ताज़ा खबरें
10601 समाचार
रायपुर
बड़ा एक्शन : लापरवाही बरतने वाली कंपनियों के टेंडर निरस्त, EMD ज़ब्त और ब्लैकलिस्ट करने के आदेश
रायपुर जिले में जल जीवन मिशन के तहत लापरवाही बरतने और काम बीच में छोड़ने वाली 8 गांवों की निर्माण एजेंसियों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। उनके टेंडर रद्द कर दिए गए हैं, अनुबंध समाप्त किए गए हैं और EMD राशि जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इन एजेंसियों को भविष्य की परियोजनाओं के लिए ब्लैकलिस्ट करने का फैसला लिया गया है।
रक्षा
आसमान का नया काल : पोखरण से जोशीमठ तक गूंजी स्वदेशी Kamikaze ड्रोन वायु अस्त्र-1 की दहाड़
NIBE Limited ने भारतीय सेना के लिए स्वदेशी लोइटरिंग म्यूनिशन सिस्टम Vayu Astra-1 का सफल परीक्षण किया। इसका परीक्षण राजस्थान के पोखरण रेगिस्तान और उत्तराखंड के जोशीमठ/मलारी के 14,000 फीट ऊंचे बर्फीले इलाके में किया गया। इस ड्रोन की प्रमुख खूबियों में 100 किमी मारक क्षमता, 90 मिनट से अधिक उड़ान समय, 1 मीटर से कम CEP (बेहद सटीक निशाना), री-अटैक क्षमता और 10 किलोग्राम वारहेड शामिल हैं।
खेल
IPL : साई सुदर्शन का धमाका, चेन्नई के खिलाफ तूफानी पारी, सहवाग-वॉर्नर के क्लब में एंट्री
साई सुदर्शन ने IPLमें शानदार फॉर्म जारी रखते हुए चेन्नई सुपर किंग के खिलाफ 53 गेंदों में 84 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने लगातार पांच आईपीएल मैचों में पांच अर्धशतक लगाने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया।
बिलासपुर
झांसा : माइनिंग में निवेश के बहाने भाजपा नेत्री से ₹2.5 करोड़ की ठगी और दुष्कर्म
भाजपा महिला नेता ने झारखंड निवासी कारोबारी संजय सिंह पर माइनिंग बिजनेस में निवेश के नाम पर ₹2.5 करोड़ की ठगी, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार आरोपी ने भारी मुनाफे का झांसा देकर विश्वास जीता, फिर दिल्ली के एक होटल में कथित दुष्कर्म किया और बाद में निजी जानकारी के आधार पर धमकाकर पैसे वसूले। महिला ने RTGS और अन्य माध्यमों से रकम ट्रांसफर की थी।
कांग्रेस
मेलोनी पर बयान देकर घिरे कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज : बोले- मोदी इटली में ‘हनीमून और प्री-वेडिंग शूट’ करा रहे
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी को लेकर विवादित बयान दिया। बैज ने कहा कि पीएम मोदी इटली में “हनीमून और प्री-वेडिंग शूट” कराने गए हैं। उन्होंने महंगाई, पेट्रोल-डीजल और बेरोजगारी के मुद्दे उठाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। साथ ही रायपुर के कमिश्नरी सिस्टम को विफल बताते हुए दुर्ग और बिलासपुर में इसे लागू करने पर सवाल उठाए। अंतागढ़ में सरपंचों के इस्तीफे और विकास कार्यों के ठप होने को लेकर भी उन्होंने राज्य सरकार को घेरा।
धर्म
यात्रा : कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर बड़ा ऐलान, कंप्यूटरीकृत ड्रॉ से चुने गए श्रद्धालु
कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए 1000 श्रद्धालुओं का चयन कंप्यूटरीकृत ड्रॉ प्रक्रिया के जरिए किया गया है। विदेश मंत्री एस जयसंकर ने चयन प्रक्रिया पूरी की, जिसे पूरी तरह पारदर्शी, रैंडम और जेंडर-बैलेंस्ड बताया गया। जून से अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा में श्रद्धालु लिपुलेख पास और नाथू ला मार्ग से माउंट कैलाश और लेक मानसरोवर के दर्शन के लिए जाएंगे। इस बार यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और मोटरेबल रूट के जरिए आसान बनाने पर विशेष जोर दिया गया है।
विदेश
भारतीय सैटेलाइट : स्वदेशी हथियारों से लैस होगा राफेल F4+, बढ़ेगी IAF की ताकत
भारत और फ्रांस के बीच राफेल F4 और F4+ लड़ाकू विमानों को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के लिए तैयार किया जा रहा Rafale F4+ भारतीय जरूरतों के अनुसार गहराई से कस्टमाइज होगा। इसमें भारतीय मिसाइलें, सैटेलाइट नेटवर्क, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम और स्वदेशी कम्युनिकेशन तकनीक को जोड़ा जाएगा। यह फाइटर जेट खासतौर पर हिमालयी मिशन और स्टील्थ फाइटर्स से मुकाबले को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है। रक्षा विशेषज्ञ इसे भारतीय वायुसेना की भविष्य की युद्ध क्षमता और रक्षा आत्मनिर्भरता के लिए बड़ा कदम मान रहे हैं।
तेंदूपत्ता संग्रहण : केंद्र का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री ने दिए बेहतर व्यवस्था के निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले के रामानुजनगर क्षेत्र में तेंदूपत्ता संग्रहण फड़ का निरीक्षण कर संग्राहकों से संवाद किया और उनकी समस्याओं व आजीविका की जानकारी ली। उन्होंने सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनीं तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जशपुर
नई पहल : ग्रामीणों को घर के पास मिलेगी सरकारी सेवा, अब ग्राम पंचायतों से मिलेंगी 400+ ऑनलाइन सेवाएं
छत्तीसगढ़ शासन की 400 से अधिक डिजिटल सेवाएं गांव स्तर तक पहुंचाने की पहल के तहत जशपुर जिला प्रशासन ने ‘सेवा-सेतु पोर्टल’ (e-District 2.0) का प्रशिक्षण शुरू किया है। कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जशपुर, कांसाबेल और बगीचा विकासखंड के ग्राम पंचायत सचिवों को ऑनलाइन सेवाओं के संचालन, आवेदन जांच और अनुमोदन की तकनीकी जानकारी दी गई।
रायपुर
बैठक : सचिव बंसल ने पारदर्शिता और तकनीकी दक्षता पर दिया जोर
लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने नवा रायपुर स्थित ‘निर्माण भवन’ में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, गति और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में आधुनिक तकनीक, डिजिटलीकरण और जियो-इन्फॉर्मेटिक्स तकनीक केउपयोग पर जोर दिया गया टेंडर प्रक्रिया, बिलिंग और भुगतान प्रणाली को समयबद्ध एवं पारदर्शी बनाने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही प्रदेशभर में चल रही परियोजनाओं और रायपुर के कचना रेलवे ओवरब्रिज की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
विदेश
भारत-दक्षिण कोरिया : रक्षा साझेदारी का नया अध्याय, अगली पीढ़ी के हथियारों पर साथ काम करेंगे दोनों देश
भारत और दक्षिण कोरिया ने रक्षा सहयोग को नई रणनीतिक दिशा देने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। रक्षा मंत्री Rajnath Singh के सियोल दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच लेजर हथियार, गाइडेड एनर्जी वेपन्स, मोबाइल एयर डिफेंस सिस्टम और एडवांस सैन्य तकनीकों के संयुक्त विकास व उत्पादन को लेकर महत्वपूर्ण समझौते हुए। विशेषज्ञ इसे भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सामरिक राजनीति के लिहाज से बेहद अहम मान रहे हैं।
रायपुर
एयरपोर्ट पर हादसा : 30 फीट ऊंची फॉल्स सीलिंग से गिरकर संविदाकर्मी की मौत
रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में फॉल्स सीलिंग की मरम्मत के दौरान संविदाकर्मी कुबेर चंद्र साहू करीब 30 फीट ऊंचाई से गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया कि कर्मचारी ने सेफ्टी बेल्ट या सुरक्षा किट नहीं पहन रखी थी।