ताज़ा खबरें
10536 समाचार
राज्य सरकार
डीएमएफ सड़क : हजारों ग्रामीणों के जीवन को बनाया आसान
कोरबा जिले में डीएमएफ निधि से 180.93 लाख रुपये की लागत से मुढ़ापार-धतूरा-कोरबी-खम्हरि सड़क का नवीनीकरण किया गया है। 4.40 किमी लंबी इस सड़क के बनने से बरसात में होने वाली परेशानी खत्म हुई और हजारों ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य व बाजार तक आसान पहुंच मिल रही है।
राष्ट्रीय
सड़क पर विवाद : देवर ने भाभी पर बरसाए थप्पड़, चप्पल और लात-घूंसों से पिटाई
कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में मकान विवाद के दौरान एक महिला पर उसके रिश्ते के देवर ने बीच सड़क हमला कर दिया। वायरल वीडियो में आरोपी 25 सेकंड में 16 बार चप्पल से मारता दिखाई देता है। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है,
राष्ट्रीय
सुप्रीम कोर्ट की सख्त : गलत कानूनी उदाहरणों पर फैसला देना खतरनाक, NCLT के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल यानी एनसीएलटी के एक फैसले पर गहरी चिंता जताई है। यह ट्रिब्यूनल व्यापार और कंपनियों से जुड़े विवादों की सुनवाई करने वाली एक विशेष सरकारी अदालत है। एस्सेल इंफ्राप्रोजेक्ट्स के दिवालियापन से जुड़े एक मामले में इस ट्रिब्यूनल के फैसले को पूरी तरह खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि किसी भी कानूनी फैसले में हर स्तर पर इंसानी दिमाग और नियंत्रण का होना बेहद जरूरी है।
राष्ट्रीय
विवाद : टावर निर्माण के दौरान जमीन मालिक की मौत, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के परदेही गांव में पावर ग्रिड कंपनी के टावर निर्माण कार्य के दौरान बड़ा विवाद सामने आया है। निर्माण कार्य को लेकर लंबे समय से असंतोष की स्थिति बनी हुई थी। इसी बीच जमीन मालिक जगदीश शाह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से मामला और गंभीर हो गया।
रायगढ़
उत्पीड़न का मामला : प्रोफेसर पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, छात्रा ने घर पहुंचकर की पिटाई
रायगढ़ के लैलूंगा स्थित शासकीय महाविद्यालय की एक छात्रा ने प्रोफेसर पर करीब डेढ़ साल से व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर अश्लील संदेश भेजकर परेशान करने का आरोप लगाया है। विरोध के बावजूद हरकतें नहीं रुकने पर छात्रा अपने मंगेतर के साथ प्रोफेसर के घर पहुंची, जहां मारपीट हुई। मामले की शिकायत लैलूंगा थाने में दर्ज कराई गई है और पुलिस जांच में जुटी है।
राष्ट्रीय
जिंदगी दांव पर : उफनते नदी-नालों में मौत को मात देकर सफर कर रहे ग्रामीण
खरगोन जिले के भगवानपुरा क्षेत्र में भारी बारिश के बाद कुंदा नदी सहित कई नदी-नाले उफान पर हैं। बाढ़ जैसे हालात के बीच ग्रामीण और स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर उफनते पानी और डूबी पुलियों को पार करने को मजबूर हैं। प्रशासन की चेतावनियों के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं।
कोरबा
परिवार में पसरा मातम : कुलर में करंट आने से 10 माह के मासूम बच्चे की मौत
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में घर के अंदर खेल रहे 10 माह के मासूम की कूलर में करंट आने से मौत हो गई। परिजन बच्चे को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अर्थव्यवस्था
Gold Price : सोना-चांदी ने फिर पकड़ी रफ्तार, 10 ग्राम गोल्ड ₹1.43 लाख के पार
भारतीय सर्राफा बाजार में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन 2 जुलाई को सोने और चांदी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक गुरुवार सुबह को 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 43 हजार रुपए के पार पहुंच गई है। इससे पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 1 जुलाई की शाम को यही सोना 1 लाख 41 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
राष्ट्रीय
बारिश में खुली निगम की पोल : कुछ घंटों की बारिश में बहने लगीं गाड़ियां इंदौर में सड़कें बनीं तालाब
इंदौर में तेज बारिश के बाद जलभराव की स्थिति में एक थार वाहन तेज बहाव में फंस गया। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने क्रेन की मदद से रेस्क्यू कर वाहन को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है,
तकनीक
Google का नया AI मॉडल लॉन्च, अब सिर्फ 4 सेकेंड में तैयार होगी AI फोटो
Google ने अपना नया AI इमेज जनरेशन मॉडल Nano Banana 2 Lite लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह मॉडल केवल 4 सेकेंड में टेक्स्ट से AI फोटो तैयार कर सकता है।
शिक्षा
स्कूल की सुरक्षा पर सवाल : शराब की टूटी बोतल से घायल हुआ मासूम, कलेक्टर ने मांगा जवाब
जिले के कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां पढ़ने आने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूल परिसर में फैले टूटे कांच के कारण एक मासूम छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि छात्र का पैर शराब की टूटी हुई बोतल पर पड़ गया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।
चुनाव
दतिया उपचुनाव : कांग्रेस की अग्निपरीक्षा और बीजेपी की बड़ी तैयारी, तारीखों का ऐलान
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 6 जुलाई से नामांकन शुरू होंगे, 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को मतगणना की जाएगी। कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की तीन साल की सजा के बाद सदस्यता समाप्त होने से यह उपचुनाव कराया जा रहा है।