Wednesday, 28 Oct 2026 भारत
ताज़ा खबरें 10601 समाचार
अपहरण कांड : रिश्तों को शर्मसार करने वाले विराट कांड में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
बिलासपुर
अपहरण कांड : रिश्तों को शर्मसार करने वाले विराट कांड में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
बिलासपुर के बहुचर्चित विराट सराफ अपहरण कांड में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सभी दोषियों की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी है। कोर्ट ने कहा कि बच्चों का अपहरण समाज में भय पैदा करने वाला गंभीर अपराध है। 2019 में कारोबारी विवेक सराफ के बेटे विराट का अपहरण कर 6 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने 7वें दिन बच्चे को सकुशल बरामद कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच में विराट की ताई नीता सराफ को साजिश का मास्टरमाइंड पाया गया। हाई कोर्ट ने CDR, CCTV फुटेज, फिंगरप्रिंट और वॉयस सैंपल जैसे तकनीकी साक्ष्यों को मजबूत आधार मानते हुए दोषियों की अपील खारिज कर दी।
कीर्तिमान डेस्क 16 May 2026
विश्व स्वास्थ्य संगठन :  ब्लड प्रेशर ,कमजोर इम्यूनिटी तक, जानिए कौन सी चीजें पहुंचाती हैं नुकसान
सेहत
विश्व स्वास्थ्य संगठन :  ब्लड प्रेशर ,कमजोर इम्यूनिटी तक, जानिए कौन सी चीजें पहुंचाती हैं नुकसान
World Health Organization यानी WHO के अनुसार ज्यादा नमक, चीनी, जंक फूड, धूम्रपान, शराब, तनाव और शारीरिक गतिविधि की कमी शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। ये तत्व हाई ब्लड प्रेशर, कमजोर हड्डियां, कम इम्यूनिटी, मोटापा और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाते हैं। विशेषज्ञों ने संतुलित भोजन, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की सलाह दी है।
कीर्तिमान नेटवर्क 16 May 2026
फल मार्केट में छापा : रायपुर में 40 किलो खराब फल नष्ट, कारोबारियों में मचा हड़कंप।
रायपुर
फल मार्केट में छापा : रायपुर में 40 किलो खराब फल नष्ट, कारोबारियों में मचा हड़कंप।
रायपुर के लालपुर होलसेल फल मार्केट में खाद्य सुरक्षा विभाग ने औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने तरबूज, आम, अनार और मौसंबी समेत पांच फलों के नमूने जांच के लिए जब्त किए। निरीक्षण के दौरान करीब 40 किलो सड़े-गले फल पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया।
कीर्तिमान डेस्क 16 May 2026
लोक निर्माण विभाग : सचिव मुकेश बंसल ने दुर्ग में निर्माण कार्यों की समीक्षा, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश
लोक निर्माण विभाग : सचिव मुकेश बंसल ने दुर्ग में निर्माण कार्यों की समीक्षा, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश
लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने दुर्ग में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरा करने, फ्लाईओवर की समग्र योजना तैयार करने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्ग साइंस कॉलेज के निर्माणाधीन 750 सीटर ऑडिटोरियम, जेल तिराहा से मिनीमाता चौक तक सड़क चौड़ीकरण कार्य तथा पाटन शासकीय कॉलेज भवन का निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने को कहा। साथ ही आधुनिक तकनीक, वर्टिकल निर्माण, उच्च गुणवत्ता सामग्री और रेन वॉटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
कीर्तिमान डेस्क 16 May 2026
भीषण गर्मी में राहत : गंगरेल डूबान क्षेत्र के कोसमी गांव में मिला भरपूर पानी
भीषण गर्मी में राहत : गंगरेल डूबान क्षेत्र के कोसमी गांव में मिला भरपूर पानी
गंगरेल बांध के डूबान क्षेत्र के गांवों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। जल जीवन मिशन के तहत पीएचई विभाग ने ग्राम कोसमी में नया बोर खनन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, जिससे पेयजल संकट काफी हद तक दूर हो गया है। भीषण गर्मी और गिरते भूजल स्तर के बीच प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया।
कीर्तिमान डेस्क 16 May 2026
मिशन 2028 : रायपुर में कांग्रेस दिग्गजों की पाठशाला,  राहुल सिखाएंगे सियासत के गुर
कांग्रेस
मिशन 2028 : रायपुर में कांग्रेस दिग्गजों की पाठशाला,  राहुल सिखाएंगे सियासत के गुर
छत्तीसगढ़ में चुनावी हार के बाद कांग्रेस अब संगठन को मजबूत करने के मिशन में जुट गई है। प्रदेश कांग्रेस जून 2026 के दूसरे पखवाड़े में 41 नए जिला कांग्रेस अध्यक्षों के लिए 10 दिवसीय ‘महा-प्रशिक्षण शिविर’ आयोजित करने जा रही है। रायपुर के बाहरी इलाके के किसी रिसॉर्ट या फार्महाउस में होने वाले इस कैंप में पॉलिटिकल स्ट्रैटजी, मीडिया मैनेजमेंट, बूथ सुदृढ़ीकरण और चुनावी रणनीति की ट्रेनिंग दी जाएगी।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 16 May 2026
किसानों के प्रेरणास्रोत : मेहनत का कमाल, छबी लाल ने लिखी सफलता की नई कहानी
किसानों के प्रेरणास्रोत : मेहनत का कमाल, छबी लाल ने लिखी सफलता की नई कहानी
ग्राम बेलौदी निवासी किसान छबी लाल ने वाटरशेड विकास योजना की मदद और वैज्ञानिक खेती अपनाकर अपनी 1.5 एकड़ भूमि को सफल सब्जी उत्पादन मॉडल में बदल दिया है। कभी पानी की कमी और सीमित संसाधनों से जूझने वाले छबी लाल आज बरबट्टी, भिंडी, करेला, बैंगन और तोरई जैसी सब्जियों की खेती कर अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। उनकी सफलता से प्रभावित होकर ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव नरेन्द्र भूषण ने भी उनके खेत का दौरा कर सराहना की। छबी लाल की उपलब्धि अब क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा बन गई है।
कीर्तिमान डेस्क 16 May 2026
बांग्लादेश :  पाकिस्तान ड्रेसिंग रूम में विवाद, शाहीन अफरीदी पर उठे सवाल
खेल
बांग्लादेश :  पाकिस्तान ड्रेसिंग रूम में विवाद, शाहीन अफरीदी पर उठे सवाल
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में 104 रन की हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में तनाव बढ़ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कप्तान Shan Masood और तेज गेंदबाज Shaheen Afridi के बीच ड्रेसिंग रूम में तीखी बहस हुई। शान मसूद ने गेंदबाजों के प्रदर्शन और शाहीन की कम होती स्पीड पर सवाल उठाए, जिसके बाद माहौल गर्मा गया। खबरें यह भी हैं कि शाहीन को दूसरे टेस्ट से बाहर किया जा सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कीर्तिमान नेटवर्क 16 May 2026
स्मार्ट रजिस्ट्री मॉडल : तकनीक आधारित रजिस्ट्री सेवाओं में छत्तीसगढ़ ने बनाई नई पहचान
स्मार्ट रजिस्ट्री मॉडल : तकनीक आधारित रजिस्ट्री सेवाओं में छत्तीसगढ़ ने बनाई नई पहचान
छत्तीसगढ़ की स्मार्ट रजिस्ट्री और ऑटो म्यूटेशन प्रणाली को भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर सराहा है। भूमि संसाधन विभाग के सचिव नरेंद्र भूषण ने राज्य के डिजिटल नवाचारों, पारदर्शी व्यवस्था और नागरिक-केंद्रित सेवाओं की प्रशंसा करते हुए इसे अन्य राज्यों के लिए प्रेरणादायी मॉडल बताया। नवा रायपुर स्थित स्मार्ट उप पंजीयक कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का स्मार्ट ऑफिस मॉडल देशभर में लागू करने पर विचार किया जाएगा।
कीर्तिमान डेस्क 16 May 2026
आकाशीय बिजली और अंधेरे के बीच बागबाहरा अस्पताल में गूंजी छह नवजातों की किलकारी
छत्तीसगढ़
आकाशीय बिजली और अंधेरे के बीच बागबाहरा अस्पताल में गूंजी छह नवजातों की किलकारी
भारी बारिश और बिजली संकट के बीच बागबाहरा सामुदायिक अस्पताल में छह सफल सिजेरियन ऑपरेशन किए गए। डॉक्टरों और बिजली विभाग की तत्परता से एक बालक और पांच बालिकाओं का सुरक्षित जन्म हुआ।
कीर्तिमान ब्यूरो 16 May 2026
बाल विवाह पर रोक : बेटियों के सम्मान का अभियान बना जनआंदोलन, बाल विवाह मुक्त हो रहा छत्तीसगढ़
बाल विवाह पर रोक : बेटियों के सम्मान का अभियान बना जनआंदोलन, बाल विवाह मुक्त हो रहा छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में “बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़” अभियान सामाजिक बदलाव की मजबूत मिसाल बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू इस अभियान के तहत गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाकर बाल विवाह जैसी कुरीति पर रोक लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक राज्य की 64 प्रतिशत ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त घोषित किया जा चुका है।
कीर्तिमान डेस्क 16 May 2026
आमिर खान :  3 Idiots 2, राजकुमार हिरानी करेंगे निर्देशन, साथ दिखेगी रैंचो-फरहान-राजू की तिकड़ी
मनोरंजन
आमिर खान :  3 Idiots 2, राजकुमार हिरानी करेंगे निर्देशन, साथ दिखेगी रैंचो-फरहान-राजू की तिकड़ी
बॉलीवुड सुपरस्टार Aamir Khan की सुपरहिट फिल्म 3 Idiots के सीक्वल पर आधिकारिक तौर पर काम शुरू हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन फेज में है और ओरिजिनल तिकड़ी आमिर खान, R. Madhavan और Sharman Joshi एक बार फिर अपनी पुरानी भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में बड़ा टाइम लीप देखने को मिलेगा और निर्देशन की जिम्मेदारी फिर से Rajkumar Hirani संभालेंगे। सीक्वल की खबर सामने आने के बाद फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
कीर्तिमान नेटवर्क 16 May 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें