Saturday, 25 Jul 2026 भारत
W 𝕏 f
होम शिविर : 14 वर्ष की 22 बालिकाओं को कैंसर से बचाव क…
शिविर में बालिकाओं को टीका लगाते स्वास्थ्यकर्मी
शिविर में बालिकाओं को टीका लगाते स्वास्थ्यकर्मी

शिविर : 14 वर्ष की 22 बालिकाओं को कैंसर से बचाव के लिए लगाया गए टीका

सरायपाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघोड़ा में एचपीवी टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 14 वर्ष आयु वर्ग की 22 बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीका लगाया गया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश और सीएमएचओ डॉ. आइ. नागेश्वर राव के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति रही। बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक छात्रा ने अपने सहपाठियों को प्रेरित कर सराहनीय भूमिका निभाई, जिसके लिए उसे सम्मानित भी किया गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
21 May 2026, 01:47 PM
महासमुंद

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आइ. नागेश्वर राव के मार्गदर्शन में विकासखंड सरायपाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघोड़ा में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुणाल नायक तथा खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी.आर. धृतलहरे की उपस्थिति में 14 वर्ष आयु वर्ग की कुल 22 बालिकाओं को एचपीवी टीका लगाया गया। यह टीका गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

बालिकाओं की सक्रिय भागीदारी एवं प्रेरणादायक पहल

भीषण गर्मी के बावजूद बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक शिविर में पहुंचकर टीकाकरण कराया। ग्राम रूढ़ा निवासी प्रीति पटेल ने अपने सहपाठियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसके लिए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सभी टीकाकृत बालिकाओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। 

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम में प्रगति शर्मा, डी. मालाकार, भरत नायक, पुरुषोत्तम पटेल, निर्मला नागेश, डोलचंद नायक, जितेंद्र बरिहा एवं नरसिंह सिन्हा सहित स्थानीय मितानिनों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे एचपीवी टीकाकरण को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक जानकारी या अफवाहों पर ध्यान न दें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह टीका पूर्णतः सुरक्षित एवं प्रभावी है तथा कैंसर से बचाव का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। यह टीका मुख्यतः 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को ही लगाया जा रहा है।

स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में टीकाकरण

शिविर में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुणाल नायक तथा खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी.आर. धृतलहरे की उपस्थिति में 14 वर्ष आयु वर्ग की कुल 22 बालिकाओं को एचपीवी टीका लगाया गया। यह टीका गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।भीषण गर्मी के बावजूद बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक शिविर में पहुंचकर टीकाकरण कराया। ग्राम रूढ़ा निवासी कु. प्रीति पटेल ने अपने सहपाठियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसके लिए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सभी टीकाकृत बालिकाओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें