ताज़ा खबरें
10601 समाचार
सरगुजा संभाग
इंसानियत की मिसाल : बहू ने सास को पीठ पर लादकर तय किए 9 किलोमीटर का सफर
सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र से इंसानियत और संघर्ष की एक भावुक तस्वीर सामने आई है। कुनिया गांव की बहू सुखमुनिया ने अपनी बुजुर्ग सास को पीठ पर लादकर भीषण गर्मी में 9 किलोमीटर तक पैदल सफर तय किया, ताकि उन्हें 1500 रुपये की पेंशन मिल सके। इस घटना ने सरकारी योजनाओं और ग्रामीण व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
देश
भारत : अग्नि-1 मिसाइल का सफल परीक्षण, परमाणु और पारंपरिक हमला करने में सक्षम
भारत ने ओडिशा केओडिशा के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज चांदीपुर से स्वदेशी Agni-I बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। 700-1200 किमी तक मार करने वाली यह मिसाइल परमाणु और पारंपरिक दोनों तरह के वॉरहेड ले जाने में सक्षम है। विशेषज्ञ इसे पाकिस्तान के हालिया मिसाइल परीक्षणों के बीच भारत की मजबूत रणनीतिक प्रतिक्रिया मान रहे हैं।
खेल
दलीप ट्रॉफी : होगी घरेलू क्रिकेट सीजन की शुरुआत, रणजी 11 अक्टूबर से
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने घरेलू क्रिकेट सीजन 2026-27 का शेड्यूल जारी कर दिया है। नए सत्र की शुरुआत 23 अगस्त से दलीप ट्रॉफी के साथ होगी, जबकि Ranji Trophy 11 अक्टूबर से शुरू होगी। इस घरेलू सीजन में कुल 1788 मुकाबले खेले जाएंगे।
रायपुर संभाग
बड़ी जीत : पंचायत सचिवों के संविलियन मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायत सचिवों के शासकीयकरण और संविलियन की मांग को लेकर दायर रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय बिलासपुर ने शासन की गठित समिति को 45 दिनों के भीतर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर पंचायत सचिवों ने मंत्रालय महानदी भवन पहुंचकर समिति अध्यक्ष को अभ्यावेदन सौंपा और जल्द नियमितीकरण की मांग की।
शिक्षा
पंचायत सचिव भर्ती : बदले नियम, अब मेरिट और कंप्यूटर स्किल से तय होगी नियुक्ति
छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्राम पंचायत सचिवों की नियुक्ति प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए नई सेवा शर्तें लागू की हैं। अब भर्ती मेरिट आधारित होगी, जिसमें 12वीं के अंक, कंप्यूटर कौशल, उच्च शिक्षा और कार्य अनुभव के आधार पर चयन किया जाएगा। शासन ने डेटा एंट्री/प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा अनिवार्य किया है। नए नियमों के साथ पुराने आदेश निरस्त कर दिए गए हैं।
राष्ट्रीय
भोपाल हवाई यात्रियों को झटका : जून-जुलाई में दिल्ली-मुंबई समेत 4 बड़े शहरों की उड़ानें बंद, 25% तक बढ़ सकता है किराया!
भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अगले दो महीने चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। एयरलाइन कंपनियों ने 1 जून से जुलाई के अंत तक दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद रूट्स पर कुछ प्रमुख उड़ानों में कटौती और अस्थायी बंदी का फैसला लिया है। इससे यात्रियों को कम विकल्प, सीटों की कमी और महंगे टिकटों का सामना करना पड़ सकता है।
अन्य
चेन्नई से दिल्ली तक थलापति : 6 दशक पुरानी द्रविड़ सियासत ध्वस्त, अब राज्यसभा के जरिए संसद में एंट्री की तैयारी!
तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता से नेता बने Vijay ने अपनी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) के जरिए बड़ा राजनीतिक उलटफेर कर दिया है। हालिया विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद अब TVK की नजर राज्यसभा पर है। चुनाव आयोग द्वारा 24 राज्यसभा सीटों के चुनाव की घोषणा के बाद तमिलनाडु की एक हाई-प्रोफाइल सीट पर विजय की पार्टी मजबूत दावेदार मानी जा रही है।
रायपुर
गर्मी का रेड अलर्ट : नौतपा से पहले तपने लगा छत्तीसगढ़, अस्पतालों में उमड़ी मरीजों की भीड़
राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और हीट वेव का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान 44-45 डिग्री तक पहुंचने से लोग परेशान हैं और अस्पतालों में डायरिया, उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन व बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मेकाहारा, एम्स और जिला अस्पतालों में बेड फुल होने की स्थिति बन गई है।
रायपुर
गर्मी का कहर : तेज गर्मी में बढ़ी लस्सी, गन्ना रस और आइसक्रीम की डिमांड
भीषण गर्मी के चलते शहर में ठंडे पेय पदार्थों और मौसमी फलों की मांग तेजी से बढ़ गई है। तरबूज, खरबूज, आम, लिची और ककड़ी जैसे फलों की बिक्री में इजाफा हुआ है, वहीं गन्ना रस, लस्सी, छांछ और आइसक्रीम की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बड़ी संख्या में शीतल पेय और फलों का सेवन कर रहे हैं, जिससे बाजारों में रौनक बढ़ गई है।
विदेश
रक्षा समझौता : भारत और दक्षिण कोरिया के बीच बढ़े रक्षा संबंध, इंडो-पैसिफिक में नए समीकरण
भारत और दक्षिण कोरिया के बीच रक्षा साझेदारी तेजी से मजबूत हो रही है। राजनाथ सिंह के हालिया सियोल दौरे में दोनों देशों ने रक्षा तकनीक, सैन्य सहयोग और इंडो-पैसिफिक सुरक्षा पर अहम चर्चा की। विशेषज्ञ इसे चीन की बढ़ती आक्रामकता और बदलते एशियाई रणनीतिक समीकरणों से जोड़कर देख रहे हैं।
महासमुंद
रेत खनन पर कार्रवाई : जोंक नदी से 2 मशीनें और 7 वाहन जप्त
महासमुंद जिले के पिथौरा तहसील अंतर्गत ग्राम बल्दीडीह स्थित जोंक नदी में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। औचक निरीक्षण के दौरान 2 चैन माउंटेन मशीनें, 3 हाईवा और 4 ट्रैक्टर अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त पाए गए। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर मशीनों को सील कर वाहनों को जप्त किया गया।
कारोबार
बड़ा प्रहार : छत्तीसगढ़ में अब बोतल और ड्रम में पेट्रोल-डीजल मिलने पर रोक, नियम तोड़ा तो सील होंगे पंप
छत्तीसगढ़ सरकार ने पेट्रोल-डीजल की अवैध जमाखोरी, ब्लैक मार्केटिंग और असुरक्षित भंडारण पर सख्ती करते हुए बड़ा फैसला लिया है। नए आदेश के तहत अब प्रदेश के किसी भी पेट्रोल पंप से ड्रम, प्लास्टिक बोतल या जेरीकेन में खुला ईंधन नहीं दिया जाएगा। पेट्रोल और डीजल केवल वाहनों की मूल फ्यूल टंकी में ही भरा जाएगा।