"OTT" के लिए 1060 परिणाम मिले
रक्षा
भारत की महा-उड़ान : 20,000 करोड़ के मेगा ड्रोन सौदे से लैस होंगी भारतीय सेनाएं
भारत सरकार भारतीय सशस्त्र सेनाओं के लिए अब तक की सबसे बड़ी स्वदेशी ड्रोन खरीद को अंतिम रूप देने जा रही है। लगभग ₹20,000 करोड़ की इस मेगा डील के तहत लॉन्ग-एंड्योरेंस सर्विलांस ड्रोन, लॉजिस्टिक्स ड्रोन और कमिकेज ड्रोन शामिल होंगे। यह पूरी खरीद प्रक्रिया फास्ट-ट्रैक मोड में होगी, जिससे 18–24 महीनों में डिलीवरी शुरू हो सकती है।
क्रिकेट
महामुकाबला : न्यूजीलैंड में 40 दिन तक मचेगा गदर, टीम इंडिया के ऐतिहासिक दौरे का शेड्यूल जारी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक ऐतिहासिक 12 मैचों की मल्टी-फॉर्मेट सीरीज का ऐलान हुआ है, जिसमें 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच शामिल हैं। यह दौरा 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक चलेगा और सभी मुकाबले न्यूजीलैंड के अलग-अलग मैदानों पर खेले जाएंगे।
राष्ट्रीय
फेक न्यूज : विदेशी मुद्रा भंडार में सुरक्षित है भारत का गोल्ड, अफवाहों पर लगा पूर्णविराम
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 12 अरब डॉलर का सोना बेचने की खबरों को पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया है। RBI ने स्पष्ट किया कि उसके पास मौजूद 880.52 टन भौतिक सोने में कोई कमी नहीं आई है और देश का स्वर्ण भंडार पूरी तरह सुरक्षित है। केंद्र सरकार की PIB फैक्ट चेक यूनिट ने भी इन दावों को गलत बताते हुए पुष्टि की कि यह सिर्फ अफवाह है।
राष्ट्रीय
डबल बोनान्जा : 63% हो सकता है महंगाई भत्ता, 8वें वेतन आयोग और एरियर पर आया बड़ा अपडेट
केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। यदि यह अनुमान सही साबित होता है, तो मौजूदा 60% DA बढ़कर 63% हो जाएगा।
शेयर बाजार
दहला दलाल स्ट्रीट : सेंसेक्स 1,150+ अंक टूटा, कच्चे तेल में उबाल से IT शेयरों में भारी बिकवाली
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर चिंताओं और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के कारण भारतीय शेयर बाजार दबाव में रहा। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,157 अंक और निफ्टी 332 अंक तक टूट गए, हालांकि बाद में वैल्यू बाइंग से कुछ रिकवरी हुई।
विदेश
रूसी का चेकमेट : सुखोई Su-75 स्टील्थ फाइटर का प्रोटोटाइप तैयार, क्या भारत बनेगा इसका गेम-चेंजर पार्टनर?
रूस ने अपने दूसरे पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ लड़ाकू विमान Su-75 Checkmate के पहले फ्लाइंग प्रोटोटाइप के निर्माण की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। वर्ष 2021 में पहली बार पेश किए गए इस विमान की परियोजना लंबे समय से देरी का सामना कर रही थी, लेकिन अब इसके पुर्जों और एडवांस सेंसरों का परीक्षण शुरू हो चुका है।
दुर्ग संभाग
अंधेरे में विवाद : सुबह संदिग्ध हालत में मिली लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी पुलिस की निगाहें
भिलाई-3 थाना क्षेत्र के रिंगनी स्थित एक फार्म हाउस परिसर में रहने वाले 40 वर्षीय नीलकंठ साहू का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सोमवार रात बिजली गुल होने के दौरान पत्नी से हुए विवाद के बाद पड़ोसियों और चौकीदार के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ था, लेकिन रात में हाथापाई की भी बात सामने आई है।
शिक्षा
Supplementary Exam : छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री का टाइम टेबल
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं की पूरक (सप्लीमेंट्री) परीक्षा 2026 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। 12वीं की परीक्षाएं 8 जुलाई से 22 जुलाई तक और 10वीं की परीक्षाएं 9 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित होंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक एक ही पाली में होंगी।
राष्ट्रीय
आग का तांडव : मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में भीषण अग्निकांड, 20 की मौत, बेसमेंट में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। कई लोग बेसमेंट में फंसे होने की आशंका के बीच फायर ब्रिगेड, दिल्ली पुलिस और DDMA की टीमें लगातार राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं।
दुर्ग संभाग
भिलाई में महाठगी : शेयर मार्केट का गुरु बन लगाया 48 लाख का चूना, अब सलाखों के पीछे
भिलाई के सुपेला क्षेत्र में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लोगों को हर महीने 3 प्रतिशत रिटर्न का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले टोमन दास साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने शुरुआती महीनों में निवेशकों को भुगतान कर भरोसा जीता और बाद में रकम लौटाने के बजाय बाउंस चेक थमा दिए।
रायपुर
थर्ड आई एक्शन : 7 दिनों में 154 गिरफ्तार, गंज और तेलीबांधा में सबसे बड़ी कार्रवाई
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने शहर में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए एक विशेष अभियान चलाते हुए 7 दिनों में 154 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 61 फरार वारंटी और 93 संदिग्ध व असामाजिक तत्व शामिल हैं। गंज और तेलीबांधा थाना क्षेत्रों में सबसे अधिक कार्रवाई हुई। DCP उमेश गुप्ता ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी और तेज किया जाएगा तथा पूरे शहर में इसी तरह के औचक ऑपरेशन चलाए जाएंगे।
रायपुर
विधायक vs प्रशासनिक अधिकारी : छत्तीसगढ़ में थमा तहसीलों का चक्का, अब नार्को टेस्ट पर अड़ी बात!
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में नायब तहसीलदार के साथ कथित मारपीट के मामले ने गंभीर प्रशासनिक और राजनीतिक संकट खड़ा कर दिया है। घटना के बाद क्रॉस FIR दर्ज होने और विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राज्यभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।