ताज़ा खबरें
10601 समाचार
देश
AAP की मुश्किलें बढ़ीं : 100 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में दीपक सिंगला के ठिकानों पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-गोवा में ताबड़तोड़ छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता दीपक सिंगला के कई ठिकानों पर दिल्ली, पंजाब और गोवा में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित 100 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड और 'बाबाजी फाइनेंस ग्रुप' से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की जा रही है। जांच एजेंसी डिजिटल साक्ष्य, बैंक दस्तावेज और शेल कंपनियों के जरिए हुए संदिग्ध लेनदेन की जांच कर रही है। AAP ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है, जबकि BJP ने कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ कानूनी कदम कहा है।
रायपुर
पहल : पक्षियों के लिए संवेदना की मिसाल बना वक्ता मंच, वक्ता मंच का अभियान
अग्रणी सामाजिक व साहित्यिक संस्था “वक्ता मंच” ने नगर निगम मुख्यालय व्हाइट हाउस के समक्ष निःशुल्क सकोरा वितरण कर पक्षी मित्र अभियान की शुरुआत की। संस्था द्वारा 100 से अधिक सकोरे वितरित कर लोगों से पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने की अपील की गई। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, साहित्यिक और प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। वक्ताओं ने भीषण गर्मी में पक्षियों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए इस पहल को सराहनीय बताया। आगामी दिनों में शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर भी यह अभियान जारी रहेगा।
विदेश
आफ्रिका : WHO की बड़ी चेतावनी, कांगो में इबोला बना वैश्विक खतरा
अफ्रीका में इबोला वायरस के नए प्रकोप ने गंभीर स्थिति पैदा कर दी है। अब तक 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 300 से अधिक संदिग्ध मामले सामने आए हैं। संक्रमण के फैलते खतरे को देखते हुए World Health Organization ने इसे वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। विशेषज्ञों के अनुसार, “बुंडीबुग्यो स्ट्रेन” नामक दुर्लभ और खतरनाक वायरस इसके पीछे जिम्मेदार है, जिसके लिए फिलहाल कोई प्रभावी वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। संक्रमण कांगो से पड़ोसी देशों तक पहुंचने लगा है, जिसके बाद अफ्रीका के कई देशों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
निर्माण कार्य : वनांचलों में विकास को रफ्तार, पहुंचविहीन गांवों तक पहुंचेगी बारहमासी सड़क
लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने कांकेर और भानुप्रतापपुर संभाग के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बरसात से पहले सड़क मरम्मत, पुलों पर सुरक्षा कार्य और दूरस्थ गांवों को बारहमासी सड़कों से जोड़ने पर जोर दिया। निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। सचिव ने निर्माणाधीन पुलों और अंतागढ़-नारायणपुर सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
धर्म
भक्ति में डूबा देवभोग : पं. युवराज पांडेय के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भागवत कथा की पूर्णाहूति
गरियाबंद जिले के देवभोग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मैदान में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ का 17 मई को पूर्णाहूति और महाप्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ। राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित युवराज पांडेय ने भक्त प्रह्लाद और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंगों के माध्यम से शिक्षा, भक्ति और मोह-माया से मुक्ति का संदेश दिया। आयोजन में कृष्ण जन्म, रुक्मणी विवाह और माखन चोरी की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। ओड़िया भजन और छत्तीसगढ़ी पचरा गीतों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए।
खेल
Italian Open 2026 : जैनिक सिनर ने इटली को दिलाई ऐतिहासिक जीत
दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी Jannik Sinner ने [Italian Open 2026] के पुरुष एकल फाइनल में नॉर्वे के Casper Ruud को 6-4, 6-4 से हराकर खिताब जीत लिया। Rome में खेले गए इस मुकाबले के साथ सिनर पिछले 50 वर्षों में Italian Open जीतने वाले पहले इटालियन पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे इटली में जश्न का माहौल देखने को मिला।
ऐतिहासिक दस्तक : कारकाबेड़ा में शिक्षा का नया सवेरा, बच्चों के हाथों में पहुंचीं किताबें
नारायणपुर जिले के सुदूर अबूझमाड़ क्षेत्र के कारकाबेड़ा गांव में पहली बार प्राथमिक स्कूल की शुरुआत हुई है। ग्रामीणों की मांग पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्गम रास्तों से गुजरकर स्कूल का शुभारंभ कराया। बच्चों को निःशुल्क गणवेश, किताबें और शिक्षण सामग्री वितरित की गई। यह पहल नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शिक्षा और शांति की नई उम्मीद मानी जा रही है।
महासमुंद
किसान की सफलता : आधुनिक तकनीक अपनाकर महिला किसान ने रचा सफलता का नया मॉडल
महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड के बरनाईदादर गांव की कृषक श्रीमती मीना पटेल ने आधुनिक उद्यानिकी खेती अपनाकर बड़ी सफलता हासिल की है। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत ग्राफ्टेड टमाटर की खेती, ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग तकनीक के उपयोग से उन्होंने एक एकड़ में लगभग 400 क्विंटल उत्पादन प्राप्त किया।
धर्म
पुरुषोत्तम मास शुरू : भक्ति और पुण्य का पावन महीना शुरू, पुरुषोत्तम मास में दान-पुण्य का बढ़ा महत्व
नवापारा-राजिम में 17 मई से 15 जून तक चलने वाले पुरुषोत्तम मास को लेकर धार्मिक उत्साह बढ़ गया है। ज्योतिष भूषण पंडित ब्रह्मदत्त शास्त्री ने बताया कि सूर्य और चंद्र की गति में अंतर के समायोजन के लिए अधिक मास की व्यवस्था की गई है, जिसे भगवान श्रीकृष्ण ने “पुरुषोत्तम मास” नाम दिया। इस दौरान जप, तप, दान और भगवान की भक्ति का फल हजार गुना अधिक मिलने की मान्यता है। नगर और चंपारण धाम में कथा, भजन, झांकियां और विभिन्न धार्मिक आयोजनों की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
देश
दारू बदनाम पर हुड़दंग : DAVV के IET हॉस्टल में अर्धनग्न डांस और तोड़फोड़ करने वाले छात्रों पर गिरेगी गाज, 25,000 जुर्माना और रिजल्ट रोकने की तैयारी
इंदौर के Devi Ahilya Vishwavidyalaya के IET हॉस्टल में छात्रों द्वारा शराब के नशे में अर्धनग्न होकर डांस करने और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी छात्रों को परीक्षा से वंचित करने, रिजल्ट रोकने, ₹25 हजार जुर्माना लगाने और हॉस्टल से निष्कासित करने की तैयारी कर ली है। अनुशासन समिति की आपात बैठक में कार्रवाई की सिफारिश की गई है, जिस पर कुलगुरु प्रो. राकेश सिंघई की अंतिम मंजूरी बाकी है।
देश
भारत : परमाणु ताकत बढ़ाने की कोशिश में पाकिस्तान, चीन के इनकार से खुली पोल
एक कथित लीक डिप्लोमैटिक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अपनी परमाणु ताकत बढ़ाने के लिए चीन से “सेकेंड स्ट्राइक” क्षमता विकसित करने में मदद मांगी थी। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान समुद्र आधारित परमाणु हमला करने की क्षमता हासिल करना चाहता था, लेकिन चीन ने अंतरराष्ट्रीय दबाव और क्षेत्रीय तनाव बढ़ने की आशंका के चलते यह मांग ठुकरा दी
दशकों का अंधेरा खत्म : घने जंगलों के बीच चमका गारपा, 48 घरों तक पहुँची बिजली
छत्तीसगढ़ सरकार की “नियद नेल्लानार योजना” के तहत नारायणपुर जिले के सुदूर और दुर्गम ग्राम गारपा में पहली बार बिजली पहुँची है। करीब 55 लाख रुपये की लागत से 48 घरों को बिजली कनेक्शन दिया गया। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में वर्षों बाद विकास की यह बड़ी पहल ग्रामीणों के जीवन में नया उजाला लेकर आई है। अब बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य सेवाएं और ग्रामीणों के आर्थिक अवसर बेहतर होने की उम्मीद बढ़ गई है।