Wednesday, 28 Oct 2026 भारत
ताज़ा खबरें 10601 समाचार
तैयारी तेज : नवापारा-राजिम में किसानों को मिल रहा खाद-बीज और कृषि ऋण
रायपुर
तैयारी तेज : नवापारा-राजिम में किसानों को मिल रहा खाद-बीज और कृषि ऋण
नवापारा-राजिम अंचल में किसान खरीफ सीजन की तैयारियों में जुट गए हैं। खेतों की साफ-सफाई, मेढ़ सुधार और जुताई का कार्य तेज हो गया है। सहकारी समितियों में किसानों को खाद, बीज और कृषि ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। समिति प्रबंधन के अनुसार किसानों को डीएपी, यूरिया, पोटाश, राखड़ और प्रमाणित धान बीज निर्धारित दर पर दिए जा रहे हैं।
कीर्तिमान डेस्क 16 May 2026
मानवता की मिसाल : विधायक रोहित साहू ने मासूम युवराज को दिलाया बेहतर इलाज
रायपुर संभाग
मानवता की मिसाल : विधायक रोहित साहू ने मासूम युवराज को दिलाया बेहतर इलाज
गरियाबंद जिले के बेहराडीह गांव निवासी विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के तीन वर्षीय मासूम युवराज नेताम जन्मजात गंभीर बीमारी एनोरेक्टल मालफॉर्मेशन से पीड़ित है। आर्थिक तंगी के कारण परिवार पिछले तीन वर्षों से इलाज के लिए भटक रहा था। मामला सामने आने पर राजिम विधायक रोहित साहू ने तत्काल पहल करते हुए बच्चे को रायपुर के डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया।
कीर्तिमान डेस्क 16 May 2026
मिशन मोड में साय सरकार : पीएम मोदी की अपील पर वित्त विभाग का बड़ा एक्शन, अफसरों की विदेश यात्रा पर रोक
मिशन मोड में साय सरकार : पीएम मोदी की अपील पर वित्त विभाग का बड़ा एक्शन, अफसरों की विदेश यात्रा पर रोक
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और उसके आर्थिक प्रभावों के बीच छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने राज्य में वित्तीय अनुशासन और संसाधनों की बचत के लिए बड़ा फैसला लिया है। वित्त विभाग ने 30 सितंबर 2026 तक लागू रहने वाली नई गाइडलाइन जारी की है, जिसमें अफसरों की विदेश यात्राओं पर रोक, सरकारी कारकेड में कटौती, इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा, कार पूलिंग, ऑनलाइन बैठकों, बिजली बचत और पेपरलेस कामकाज जैसे निर्देश शामिल हैं।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 16 May 2026
बड़ा हादसा टला : कोरबा से रायपुर जा रही कार में लगी भीषण आग
कोरबा
बड़ा हादसा टला : कोरबा से रायपुर जा रही कार में लगी भीषण आग
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रायपुर जा रही एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में डॉ. विवेक रंजन महतो समेत चार लोग सवार थे। इंजन से धुआं निकलते ही ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाकर कार रोक दी, जिससे सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई। हसदेव थर्मल पावर प्लांट फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, जबकि दर्री थाना पुलिस ने यातायात सामान्य कराया।
कीर्तिमान डेस्क 16 May 2026
डीजल बिक्री में बड़ा खेल : बिलासपुर में डीजल वितरण पर सवाल, कलेक्टर ने मांगा पेट्रोल पंपों से जवाब
बिलासपुर
डीजल बिक्री में बड़ा खेल : बिलासपुर में डीजल वितरण पर सवाल, कलेक्टर ने मांगा पेट्रोल पंपों से जवाब
बिलासपुर जिले में डीजल की असामान्य मांग और बिक्री को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। जांच में कुछ पेट्रोल पंपों पर औसत मासिक खपत से 100 से 337 प्रतिशत तक अधिक डीजल बिक्री सामने आने के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल ने चार पेट्रोल पंप संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रशासन को आशंका है कि उपभोक्ता श्रेणी का डीजल औद्योगिक उपयोगकर्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है। खाद्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर अब पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
कीर्तिमान डेस्क 16 May 2026
चंपारण  प्रशिक्षण : ई-रिक्शा से पहुंचे भाजपा पदाधिकारी, चंपारण प्रशिक्षण वर्ग में दिखी सादगी और संदेश
रायपुर संभाग
चंपारण  प्रशिक्षण : ई-रिक्शा से पहुंचे भाजपा पदाधिकारी, चंपारण प्रशिक्षण वर्ग में दिखी सादगी और संदेश
चंपारण में आयोजित भाजपा के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में संगठन मजबूती, बूथ स्तर तक सक्रियता और कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज सहित कई पदाधिकारी ई-रिक्शा से कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जिसने सादगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कीर्तिमान डेस्क 16 May 2026
सुपर अलनीनो का खतरा : 2026 में रिकॉर्ड गर्मी, कमजोर मानसून, प्राकृतिक आपदाओं का बढ़ संकट
देश
सुपर अलनीनो का खतरा : 2026 में रिकॉर्ड गर्मी, कमजोर मानसून, प्राकृतिक आपदाओं का बढ़ संकट
National Oceanic and Atmospheric Administration यानी NOAA ने चेतावनी दी है कि 2026 में “सुपर अलनीनो” विकसित हो सकता है, जिसका असर भारत समेत पूरी दुनिया पर पड़ सकता है। इसके कारण भारत में मानसून कमजोर होने, रिकॉर्ड गर्मी, सूखा, जल संकट और कृषि उत्पादन में गिरावट का खतरा बढ़ सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि प्रशांत महासागर का तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो 2026-27 दुनिया के सबसे गर्म और चुनौतीपूर्ण वर्षों में शामिल हो सकते हैं।
कीर्तिमान नेटवर्क 16 May 2026
रिकॉर्ड तेजी : सराफा बाजार में लगी आग! चांदी ₹2.69 लाख और सोना ₹1.58 लाख के पार, जानें इस भारी उछाल की वजह
कारोबार
रिकॉर्ड तेजी : सराफा बाजार में लगी आग! चांदी ₹2.69 लाख और सोना ₹1.58 लाख के पार, जानें इस भारी उछाल की वजह
सोना और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते बड़ी तेजी दर्ज की गई है। चांदी ₹12,900 महंगी होकर ₹2.69 लाख प्रति किलो पहुंच गई, जबकि सोना ₹7,132 बढ़कर ₹1.58 लाख प्रति 10 ग्राम हो गया। साल 2026 में अब तक सोना ₹25,015 और चांदी ₹38,080 तक महंगी हो चुकी है। कीमतों में इस उछाल की मुख्य वजह केंद्र सरकार द्वारा सोना-चांदी के आयात शुल्क को 6% से बढ़ाकर 15% करना माना जा रहा है।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 16 May 2026
अक्षय कुमार : वेलकम टू द जंगल का धमाकेदार टीजर रिलीज, जंगल में कॉमेडी का तड़का
मनोरंजन
अक्षय कुमार : वेलकम टू द जंगल का धमाकेदार टीजर रिलीज, जंगल में कॉमेडी का तड़का
Welcome To The Jungle का बहुप्रतीक्षित टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। टीजर में Akshay Kumar का मजेदार कॉमिक अंदाज, जबरदस्त एक्शन और 30 से ज्यादा कलाकारों की स्टारकास्ट देखने को मिली। फिल्म में Suniel Shetty, Paresh Rawal, Johnny Lever समेत कई बड़े सितारे नजर आएंगे। कॉमेडी और एडवेंचर से भरपूर यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
कीर्तिमान नेटवर्क 16 May 2026
प्रतीक यादव निधन : मौत के बाद रंगदारी केस और करोड़ों के बिजनेस एम्पायर को लेकर बड़े खुलासे, जानिए अब कौन संभालेगा कमान?
देश
प्रतीक यादव निधन : मौत के बाद रंगदारी केस और करोड़ों के बिजनेस एम्पायर को लेकर बड़े खुलासे, जानिए अब कौन संभालेगा कमान?
समाजवादी पार्टी के संस्थापक Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे और Akhilesh Yadav के सौतेले भाई प्रतीक यादव के अचानक निधन के बाद कई बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स में उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई है। इसी बीच, उनके पुराने रंगदारी और धोखाधड़ी मामले तथा करोड़ों के बिजनेस साम्राज्य को लेकर नए खुलासे सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रतीक यादव ने जुलाई 2025 में लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में रियल एस्टेट कंपनी मोनल इंफ्रा के निदेशक कृष्णानंद पांडेय, उनकी पत्नी वंदना पांडेय और पिता अशोक पांडेय के खिलाफ रंगदारी और धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 16 May 2026
गिफ्ट या जासूसी का जाल :  चीनी तोहफों को एयरपोर्ट के कचरे में फेंक अमेरिका रवाना हुए ट्रंप, खुफिया अलर्ट के बाद हड़कंप!
विदेश
गिफ्ट या जासूसी का जाल :  चीनी तोहफों को एयरपोर्ट के कचरे में फेंक अमेरिका रवाना हुए ट्रंप, खुफिया अलर्ट के बाद हड़कंप!
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के चीन दौरे के दौरान कथित तौर पर एक बड़ा सुरक्षा कदम उठाया गया, जब चीनी राष्ट्रपति Xi Jinping द्वारा दिए गए महंगे उपहारों को एयरफोर्स वन में ले जाने से रोक दिया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों को डर था कि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, पिन्स या स्मृति-चिह्नों में जासूसी माइक्रोचिप या मालवेयर हो सकते हैं।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 16 May 2026
महामंथन : जाना है तो अभी जाएं..., चुनावी हार के बाद बगावती सुरों पर ममता बनर्जी का अब तक का सबसे कड़ा रुख
अन्य
महामंथन : जाना है तो अभी जाएं..., चुनावी हार के बाद बगावती सुरों पर ममता बनर्जी का अब तक का सबसे कड़ा रुख
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर अंदरूनी कलह तेज हो गई है। कोलकाता में हुई अहम समीक्षा बैठक में Mamata Banerjee ने असंतुष्ट नेताओं को साफ संदेश देते हुए कहा कि जो लोग पार्टी छोड़ना चाहते हैं, वे बिना हिचक जा सकते हैं। पार्टी के भीतर टिकट बंटवारे, चुनावी रणनीति और Abhishek Banerjee की टीम की कार्यशैली को लेकर नाराजगी बढ़ रही है।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 16 May 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें