Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम सख्ती : अनाधिकृत प्रवेश और अवैध वसूली पर जीरो टॉल…
कलेक्ट्रेट निरीक्षण करते हुए
कलेक्ट्रेट निरीक्षण करते हुए

सख्ती : अनाधिकृत प्रवेश और अवैध वसूली पर जीरो टॉलरेंस नीति के निर्देश

विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से भू-अभिलेख रिकॉर्ड रूम में दस्तावेजों के सुरक्षित, व्यवस्थित एवं अद्यतन रखरखाव के निर्देश दिए तथा अनाधिकृत प्रवेश और अवैध वसूली पर सख्त रोक लगाने की बात कही।उन्होंने नागरिकों से बिचौलियों से दूर रहने और सीधे कार्यालय से संपर्क कर कार्य कराने की अपील की।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 May 2026, 01:39 PM · अपडेट: 25 May 2026, 01:32 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष रूप से भू-अभिलेख रिकॉर्ड रूम का अवलोकन किया और अभिलेखों के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखरखाव को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

कलेक्टर लंगेह ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि भू-अभिलेख शाखा में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने यह भी सख्ती से कहा कि किसी प्रकार की अवैध वसूली या अतिरिक्त राशि लेने संबंधी शिकायतें बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। 

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति अनाधिकृत रूप से भू-अभिलेख संबंधी कार्यों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ऐसे मामलों पर सतत निगरानी रखने और प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

कार्यालय परिसर की स्वच्छता पर विशेष जोर

कलेक्टर ने कार्यालय परिसर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा करते हुए शौचालयों की नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए। गंदगी पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी शौचालयों की प्रतिदिन कम से कम दो बार फिनाइल से सफाई की जाए तथा नियमित अंतराल पर टॉयलेट फ्रेशनर का उपयोग कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखा जाए।

नागरिकों से अपील – बिचौलियों से रहें दूर

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी बिचौलिये या अनाधिकृत व्यक्ति के झांसे में न आएं। उन्होंने कहा कि नागरिक सीधे संबंधित शासकीय कार्यालयों से संपर्क कर निर्धारित शासन प्रक्रिया के माध्यम से ही अपने कार्य संपादित करें। स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष जोर इसके साथ ही कलेक्टर ने कार्यालय परिसर की स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गंदगी पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी शौचालयों की प्रतिदिन कम से कम दो बार फिनाइल से सफाई की जाए तथा प्रत्येक घंटे टॉयलेट फ्रेशनर का उपयोग कर स्वच्छ एवं स्वास्थ्यकर वातावरण बनाए रखा जाए।

प्रशासनिक प्राथमिकताएं और उपस्थित अधिकारी

कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि शासकीय कार्यालयों में पारदर्शिता, अनुशासन और स्वच्छता प्रशासन की मूल प्राथमिकताएं हैं और इनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर द्वय सचिन भूतड़ा एवं रवि साहू, डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा एवं मनोज खांडे उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें