ताज़ा खबरें
10601 समाचार
विदेश
अमेरिका-ईरान वार्ता : पाकिस्तान की ‘गुप्त भूमिका का दावा, पश्चिम एशिया में नई हलचल
ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनावपूर्ण कूटनीतिक बातचीत के बीच पाकिस्तान की भूमिका को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इजरायली मीडिया ने दावा किया है कि पाकिस्तान और ईरान के बीच एक गुप्त समझौते पर काम चल रहा है, जिसके तहत इस्लामाबाद अमेरिका के साथ बेहतर डील कराने में तेहरान की मदद कर रहा है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और न ही पाकिस्तान या ईरान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है।
यात्रा
छत्तीसगढ़ यात्रा : धमतरी के वॉटर स्पोर्ट्स से लेकर वाइल्डलाइफ तक, वीकेंड पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 5 जगहें
धमतरी जिला इन दिनों छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। गैंगरेल बांध में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स, सीतानदी वन्यजीव अभयारण्य में जंगल सफारी, सिहावा हिल्स में महानदी का उद्गम स्थल और धार्मिक आस्था, माँ अंगारमोती मंदिर की आध्यात्मिक शांति तथा रुद्री के प्राकृतिक पिकनिक स्पॉट पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं।
मनोरंजन
बॉबी देओल : फिल्म बंदर में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे,डार्क क्राइम-थ्रिलर का ट्रेलर आज रिलीज होगा
बॉलीवुड अभिनेता बोबी देओल अब फिल्म ‘बंदर’ में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस क्राइम एक्शन-थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज किया जाएगा। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
सनसनी : जमीन विवाद ने रिश्तों को किया खत्म, भाई ने ली भाई की जान
दंतेवाड़ा जिले के ग्राम टेकनार कोन्टीपारा में 19 मई 2026 को नामकरण समारोह के दौरान जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों रामलाल भास्कर और रामू भास्कर के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी बड़े भाई रामू ने लोहे की गैंती से हमला कर दिया, जिससे रामलाल की मौके पर ही मौत हो गई।
शिविर : 14 वर्ष की 22 बालिकाओं को कैंसर से बचाव के लिए लगाया गए टीका
सरायपाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघोड़ा में एचपीवी टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 14 वर्ष आयु वर्ग की 22 बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीका लगाया गया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश और सीएमएचओ डॉ. आइ. नागेश्वर राव के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति रही। बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक छात्रा ने अपने सहपाठियों को प्रेरित कर सराहनीय भूमिका निभाई, जिसके लिए उसे सम्मानित भी किया गया।
सख्ती : अनाधिकृत प्रवेश और अवैध वसूली पर जीरो टॉलरेंस नीति के निर्देश
विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से भू-अभिलेख रिकॉर्ड रूम में दस्तावेजों के सुरक्षित, व्यवस्थित एवं अद्यतन रखरखाव के निर्देश दिए तथा अनाधिकृत प्रवेश और अवैध वसूली पर सख्त रोक लगाने की बात कही।उन्होंने नागरिकों से बिचौलियों से दूर रहने और सीधे कार्यालय से संपर्क कर कार्य कराने की अपील की।
रायपुर
नई क्रांति : बालको मेडिकल सेंटर ने रोबोटिक सर्जरी और एकीकृत ऑन्कोलॉजी से बदली इलाज की तस्वीर
मध्य भारत में कैंसर उपचार को लेकर लंबे समय से मौजूद चुनौतियों को अब आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से काफी हद तक कम किया जा रहा है। BALCO Medical Centre ने क्षेत्र में एकीकृत ऑन्कोलॉजी मॉडल विकसित कर मरीजों को एक ही स्थान पर मेडिकल, सर्जिकल और रेडिएशन कैंसर उपचार उपलब्ध कराया है। पिछले आठ वर्षों में अस्पताल ने हजारों मरीजों का इलाज किया है, बड़ी संख्या में सर्जरी की हैं और कैंसर की शुरुआती पहचान को भी बढ़ावा दिया है। हाल ही में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम और आधुनिक ऑपरेशन थिएटर की शुरुआत से जटिल कैंसर ऑपरेशन अधिक सुरक्षित, सटीक और कम दर्द वाले हो गए हैं।
राष्ट्रीय
खाकी पर दाग : मुरैना में पुलिस का बड़ा खेल, बघपुरा घाट से 10 लाख का लोडर पकड़ने का दावा
दिमनी थाना पुलिस ने बघपुरा घाट पर अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 लाख रुपये का लोडर जब्त करने का दावा किया था। पुलिस के अनुसार, वाहन रेत खनन में इस्तेमाल हो रहा था और आरोपी मौके से फरार हो गए।
सेहत
साइलेंट किलर : ओवेरियन कैंसर का संकेत, इन लक्षणों को न करें नजर अंदाज
महिलाओं में लगातार पेट फूलना, जल्दी पेट भर जाना और पेल्विक दर्द जैसी समस्याएं कभी-कभी ओवेरियन कैंसर के शुरुआती संकेत हो सकती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि समय रहते लक्षणों की पहचान और जांच से गंभीर जोखिम को कम किया जा सकता है।
महासमुंद
उत्सव : कलेक्टर ने जोरातराई व रैताल में किया जमीनी निरीक्षण
जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बागबाहरा के ग्राम जोरातराई और रैताल का दौरा कर ट्रांजेक्ट वॉक के माध्यम से गांवों की जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। चौपाल में उन्होंने जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों की पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार संबंधी समस्याएं सुनीं।
रायपुर
ठगी : नौकरी के नाम पर ठगा, आरोपी के खिलाफ BNS में केस दर्ज
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एम्स रायपुर में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी कमलनारायण साहू ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए कई लोगों से नियुक्ति का भरोसा देकर कुल 10.60 लाख रुपये वसूले। यह रकम अक्टूबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच अलग-अलग किस्तों में ली गई। कई महीनों तक नौकरी नहीं मिलने और लगातार टालमटोल के बाद पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने घुमका थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं।
ग्लैमर
रेड कार्पेट : पाकिस्तान की सुंदरी रोमा रियाज, साड़ी लुक ने जीता दिल!
पाकिस्तान की मिस यूनिवर्स कंटेस्टेंट Roma Riaz ने 79वें Cannes Film Festival में अपने शानदार डेब्यू से सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने रेड कार्पेट पर दो खास लुक्स पेश किए—पहला पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज से प्रेरित रॉयल ग्रीन बॉल गाउन और दूसरा सिंधु घाटी सभ्यता व सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली रॉयल ब्लू साड़ी।