ताज़ा खबरें
10601 समाचार
समीक्षा बैठक : जशपुर में महिला सशक्तिकरण और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
जशपुर में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में वित्त मंत्री एवं प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने अधिकारियों को विकास कार्य समय-सीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। शिलापट्ट स्थापना में अनदेखी पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, फलोत्पादन और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। बैठक में मेडिकल कॉलेज, नालंदा परिसर, तीरंदाजी केंद्र और अन्य प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई।
मनोरंजन
शाइन स्क्रीन्स : नई मेगा फिल्म ‘एसडीटी 19’ का ऐलान, साई दुर्गा तेज निभाएंगे दमदार किरदार
शाइन स्क्रीन्स ने अपनी नई मेगा फिल्म ‘SDT 19’ का आधिकारिक ऐलान कर दिया है, जिसमें साईं दुर्गा मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। पौराणिक और साइंस-फिक्शन के अनोखे मिश्रण पर आधारित इस फिल्म का पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। फिल्म का निर्देशन सुजीत और संदीप कर रहे हैं, जबकि इसे साहू गारापाटी प्रोड्यूस कर रहे हैं।
राजनांदगांव
खुलासा : लॉक तोड़कर नकदी पार करने वाले दो युवक गिरफ्तार, पूरी रकम बरामद
डोंगरगढ़ में सूने मकान का ताला तोड़कर 60 हजार रुपये चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। तकनीकी जांच और पूछताछ के बाद दोनों युवकों ने अपराध कबूल किया, जिसके बाद पूरी चोरी की रकम बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
अंबिकापुर (सरगुजा)
काल बनी रफ्तार : दो भीषण सड़क हादसों में 6 की मौत, 100 मीटर घसीटकर भागा ट्रैक्टर चालक
छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बलरामपुर जिले के सनावल क्षेत्र में ईंट से लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार चार पंडो युवकों को कुचल दिया। आरोप है कि चालक घायलों को घसीटते हुए फरार हो गया और साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई।
दुर्ग
महाअभियान : सड़कों पर पुलिस का रौब झाड़ने वालों की खैर नहीं! गाड़ियां होंगी जब्त
छत्तीसगढ़ के Durg जिले में यातायात विभाग ने निजी वाहनों पर अवैध रूप से ‘पुलिस’ लिखवाकर रौब झाड़ने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। नए आदेश के तहत ऐसे वाहनों को मौके पर ही जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टाइगर मोबाइल, हाईवे पेट्रोलिंग और चौक-चौराहों पर तैनात पुलिस टीमें विशेष चेकिंग कर रही हैं।
रायपुर
आतंक का अंत : स्टील प्लांट में तोड़फोड़ और हाइवे पर लूटपाट करने वाले लक्की गैंग के 6 बदमाश गिरफ्तार
तिल्दा-नेवरा इलाके में आतंक मचा रहे ‘लक्की गैंग’ का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए मुख्य आरोपी लक्की उर्फ जयमोहन शर्मा समेत 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सरोरा स्थित स्टील प्लांट में घुसकर रंगदारी मांगी, कर्मचारियों पर लोहे की रॉड से हमला किया और बाद में हाइवे पर ट्रक ड्राइवरों से नकदी व डीजल लूट लिया।
कारोबार
महंगाई का महा-ब्लास्ट : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल, आम आदमी की जेब पर चौतरफा मार!
25 मई 2026 से पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पहुंच गया। ईरान-अमेरिका तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें $100 प्रति बैरल के पार चली गई हैं, जिससे तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा।
कीर्तिमान विशेष
बढ़ती आत्महत्याओं पर पढ़िए डॉ. नीरज गजेंद्र का विचारोत्तेजक विश्लेषण मुश्किल वक्त गुज़र जाएगा, जीवन बना रहना चाहिए
जब समाज में संवाद कम होने लगता है, तब अवसाद बढ़ने लगता है। पहले गांवों में चौपाल होती थी। परिवार साथ बैठता था। दुख साझा होते थे। आज हर व्यक्ति अपने कमरे और मोबाइल में कैद है। बाहर से सब सामान्य दिखते हैं, लेकिन भीतर गहरी बेचैनी पल रही है। यही अकेलापन धीरे-धीरे मानसिक दुर्बलता में बदल रहा है। जीवन कभी पूर्ण नहीं होता। संघर्ष हर दौर में रहा है। लेकिन इतिहास गवाह है कि अंधेरा भी स्थायी नहीं होता। एक संवाद, एक सहारा, एक विश्वास और एक सकारात्मक विचार कई जिंदगियां बचा सकता है। इसलिए आज सबसे बड़ा संदेश यही है कि परिस्थिति कितनी भी कठिन क्यों न हो, जीवन उससे बड़ा है। हार समस्या का अंत नहीं, संघर्ष छोड़ देने का परिणाम है।
दुर्ग संभाग
शोरूम में विवाद : महिला कर्मचारी का फूटा गुस्सा, CEO पर लगाया गंभीर आरोप
भिलाई के चौहान ऑटोमोबाइल मारुति सुजुकी शोरूम में एक महिला कर्मचारी ने CEO अंकित आनंद पर छेड़छाड़ और अश्लील मैसेज भेजने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस जांच के दौरान महिला ने CEO पर स्याही फेंक दी और थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
रायपुर संभाग
आर्थिक मार : पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर सियासत तेज, डॉ. डहरिया ने केंद्र को घेरा
पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों पर चिंता जताते हुए इसे आम जनता, किसानों और मध्यमवर्ग पर आर्थिक बोझ बताया। उन्होंने कहा कि 9 दिनों में तीसरी बार ईंधन महंगा होने से खेती, परिवहन और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर असर पड़ेगा। साथ ही केंद्र सरकार से टैक्स में राहत देकर कीमतें नियंत्रित करने की मांग की।
यात्रा
पूर्ण आकार : 7 फीट ऊंचे शिवलिंग की पहली तस्वीरें आईं सामने, इस बार हाईटेक सुविधाओं के साथ शुरू होगी अमरनाथ यात्रा
पवित्र अमरनाथ यात्रा 2026 शुरू होने से पहले बाबा बर्फानी की पहली तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें 6 से 7 फीट ऊंचा प्राकृतिक हिम शिवलिंग दिखाई दे रहा है। इस वर्ष यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक चलेगी। BRO बर्फ हटाकर दोनों मार्गों को तैयार करने में जुटा है और यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रैक चौड़े किए जा रहे हैं।
रायपुर
शादी का झांसा : पुलिस विभाग में हड़कंप, रेप केस में आरक्षक मुकेश साहू गिरफ्तार
रायपुर में एक महिला की शिकायत पर पुलिस आरक्षक मुकेश साहू को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए और बाद में दूसरी महिला आरक्षक से शादी कर ली। शिकायत के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।