ताज़ा खबरें
10534 समाचार
राष्ट्रीय
Strait of Hormuz: महायुद्ध के बीच समंदर के सबसे खतरनाक रास्ते पर बढ़ा भारत का कदम, बाकी जहाजों ने बदले रास्ते
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय ध्वज वाला एलपीजी जहाज 'नंदा देवी' होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरा। समुद्री मार्ग पर बढ़ी सख्ती के बीच इस आवाजाही पर वैश्विक नजर बनी हुई है।
रायपुर
कोयला घोटाला मामला : 3 साल से फरार रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, कोर्ट ने 9 दिन की EOW रिमांड दी
छत्तीसगढ़ के चर्चित 540 करोड़ रुपये के कथित कोयला घोटाला मामले में EOW ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने पूछताछ के लिए उन्हें 9 दिन की EOW रिमांड पर भेजा है। एजेंसी पार्टी फंड और कथित लेन-देन से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है।
दुर्ग
एक्शन : दुर्ग पुलिस का जुए पर शिकंजा, 9 लाख कैश और मोबाइल के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग के मोहन नगर थाना पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 9 लाख 4 हजार रुपए नकद, 10 मोबाइल और ताश की गड्डियां जब्त की हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
रायगढ़
कोर्ट का फैसला : पति की हत्या करने वाले पत्नी और मौसेरे भाई को उम्रकैद
रायगढ़ के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के चलते हुई विशेश्वर राठिया की हत्या के मामले में अदालत ने फैसला सुनाया है। पत्नी सहोद्रा राठिया और उसके मौसेरे भाई टीका राम उर्फ बन सागर राठिया को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा दी गई है।
शिक्षा
NCERT Class 8 Textbook Revision : सुप्रीम कोर्ट के बैन के बाद दोबारा आई एनसीईआरटी की किताब, बदले कई बड़े अध्याय
न्यायपालिका पर आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर विवादों में रही एनसीईआरटी की कक्षा 8वीं की सोशल साइंस की किताब आखिरकार नए संशोधनों के साथ दोबारा जारी कर दी गई है। लेकिन इस बार सिर्फ न्यायपालिका वाले विवादित हिस्से को ही नहीं सुधारा गया है, बल्कि इतिहास के पन्नों में भी कई बड़े और महत्वपूर्ण फेरबदल किए गए हैं।
राष्ट्रीय
सड़क किनारे गूंजी किलकारी : एंबुलेंस नहीं, सड़क किनारे हुआ प्रसव, तहसीलदार ने बचाई जच्चा-बच्चा की जान
शिवपुरी में एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण एक गर्भवती महिला को बाइक से अस्पताल ले जाना पड़ा। रास्ते में तेज प्रसव पीड़ा के चलते बारिश के बीच सड़क किनारे ही महिला ने बच्चे को जन्म दिया। सूचना मिलने पर बैराड़ तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जच्चा-बच्चा को अपनी सरकारी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।
बस्तर संभाग
लापरवाही पड़ी भारी : 83 हजार लोगों पर राशन संकट, 15 जुलाई तक पूरा करना होगा ई-केवाईसी सत्यापन
बस्तर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन लेने वाले हजारों हितग्राहियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। जिले में 83 हजार 485 राशन कार्ड सदस्यों का राशन पिछले 9 महीने से बंद पड़ा है। इन लोगों ने अब तक अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं कराई है, जिसके कारण इनके नाम पर राशन का वितरण रोक दिया गया है।
रायगढ़
कार्रवाई : 300 किलो गांजा के साथ मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कार समेत 10 लाख की संपत्ति जब्त
रायगढ़ पुलिस ने गांजा तस्करी मामले के मुख्य आरोपी शुभम यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से 10.17 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस ने कहा कि नशे के पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
दुर्ग
निवेश घोटाला : गोल्ड ETF और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, भिलाई में निवेशकों का फूटा गुस्सा
भिलाई में शेयर ट्रेडिंग और गोल्ड ETF में निवेश के नाम पर बड़े ठगी मामले का खुलासा हुआ है। एरिना कैपिटल पर छत्तीसगढ़ के 1000 से 1500 लोगों से करीब 1000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। निवेशकों ने मुख्य आरोपी योगेश साहू को कोर्ट परिसर से पकड़कर पुलिस के हवाले किया। सुपेला पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक लेन-देन और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
शिक्षा
यूजीसी नेट परीक्षा : लाखों छात्रों की मेहनत पर फिरा पानी! इस नए दावे के बाद बढ़ा तनाव
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से शुरू हुआ एक नया विवाद अब देश की राजधानी तक पहुंच गया है। विश्वविद्यालय के छात्र नेता दीपक धनखड़ का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में छात्र नेता ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी एनटीए द्वारा आयोजित कराई गई राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में एक बहुत बड़ा दावा किया है।
शिक्षा
बच्चों का भविष्य दांव पर : शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, नशे की हालत में स्कूल पहुंचे हेडमास्टर का VIDEO वायरल
छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही सरकारी स्कूलों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है। सूरजपुर जिले के रामानुजनगर विकासखंड के ग्राम शाल्ही स्थित खोरखोरीपारा प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर का कथित तौर पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सरगुजा संभाग
बाइकर्स गैंग की लापरवाही : प्राकृतिक सौंदर्य के बीच तेज रफ्तार का खतरा, मैनपाट में सख्ती की मांग
सरगुजा के मैनपाट में बारिश का आनंद लेने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं, लेकिन कुछ बाइकर्स गैंग की लापरवाही परेशानी का कारण बन रही है। मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज, स्टंट और तेज रफ्तार के कारण पर्यटन स्थल का माहौल प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।