Friday, 17 Jul 2026 भारत
ताज़ा खबरें 4770 समाचार
राष्ट्रीय
उठी मांग : मोदी-शहबाज से शांति वार्ता की अपील, भारत-पाकिस्तान के 117 बड़े नाम आए एक मंच पर
भारत और पाकिस्तान की 117 जानी-मानी हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को खुला पत्र लिखकर दोनों देशों के बीच बातचीत बहाल करने की अपील की है। पत्र में वीजा सेवाएं, सीधी उड़ानें, व्यापार, अटारी-वाघा बॉर्डर और श्रीनगर-मुजफ्फराबाद बस सेवा को फिर से शुरू करने की मांग की गई है।
कीर्तिमान न्यूज 01 Jul 2026
बिलासपुर संभाग
साइंस कॉलेज : खेल मैदान में मीना बाजार लगाने के फैसले को लेकर छात्रों ने किया विरोध
बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में मीना बाजार लगाने का छात्रों और खिलाड़ियों ने विरोध शुरू कर दिया है। खेल गतिविधियों का हवाला देते हुए उन्होंने ट्रकों को मैदान के बाहर रोक दिया और मैदान का आवंटन निरस्त करने की मांग की है। मामले में क्रीड़ा अधिकारी ने भी आपत्ति दर्ज कराई है, जबकि यह विवाद पहले हाई कोर्ट तक भी पहुंच चुका है।
कीर्तिमान डेस्क 01 Jul 2026
राष्ट्रीय
बिलावल भुट्टो की नई धमकी : बोले- भारत ने रोका सिंधु नदी का पानी तो परमाणु हमले को मजबूर होगा पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि को लेकर तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने भारत के खिलाफ तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान का पानी रोकने की कोशिश हुई तो इसे केवल पर्यावरण या कूटनीतिक विवाद नहीं, बल्कि देश के अस्तित्व पर हमला माना जाएगा।
विशेष संवाददाता 01 Jul 2026
बालोद
सौतन की हत्या : रोज-रोज के झगड़े से तंग महिला ने आधी रात गला रेतकर की हत्या
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के नेवारीकला गांव में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सौतन के साथ रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर एक महिला ने आधी रात सो रही सौतन की खाट के पाये से हमला कर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
कीर्तिमान डेस्क 01 Jul 2026
रायगढ़
थमा यातायात : रायगढ़ में हाथियों के दल ने रोकी रफ्तार, वन विभाग ने कराया सुरक्षित क्रॉसिंग
रायगढ़ के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के चारमार में 25 हाथियों के दल ने मंगलवार शाम सुरक्षित रूप से सड़क पार की। वन विभाग ने एहतियात के तौर पर दोनों ओर का ट्रैफिक रोककर हाथियों को सुरक्षित रास्ता दिया और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की। वहीं लैलूंगा के शासकीय उद्यान रोपणी में घुसे हाथियों ने फेंसिंग, पौधों और पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाया।
कीर्तिमान डेस्क 01 Jul 2026
अर्थव्यवस्था
गिरावट :  जुलाई के पहले दिन सोना 1,600 रुपये से ज्यादा सस्ता, चांदी 5,700 रुपये टूटी खरीदारों को राहत
जुलाई के पहले कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शुरुआती कारोबार के दौरान दोनों कीमती धातुओं के भाव दबाव में रहे। जून महीने में भी सोना और चांदी लगातार कमजोर रहे थे और नए महीने की शुरुआत भी इसी रुख के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सोना 1,600 रुपये से अधिक और चांदी करीब 5,700 रुपये तक सस्ती हो गई।
कीर्तिमान डेस्क 01 Jul 2026
राष्ट्रीय
जांच तेज : राम मंदिर मामले में अब सभी कर्मचारियों से मांगा आय-खर्च का हिसाब
अयोध्या के प्रसिद्ध राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की रकम में हुई हेराफेरी के मामले में पुलिस की जांच अब बहुत तेज हो गई है। चढ़ावे के पैसों में गड़बड़ी करने के आरोप में मुख्य आरोपी पहले ही जेल की हवा खा रहे हैं और पुलिस उनके बैंक खातों को खंगाल रही है।
विशेष संवाददाता 01 Jul 2026
राजनीति
राघव चड्ढा को हाई कोर्ट से राहत नहीं, सभी सामग्री हटाने से किया इनकार
व्यक्तिगत अधिकारों और मानहानि से जुड़े मामले में भाजपा सांसद राघव चड्ढा को हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली। अदालत ने इंटरनेट से सभी सामग्री हटाने की मांग ठुकरा दी। हालांकि, कथित रूप से छेड़छाड़ किए गए पांच दस्तावेज हटाने का निर्देश दिया गया है। कोर्ट ने बाकी सामग्री को पहली नजर में मानहानिकारक मानने से इनकार किया।
विशेष संवाददाता 01 Jul 2026
महासमुंद
खेल के साथ समाज सेवा : जैन यूनिटी क्लब ने खिलाड़ियों को दी शीतल पेयजल की सौगात
महासमुंद के मिनी स्टेडियम में जैन यूनिटी क्लब ने खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा के लिए आधुनिक शीतल पेयजल वॉटर कूलर स्थापित किया। जैन चैंपियन्स ट्रॉफी–सीजन 01 के बाद विजेता टीम के सहयोग से शुरू हुई इस पहल को खेल और समाजसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण बताया गया।
कीर्तिमान डेस्क 01 Jul 2026
राष्ट्रीय
हेल्थ डिपार्टमेंट में हड़कंप : 650 करोड़ के घोटाले में एक और बड़ी कार्रवाई, डाटा असिस्टेंट बर्खास्त और दो सस्पेंड
650 करोड़ रुपये के कथित स्वास्थ्य घोटाले की जांच के बीच स्वास्थ्य विभाग में एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं की ओर से डाटा असिस्टेंट सुमित सिंह की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। इसके साथ ही कार्यालय में तैनात दो जूनियर असिस्टेंट को भी निलंबित कर दिया गया है।
विशेष संवाददाता 01 Jul 2026
रायपुर संभाग
ठगी : एक होटल में मेहमान बनकर आया शातिर, लाखों का बिल और लैपटॉप लेकर हुआ फरार
रायपुर के होटल हयात में ठहरे एक व्यक्ति ने होटल प्रबंधन का भरोसा जीतकर करीब 2 लाख रुपये की ठगी कर दी। आरोपी 63,755 रुपये का होटल बिल और करीब 1.48 लाख रुपये का किराये का लैपटॉप लेकर फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।
कीर्तिमान डेस्क 01 Jul 2026
गरियाबंद
सुसाइड केस : आपसी विवाद के बाद स्कूल के सफाईकर्मी ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या
पुलिस कार्रवाई: ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात है और परिजनों के बयानों का इंतजार किया जा रहा है।
कीर्तिमान डेस्क 01 Jul 2026
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें