई है। यहाँ शहादा स्थित सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट के एक सरकारी हॉस्टल में रात का खाना खाने के बाद 40 छात्र अचानक बीमार पड़ गए। घटना के बाद हॉस्टल परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी प्रभावित बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इनमें से 25 छात्रों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुर्ग
ऑनलाइन कर्ज ने बनाया चोर : सूने घरों को निशाना बनाने वाले चोर गिरफ्तार, सोना-चांदी समेत लाखों का माल बरामद
दुर्ग पुलिस ने सूने मकानों में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कई वारदातों का खुलासा किया है। आरोपियों के पास से करीब 32 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद हुआ है, जिसमें सोने-चांदी के जेवर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और वाहन शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आर्थिक तंगी और ऑनलाइन लोन के कर्ज के चलते मुख्य आरोपी चोरी करने लगा था।
जगदलपुर (बस्तर)
रील का जुनून : सर्किट हाउस की छत पर चढ़ी महिला, वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले स्थित प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात में एक महिला ने सर्किट हाउस की छत पर चढ़कर रील वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि सर्किट हाउस में वीआईपी और सरकारी मेहमानों का आना-जाना रहता है। महिला के छत तक पहुंचने को लेकर जिम्मेदारों की लापरवाही पर चर्चा हो रही है।