Sunday, 11 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Leopard Sighting: बोकरामुड़ा के पास मंदिर के आसपास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत CSPDCL ने 96 ठिकानों पर पकड़ी चोरी, अब होगी सीधे कानूनी कार्रवाई Riyadh Airport Attack: हूती हमला में 12 यात्रियों की मौत, 300 से अधिक घायल, कई उड़ानें प्रभावित Delhi CJP Protest: आज फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम और ट्रैफिक डायवर्जन Raipur Murder News: अमलीडीह में स्वर्ण जयंती चौक के पास 18 वर्षीय गौरव सेन की चाकू मारकर हत्या Leopard Sighting: बोकरामुड़ा के पास मंदिर के आसपास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत CSPDCL ने 96 ठिकानों पर पकड़ी चोरी, अब होगी सीधे कानूनी कार्रवाई Riyadh Airport Attack: हूती हमला में 12 यात्रियों की मौत, 300 से अधिक घायल, कई उड़ानें प्रभावित Delhi CJP Protest: आज फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम और ट्रैफिक डायवर्जन Raipur Murder News: अमलीडीह में स्वर्ण जयंती चौक के पास 18 वर्षीय गौरव सेन की चाकू मारकर हत्या
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › सड़क किनारे गूंजी किलकारी : एंबुलेंस नहीं, सड़क कि…
सड़क किनारे प्रसव, तहसीलदार ने की मदद
सड़क किनारे प्रसव, तहसीलदार ने की मदद
राष्ट्रीय

सड़क किनारे गूंजी किलकारी : एंबुलेंस नहीं, सड़क किनारे हुआ प्रसव, तहसीलदार ने बचाई जच्चा-बच्चा की जान

शिवपुरी में एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण एक गर्भवती महिला को बाइक से अस्पताल ले जाना पड़ा। रास्ते में तेज प्रसव पीड़ा के चलते बारिश के बीच सड़क किनारे ही महिला ने बच्चे को जन्म दिया। सूचना मिलने पर बैराड़ तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जच्चा-बच्चा को अपनी सरकारी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 09 Jul 2026, 03:51 PM · अपडेट: 11 Oct 2026, 04:55 AM
मध्यप्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

मध्यप्रदेश के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। मुरैना के बाद अब शिवपुरी जिले से भी ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण परिजनों को गर्भवती महिला को बाइक से अस्पताल ले जाना पड़ा। लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ने के बाद भारी बारिश के बीच सड़क किनारे ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया।

तहसीलदार ने दिखाई मानवता

इस मुश्किल समय में बैराड़ तहसीलदार द्रगपाल सिंह बैस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मदद का हाथ बढ़ाया। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और बिना देरी किए जच्चा और नवजात को अपनी सरकारी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। समय पर मदद मिलने से मां और बच्चे की जान बच सकी। तहसीलदार के इस कार्य की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

जानकारी के अनुसार, राजपुरा के टपरा गांव निवासी संजू आदिवासी को बुधवार शाम अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई।

अचानक शुरू हुई प्रसव पीड़ा

 परिजनों ने तुरंत 108 जननी एक्सप्रेस और एंबुलेंस के लिए संपर्क किया, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी मदद नहीं पहुंची। एंबुलेंस नहीं आने पर परिजनों ने मजबूरी में गर्भवती महिला को बाइक पर बैठाया और बैराड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना हो गए। इस दौरान तेज बारिश हो रही थी और रास्ता भी काफी मुश्किल था। कुछ दूर पहुंचने के बाद महिला की प्रसव पीड़ा अचानक बढ़ गई, जिसके बाद बाइक रोकनी पड़ी।

बारिश में सड़क किनारे जन्मा बच्चा

रास्ते में कोई सुरक्षित स्थान नहीं मिलने के कारण महिला ने खुले आसमान के नीचे ही बच्चे को जन्म दिया। तेज बारिश के बीच हुए प्रसव से परिजन परेशान हो गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बैराड़ निवासी धीरज ओझा की नजर महिला और उसके परिवार पर पड़ी।

तहसीलदार को दी गई जानकारी

धीरज ओझा ने तुरंत बैराड़ तहसीलदार द्रगपाल सिंह बैस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही तहसीलदार बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। तहसीलदार ने एंबुलेंस का इंतजार करने के बजाय अपनी सरकारी गाड़ी से महिला और नवजात को अस्पताल पहुंचाने का फैसला किया। उन्होंने खुद जच्चा और बच्चे को बैराड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज किया गया। फिलहाल मां और बच्चा सुरक्षित बताए जा रहे हैं

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें