ताज़ा खबरें
10534 समाचार
गरियाबंद
हादसा : एक पल में उजड़ गई परिवार की दुनिया घुरवा गड्ढे में डूबने से मासूम भाई-बहन की मौत
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के नगर पंचायत कोपरा में रविवार को एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया। घर के बाहर खेल रहे मासूम भाई-बहन की बारिश के पानी से भरे घुरवा गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। लगातार हो रही बारिश के कारण कचरा फेंकने के लिए बनाए गए इस गहरे गड्ढे में करीब 10 से 12 फीट तक पानी भर गया था।
शिक्षा
चेतावनी : एक हफ्ते का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो DEO कार्यालय पर शिक्षकों का प्रदर्शन
महासमुंद में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि पदोन्नति, एकल शिक्षकीय स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति और अन्य मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो 10 जुलाई के बाद जिलेभर के शिक्षक DEO कार्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन करेंगे।
रायपुर
लगातार दो दिनों की झमाझम बारिश : कहीं किसानों के चेहरे खिले, तो कहीं आम जनजीवन बेपटरी
रायपुर, महासमुंद और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश से किसानों को खेती के लिए बड़ी राहत मिली है। वहीं शहरों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और बिजली कटौती जैसी समस्याओं ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
अर्थव्यवस्था
एथेनॉल से फायदा : 1.90 लाख करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा बची, किसानों की बढ़ी कमाई
पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की योजना देश के लिए बड़ा बदलाव साबित हो रही है। रविवार को जारी सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, इस कदम से भारत ने न सिर्फ कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम की है, बल्कि विदेशी मुद्रा की भारी बचत भी की है। साथ ही, यह पहल प्रदूषण घटाने और किसानों की आय बढ़ाने में भी एक गेम-चेंजर साबित हुई है।
राष्ट्रीय
किसानों के लिए खुशखबरी : मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नहीं रुकेगी खाद की सप्लाई, 15 जहाज सुरक्षित भारत की ओर
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। हॉर्मुज जलडमरूमध्य से उर्वरक और कच्चा माल लेकर 15 मालवाहक जहाज सुरक्षित निकल चुके हैं। सरकार का कहना है कि इससे किसानों को खाद की उपलब्धता प्रभावित नहीं होगी और घरेलू उत्पादन भी सामान्य गति से जारी रहेगा।
तकनीक
Instagram विवाद : आपत्तिजनक विज्ञापनों पर मेटा की सफाई, मंत्रालय ने किया तलब
इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कथित विज्ञापनों के विवाद पर मेटा ने सफाई देते हुए कहा है कि उसकी जीरो टॉलरेंस नीति है। वहीं केंद्र सरकार ने मामले को गंभीर मानते हुए मेटा के अधिकारियों को तलब कर जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
आसमानी आफत : भारी बारिश के बीच घाट सेक्शन में लैंडस्लाइड, मुंबई-पुणे रेल रूट ठप, कई ट्रेनें रद्द
मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर भारी बारिश के कारण हुए दो भूस्खलनों से रेलवे की तीनों लाइनें बाधित हो गई हैं। कई प्रमुख ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि 9 लंबी दूरी की ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। रेलवे यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जांचने की अपील कर रहा है।
महासमुंद
आदेश हवा में : व्यवस्थारत शिक्षक नहीं लौटे तो स्कूल में लगेगा ताला, ग्रामीणों ने दी चेतावनी
महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खल्लारी में 234 विद्यार्थियों के बावजूद शिक्षकों की कमी बनी हुई है। व्यवस्थारत भेजे गए दो शिक्षक अब तक वापस नहीं लौटे हैं। ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
महासमुंद
हेलमेट नहीं तो चालान तय : नियम तोड़ना पड़ा भारी, 1210 वाहन चालकों पर कार्रवाई
महासमुंद ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एक सप्ताह में 1210 हेलमेट चालान काटकर 6.06 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। पुलिस ने ओवरस्पीडिंग, सीट बेल्ट, नो-पार्किंग और मालवाहक वाहनों पर भी कार्रवाई करते हुए 700 से अधिक लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
महासमुंद
वैज्ञानिक प्रशिक्षण : 19 जनजातीय महिलाओं ने सीखा वैज्ञानिक डेयरी प्रबंधन
महासमुंद के बागबाहरा विकासखंड की 19 जनजातीय महिला पशुपालकों को वैज्ञानिक डेयरी प्रबंधन का प्रशिक्षण देने के लिए धमतरी जिले का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं ने आधुनिक पशुपालन, संतुलित पशु पोषण और डेयरी से आय बढ़ाने की तकनीकों की जानकारी हासिल की।
लाहौल में कुदरत का कहर, झील बनने से 5 गांवों पर खतरा
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में जाहलमा नाले से मलबा और भारी पत्थर गिरने के कारण चंद्रभागा नदी का बहाव रुक गया है। इससे नदी में 1 किलोमीटर लंबी कृत्रिम झील बन गई है। जलस्तर बढ़ने से जोबरंग पुल पूरी तरह डूब गया है। परिणामस्वरूप, रापे, राशेल और जोबरंग सहित आसपास के सभी गांवों का मुख्य सड़क से संपर्क टूट गया है।
सूरजपुर
हादसा : बोल्डर की चपेट में आने से 2 मजदूरों की मौत
सूरजपुर के लांची गांव में गिट्टी के लिए बोल्डर निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अचानक भारी चट्टान गिरने से दो मजदूर उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।