ताज़ा खबरें
10534 समाचार
राष्ट्रीय
प्रशासन की लापरवाही : गड्ढों में तब्दील हुई रीवा-मझियार की सड़कें, मरम्मत की मांग तेज
रीवा शहर से मझियार जाने वाली करीब 11 किलोमीटर लंबी सड़क बारिश की शुरुआत के साथ ही बदहाल हो गई है। जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भरने से ग्रामीणों, विद्यार्थियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग की है।
महासमुंद
बड़ा खेल : मृत किसान के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री, सरपंच के संदेह ने खोली पोल
जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया को पारदर्शी और डिजिटल बनाने के सरकारी दावों के बीच गरियाबंद जिले की अमलीपदर तहसील से जालसाजी का गंभीर मामला सामने आया है। बजाड़ी हल्का में एक व्यक्ति ने पर नकली आधार कार्ड के सहारे ढाई एकड़ कृषि भूमि की रजिस्ट्री अपने नाम से करा ली। हालांकि, ग्राम पंचायत स्तर पर नामांतरण की प्रक्रिया के दौरान सरपंच की सतर्कता से पूरा मामला उजागर हो गया और जमीन का नामांतरण रुक गया।
राष्ट्रीय
संघर्ष ने बढ़ाई चिंता : मैतेई-कुकी के बाद अब नई जंग, मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव
मणिपुर में पिछले साल मई 2023 से जारी जातीय हिंसा के बीच अब एक नया और खतरनाक मोर्चा खुल गया है। राज्य में चल रही हिंसा अब मैतेई और कुकी समुदाय से हटकर नगा और कुकी समुदायों के बीच पहुंच गई है। इस नए टकराव का सबसे बड़ा केंद्र उखरुल इलाका बन गया है।
क्रिकेट
महिला टेस्ट की शुरुआत : ऐतिहासिक लॉर्ड्स में उतरेगी भारतीय महिला टीम, पहली बार होगा टेस्ट मुकाबला
लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर पहली बार महिला टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड की महिला टीमें इस ऐतिहासिक मुकाबले में आमने-सामने होंगी। 142 साल पुराने इस मैदान पर महिला क्रिकेट का यह पहला टेस्ट मैच होगा, जबकि दोनों टीमों के बीच अब तक भारत का पलड़ा भारी रहा है।
राष्ट्रीय
विकास की नई कहानी : भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी को नई ऊंचाई देने पर जोर, PM मोदी ने गिनाए निवेश के अवसर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बड़े व्यापारिक नेताओं की बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक को भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस रिसेप्शन नाम दिया गया।
राज्य सरकार
CM साय की घोषणा : डुमरतराई को मिली नई पहचान, सरदार पटेल के नाम होगा आधुनिक थोक बाजार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के डुमरतराई में नवीन थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण किया। उन्होंने परिसर का नाम लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर रखने और उनकी 15 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की। करीब 145 करोड़ रुपये की लागत से विकसित यह बाजार व्यापार, निवेश और रोजगार को नई गति देगा।
सरगुजा संभाग
मानसून की रफ्तार तेज : छत्तीसगढ़ में बारिश से झरने लबालब, खेतों में पानी भरने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। भारी वर्षा के कारण नदी-नाले उफान पर हैं, कई जगहों पर आवागमन प्रभावित हुआ है। खेतों में पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है, वहीं मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
सूरजपुर
बारिश की आस में अनोखी शादी : सूरजपुर में ग्रामीणों ने कराया मेढ़क-मेढ़की का विवाह
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के खूंशी क्षेत्र में बारिश नहीं होने से परेशान ग्रामीणों ने मानसून को बुलाने के लिए अनोखी परंपरा निभाई। ग्रामीणों ने मेढ़क-मेढ़की का विवाह कराकर इंद्रदेव से अच्छी बारिश की कामना की। बैंड-बाजे के साथ निकली बारात और आदिवासी रीति-रिवाजों से हुए इस आयोजन में आसपास के गांवों के लोग भी शामिल हुए।
राज्य सरकार
मिलेगी सौगात : CM साय ने लॉन्च की वेतन ऋण योजना, कर्मचारियों को मिलेगा ब्याज से मुक्ति
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय में शासकीय सेवकों के लिए वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण योजना का शुभारंभ किया। ई-कोष से जुड़ी इस डिजिटल सुविधा के तहत कर्मचारियों को आकस्मिक जरूरतों के लिए बिना ब्याज त्वरित आर्थिक सहायता मिलेगी।
जगदलपुर (बस्तर)
बाघ की आहट : बस्तर के दरभा में वन्यजीव की हलचल, बाघ होने की आशंका पर अलर्ट जारी
बस्तर के दरभा क्षेत्र के कुरंदी गांव में बड़े आकार के ताजा पगमार्क मिलने के बाद वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है। करीब 10 साल बाद क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी की आशंका जताई जा रही है। ट्रैप कैमरों और वैज्ञानिक जांच के जरिए पगमार्क की पुष्टि की जा रही है, जबकि ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
राज्य सरकार
आत्मनिर्भर : महासमुंद के किसानों को मिले उन्नत बीज, वैज्ञानिकों ने सिखाए खेती के नए तरीके
कृषि विज्ञान केन्द्र महासमुंद ने आत्मनिर्भर दलहन मिशन योजना के तहत किसानों को अरहर, उड़द और मूंगफली के उन्नत बीज वितरित किए। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने फसल विविधीकरण, बीज उपचार, मृदा परीक्षण, जैव उर्वरक और आधुनिक खेती की तकनीकों की जानकारी देकर किसानों को आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
राष्ट्रीय
राम मंदिर घोटाला : रिश्तेदारों के खातों से होता था मनी लॉन्ड्रिंग का खेल, SIT की रडार पर कई रसूखदार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने चोरी की रकम को छिपाने के लिए रिश्तेदारों और करीबियों के बैंक खातों का इस्तेमाल किया। मामले में मंदिर के अंदरूनी लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।