ताज़ा खबरें
10534 समाचार
अन्य
ममता की खुली चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो पहले मारना होगा
पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर चल रहा विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। ममता बनर्जी ने पार्टी में हो रही बगावत पर कड़ा रुख अपनाते हुए बागी नेताओं को सीधी चुनौती दी है। ममता ने कहा है कि पार्टी का चुनाव चिह्न कहीं नहीं जाएगा और अगर किसी में हिम्मत है तो वह खुलकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो जाए। उनका कहना है कि उनकी आवाज को कोई नहीं दबा सकता।
विदेश
ट्रंप की खुली चेतावनी : एक ही हमले में खत्म हो सकता है ईरान का नेतृत्व
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका चाहे तो ईरान के शीर्ष नेतृत्व को एक ही सैन्य कार्रवाई में निशाना बना सकता है, लेकिन बातचीत की संभावना बनाए रखने के लिए ऐसा नहीं करेगा। वहीं ट्रंप के बयान पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।
रायगढ़
चरित्र संदेह में बेकाबू पति : पत्नी को बुलेट से कुचलने की कोशिश के बाद पहुंचा जेल
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चरित्र संदेह को लेकर एक पति ने अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की और बुलेट बाइक से कई बार कुचलकर उसकी हत्या की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
गरियाबंद
बारिश बनी आफत : गरियाबंद में 40 साल पुराना कुसुमबोड़ा पुल टूटा,ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें
मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में झमाझम बारिश छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के लगभग सभी संभागों के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं, जबकि कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने लगा है।
राष्ट्रीय
बारिश बनी आफत : मुंबई में पेड़ गिरने से 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुणे में दीवार गिरी
महाराष्ट्र में मानसून की भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मुंबई और पुणे में कई जगह हादसों की खबरें सामने आई हैं। मुंबई के कुर्ला इलाके में रविवार को एक पेड़ गिरने से 63 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। वहीं पुणे में एक दीवार ढहने से दो मजदूर घायल हो गए हैं।
राष्ट्रीय
समंदर के सिकंदर : उफनती लहरों के बीच भारतीय तटरक्षक बल ने बचाई देश की वैज्ञानिक आंख
भारतीय तटरक्षक बल ने बंगाल की खाड़ी में अपनी तय जगह से 150 किलोमीटर दूर बह गए वैज्ञानिक डेटा बॉय को सफलतापूर्वक सुरक्षित बरामद किया। यह उपकरण मौसम पूर्वानुमान, समुद्री अनुसंधान और आपदा प्रबंधन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इससे पहले तटरक्षक बल ने 90 मिनट के रेस्क्यू ऑपरेशन में छह मछुआरों की जान भी बचाई थी।
कोंडागांव
रिश्तों का कत्ल : नशेड़ी पिता ने 8 साल की मासूम बेटी से किया दुष्कर्म, मां की शिकायत पर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक कलयुगी पिता द्वारा अपनी ही 8 वर्षीय मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म करने का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यह घटना बीते शुक्रवार की रात को हुई, जब पेशे से ड्राइवर और नशे के आदी आरोपी ने बच्ची को कमरे में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की।
धमतरी
पुलिस की गाड़ी देखते ही भागा युवक : अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत वजह की जांच जारी
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के लालबगीचा वार्ड में पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग के दौरान एक युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
रायगढ़
छीनी दो जिंदगियां : तालाब में डूबे 65 वर्षीय बुजुर्ग, ट्रेलर से टकराकर 27 वर्षीय युवक की मौत
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार को दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। छाल थाना क्षेत्र में तालाब में नहाने गए 65 वर्षीय बुजुर्ग की डूबने से जान चली गई, जबकि चक्रधर नगर क्षेत्र में ट्रेलर के पीछे बाइक टकराने से 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
सेहत
घरेलु रेसिपी : शाम के स्नैक्स में ट्राई करें गुजरात की मशहूर दाबेली, घर पर मिनटों में बनाएं यह स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड
अगर आप शाम के नाश्ते में कुछ नया और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो गुजराती दाबेली बेहतरीन विकल्प है। उबले आलू, चटनियों, मूंगफली, अनार और सेव से बनने वाली यह आसान रेसिपी घर पर कम समय में तैयार की जा सकती है।
तकनीक
Samsung Galaxy S25 5G पर बंपर ऑफर, ₹27 हजार तक की बचत
Flipkart Goat Sale के दौरान Samsung Galaxy S25 5G पर आकर्षक ऑफर उपलब्ध है। बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का लाभ लेकर ग्राहक इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च कीमत की तुलना में करीब ₹27 हजार तक कम कीमत में खरीद सकते हैं।
रक्षा
पुष्टि का इंतजार : शोपियां में सेना का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकी जाकिर गनी के मारे जाने की सूचना
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सैदपोरा इलाके में शनिवार शाम से जारी मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकियों के मारे जाने की खबरें सामने आ रही हैं। माना जा रहा है कि मारे गए दोनों आतंकी संगठन के टॉप ऑपरेटिव थे। हालांकि सुरक्षाबलों की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। इन आतंकियों में जाकिर अहमद गनी और लतीफ भट के नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं।