ताज़ा खबरें
10601 समाचार
भाजपा
सीक्रेट रूम खत्म : अब आर-पार दिखेगा काम, ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांच वाले दफ्तर ने बदला सरकार का वर्क कल्चर
संचार मंत्री Jyotiraditya Scindia ने नई दिल्ली के संचार भवन में अपने पारंपरिक बंद कार्यालय को पूरी तरह पारदर्शी ‘ग्लास ऑफिस’ में बदल दिया है। भारी दीवारों और पुराने फर्नीचर की जगह अब शीशे की दीवारें और मॉडर्न इंटीरियर हैं, जिससे कार्यालय खुला और सुलभ दिखाई देता है।
कोरबा
खुलासा : 24 घंटे में बिजली तार चोरी कांड के 5 आरोपी गिरफ्तार
कोरबा जिले में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस ने बिजली तार चोरी के बड़े मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है। थाना बांकीमोंगरा और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला 12-13 मई की रात सिंघाली क्षेत्र में हुआ था, जहां अज्ञात चोरों ने लगभग 3100 मीटर विद्युत तार चोरी कर बिजली पोल को भी नुकसान पहुंचाया था।
रायपुर
सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री का औचक निरीक्षण और समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक निरीक्षण कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।चिरमिरी में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने पेयजल संकट, शिक्षा व्यवस्था और योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए और कुछ मामलों में कार्रवाई भी की।
महासमुंद
अनोखी पहल : कलेक्ट्रेट से अधिकारियों की सामूहिक बस यात्रा, पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश
सुशासन तिहार के तहत जिला प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के बेहतर उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एक अनोखी पहल की। कलेक्ट्रेट परिसर से कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम को समाधान शिविर के लिए सामूहिक बस यात्रा के माध्यम से रवाना किया गया। इस पहल का उद्देश्य ईंधन की बचत, कार्बन उत्सर्जन में कमी और शासकीय कार्यों में मितव्ययिता को बढ़ावा देना था।
धर्म
कृष्ण लीला : जया किशोरी जी के प्रवचन , बना आध्यात्मिक माहौल
जया किशोरी के श्रीमुख से बीना में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा के दौरान भजन, संकीर्तन और श्रीकृष्ण भक्ति से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। जया किशोरी जी अपने प्रवचनों के माध्यम से समाज को संस्कार, सकारात्मकता और आध्यात्म का संदेश दे रही हैं।
विदेश
बैराज : पद्मा नदी पर बैराज बनाने की तैयारी से बढ़ी चिंता, बांग्लादेश में पर्यावरण और जल संकट की आशंका
बांग्लादेश में प्रस्तावित पद्मा बैराज परियोजना को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि गंगा की धारा पर बनने वाला यह बैराज पर्यावरण, कृषि, जल संतुलन और लाखों लोगों की आजीविका पर गंभीर असर डाल सकता है।
ग्लैमर
गुपचुप रचा ली शादी : गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां देख फैंस हुए हैरान!
भाजपा सांसद और अभिनेत्री Kangana Ranaut का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मंगलसूत्र और पारंपरिक लुक में नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आते ही फैंस ने उनकी गुपचुप शादी को लेकर अटकलें लगानी शुरू कर दीं।
रायपुर
कड़ा एक्शन : मेटाडोर और रेहड़ी-पटरी वालों का होगा डिजिटल सत्यापन, बिना ID कारोबार करने वालों पर कार्रवाई
रायपुर नगर निगम ने सड़क किनारे मेटाडोर, ठेला और गाड़ियों पर व्यापार करने वाले अस्थायी कारोबारियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। महापौर मीनल चौबे ने टाउन प्लानिंग विभाग को निर्देश दिए हैं कि सभी बाहरी और अस्थायी कारोबारियों का अनिवार्य सत्यापन और पंजीकरण किया जाए।
खेल
क्रिकेट : पाकिस्तान को हराकर बांग्लादेश टॉप पर , भारत टॉप-5 से बाहर
बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में 78 रन से हराकर सीरीज 2-0 से जीत ली। इस ऐतिहासिक जीत के बाद बांग्लादेश WTC रैंकिंग में भारत से ऊपर पहुंच गया, जबकि भारतीय टीम छठे स्थान पर खिसक गई।
कृषि विभाग की कार्रवाई : ओम फर्टिलाइज़र में 298 बोरी खाद कम, स्टॉक जब्त
महासमुंद जिले में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर कृषि आदानों की जांच लगातार जारी है। सरायपाली में ओम फर्टिलाइज़र प्रतिष्ठान के निरीक्षण के दौरान स्टॉक में 298 बोरी खाद कम पाई गई, जिसके बाद उपलब्ध स्टॉक को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई।
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
सौगात : तेंदूपत्ता संग्राहकों को 33.40 लाख रुपए का भुगतान शुरू, वन विभाग की प्रदर्शनी ने खींचा ध्यान
मुख्यमंत्री के एमसीबी जिले के दौरे के दौरान पोंडी स्थित तानसेन भवन परिसर में वन विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने तेंदूपत्ता संग्राहकों के हित में बड़ी पहल करते हुए चार प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के संग्राहकों को 33 लाख 40 हजार 40 रुपये का प्रतीकात्मक चेक प्रदान कर भुगतान प्रक्रिया की शुरुआत की।
सेहत
स्वास्थ्य : भीषण गर्मी और गलत लाइफस्टाइल बढ़ा रही किडनी स्टोन का खतरा
देशभर में युवाओं के बीच किडनी स्टोन यानी गुर्दे की पथरी की समस्या तेजी से बढ़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार अत्यधिक गर्मी, डिहाइड्रेशन, कम पानी पीना, जंक फूड, सॉफ्ट ड्रिंक्स और अनियमित लाइफस्टाइल इसके बड़े कारण बन रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि 20 से 40 साल की उम्र के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। पेट और कमर में दर्द, पेशाब में जलन और यूरिन इंफेक्शन जैसे लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। डॉक्टरों ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, संतुलित भोजन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी है।