Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग एक्शन : दुर्ग पुलिस का जुए पर शिकंजा, 9 लाख कैश औ…
12 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा
12 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा
दुर्ग

एक्शन : दुर्ग पुलिस का जुए पर शिकंजा, 9 लाख कैश और मोबाइल के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग के मोहन नगर थाना पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 9 लाख 4 हजार रुपए नकद, 10 मोबाइल और ताश की गड्डियां जब्त की हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 09 Jul 2026, 04:26 PM · अपडेट: 13 Sep 2026, 10:44 PM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
दुर्ग जिले में मोहन नगर थाना पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 लाख 4 हजार रुपए नकद, 10 मोबाइल फोन और ताश की गड्डियां बरामद की हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, 8 जुलाई बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायपुर नाका क्षेत्र में कुछ लोग ताश के पत्तों पर पैसे लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद मोहन नगर थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की। 

पुलिस ने 9 लाख से ज्यादा कैश जब्त किया
मौके से पकड़े गए 12 जुआरी

पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद 12 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 9 लाख 4 हजार रुपए नकद, 10 मोबाइल और जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही ताश की गड्डियां मिलीं। इसके बाद सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में मयंक गावड़े (सेक्टर-5 भिलाई), प्रह्लाद शर्मा (लीलापुर वार्ड-8 चिल्फी), राजीव तिवारी (सदर बाजार रायपुर), हेमलाल ढीमर (रुआबंधा भिलाई), मनीष रात्रे (खमरिया बेमेतरा), पंकज कुमार काठले (सगौनडीह कबीरधाम), दुर्गेश कुमार बर्मन (पंडातराई कबीरधाम), नागेश्वर साहू (कांदुल रायपुर), पंकज वर्मा (उतई दुर्ग), हेमनंदन डहरे (मोतीपुर पंडरिया), संजय चोपड़ा (सिविल लाइन रायपुर) और अमित सिंह (हनुमान नगर दुर्ग) शामिल हैं। 

अवैध कमाई के लिए लगा रहे थे दांव

प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी अधिक पैसे कमाने के लालच में ताश के जरिए जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए जुए के फड़ को पकड़ा और बड़ी रकम जब्त की। मामले में आगे की जांच जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें