Wednesday, 28 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
robbery case: पांच और शातिर बदमाश गिरफ्तार, 17 लाख का माल बरामद Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, कई राज्यों में हाई अलर्ट पर प्रशासन POCSO Case: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 78 साल के प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद, ताउम्र कटेगी जेल में रातें CG Weather Update: रायपुर, महासमुंद समेत कई जिलों में बादलों का डेरा, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट Naxal Operation: पुलिस ने जमीन के नीचे छिपाकर रखे हथियारों और भारी मात्रा में विस्फोटक किए बरामद Crime News: घर का दरवाजा तोड़कर परिवार पर हमला, JCB से बाइक कुचली, FIR दर्ज robbery case: पांच और शातिर बदमाश गिरफ्तार, 17 लाख का माल बरामद Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, कई राज्यों में हाई अलर्ट पर प्रशासन POCSO Case: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 78 साल के प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद, ताउम्र कटेगी जेल में रातें CG Weather Update: रायपुर, महासमुंद समेत कई जिलों में बादलों का डेरा, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट Naxal Operation: पुलिस ने जमीन के नीचे छिपाकर रखे हथियारों और भारी मात्रा में विस्फोटक किए बरामद Crime News: घर का दरवाजा तोड़कर परिवार पर हमला, JCB से बाइक कुचली, FIR दर्ज
ताज़ा खबरें 10613 समाचार
प्रश्नपत्र वायरल : एआई से नकल का बड़ा खुलासा, डी-फार्मेसी परीक्षा में 500 से ज्यादा छात्र घेरे में
जांजगीर-चांपा
प्रश्नपत्र वायरल : एआई से नकल का बड़ा खुलासा, डी-फार्मेसी परीक्षा में 500 से ज्यादा छात्र घेरे में
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) से संबद्ध चार कॉलेजों में डी. फार्मेसी परीक्षा के दौरान बड़े पैमाने पर नकल का मामला सामने आया है। जांच में 500 से अधिक छात्रों की संलिप्तता सामने आई। आरोप है कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्नपत्र और उत्तर व्हाट्सएप पर वायरल हो गए थे। कई छात्र मोबाइल और एआई ऐप्स की मदद से उत्तर लिखते पाए गए। जांच के दौरान कुछ कॉलेजों में नकल सामग्री बरामद हुई, जबकि एक शिक्षक के मोबाइल में उत्तरों की सॉफ्ट कॉपी भी मिली। कुछ कॉलेज प्रशासन पर जांच में सहयोग नहीं करने के आरोप लगे हैं।
कीर्तिमान डेस्क 10 May 2026
सावधान... मनेन्द्रगढ़ में झोलाछाप डॉक्टरों पर चला स्वास्थ्य विभाग का डंडा, अवैध क्लीनिक सील, सामान जप्त
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
सावधान... मनेन्द्रगढ़ में झोलाछाप डॉक्टरों पर चला स्वास्थ्य विभाग का डंडा, अवैध क्लीनिक सील, सामान जप्त
मनेन्द्रगढ़ के ग्राम भौता में स्वास्थ्य विभाग ने एक फर्जी डॉक्टर के अवैध क्लीनिक पर छापा मारकर उसे सील कर दिया। CMHO डॉ. अविनाश खरे के निर्देश पर गठित टीम को जांच में कोई वैध मेडिकल डिग्री या दस्तावेज नहीं मिले। मौके से इस्तेमाल की गई दवाइयां और इंजेक्शन जब्त किए गए। विभाग ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और जिले में ऐसे अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 10 May 2026
गो-तस्करी नेटवर्क का खुलासा : गो-तस्करी का बड़ा खेल, हर सप्ताह बिकते हैं 5000 से ज्यादा मवेशी
गरियाबंद
गो-तस्करी नेटवर्क का खुलासा : गो-तस्करी का बड़ा खेल, हर सप्ताह बिकते हैं 5000 से ज्यादा मवेशी
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग क्षेत्र से ओडिशा सीमा के रास्ते बड़े पैमाने पर गो-तस्करी का मामला सामने आया है। हर शुक्रवार ओडिशा के धरमगढ़ में लगने वाली पशु मंडी में हजारों गाय-बैल लाए जाते हैं, जहां से उन्हें आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के कसाईघरों तक पहुंचाया जाता है। जांच में दलालों, मजदूरों और स्थानीय सिस्टम की संदिग्ध भूमिका भी सामने आई है। सीमावर्ती क्षेत्रों में ओडिशा पर निर्भरता के बीच यह अवैध नेटवर्क लगातार सक्रिय बना हुआ है।
कीर्तिमान डेस्क 10 May 2026
इन्फ्लुएंसर का हाई-वोल्टेज ड्रामा : सोमा देवांगन और रॉकी बॉक्सर पर मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप, वीडियो वायरल
रायपुर
इन्फ्लुएंसर का हाई-वोल्टेज ड्रामा : सोमा देवांगन और रॉकी बॉक्सर पर मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप, वीडियो वायरल
रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित एक मॉल की पार्किंग में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताई जा रही सोमा देवांगन और रॉकी बॉक्सर से जुड़ा विवादित वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में गाली-गलौज, मारपीट और वाहन तोड़फोड़ जैसी घटनाएं दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें डंडों के इस्तेमाल और एक वाहन को नुकसान पहुंचाने के आरोप हैं। मामले को गंभीर मानते हुए तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की जांच कर रही है। खबरों के मुताबिक आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार बताए जा रहे हैं।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 10 May 2026
शिक्षा विभाग में कार्रवाई  : 8 प्राचार्य निलंबित, 14 की वेतन वृद्धि रोकी, बोर्ड परिणामों में गिरावट पर बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़
शिक्षा विभाग में कार्रवाई  : 8 प्राचार्य निलंबित, 14 की वेतन वृद्धि रोकी, बोर्ड परिणामों में गिरावट पर बड़ी कार्रवाई
बालोद जिले में बोर्ड परीक्षा परिणामों में भारी गिरावट के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर 8 प्राचार्यों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि 14 प्राचार्यों की वेतन वृद्धि रोक दी गई है। 10वीं और 12वीं के परिणामों में 30 से 47 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज हुई है, जिससे जिले की राज्य स्तरीय रैंकिंग भी प्रभावित हुई है। 10वीं में 65.94% परिणाम रहा और 2,520 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए। प्रशासन ने स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता सुधारने और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं, साथ ही आगे भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
कीर्तिमान ब्यूरो 10 May 2026
जहां आवाज कम हो जाए, समझ लीजिए वहां फुसफुसाहटें काम कर रही हैं ... कुर्सियों के नीचे सरकती फाइलें
भीतरखाने
जहां आवाज कम हो जाए, समझ लीजिए वहां फुसफुसाहटें काम कर रही हैं ... कुर्सियों के नीचे सरकती फाइलें
हर सूबे की अपनी एक आवाज होती है…कुछ खबरें मंच से बोली जाती हैं, कुछ प्रेस नोट में लिखी जाती हैं और कुछ गलियारों, बंद कमरों, चाय टेबलों और फुसफुसाहटों में जन्म लेती हैं। भीतरखाने का कलमकार उन्हीं अनकही हलचलों का साप्ताहिक आईना है। यहाँ सत्ता की सुगबुगाहट है, बाबुओं के गलियारों की आहट है, समाज की चुप्पियों के पीछे छिपे संकेत हैं और उन चर्चाओं की भनक भी, जो खुलकर कभी सामने नहीं आतीं। यह कॉलम आरोप नहीं लगाता, इशारों में उन तस्वीरों को उकेरता है, जिन्हें लोग समझते तो हैं… मगर कहते नहीं। व्यंग्य, संकेत और भीतर की खबरों के इस सफर में हर सप्ताह मिलेगा सिस्टम का एक नया चेहरा। क्योंकि…जो सामने दिखता है, कहानी अक्सर उसके पीछे शुरू होती है। - कलमकार
कलमकार 10 May 2026
10 मई का राशिफल : मेष से मीन तक सभी राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, जानिए किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
राशिफल
10 मई का राशिफल : मेष से मीन तक सभी राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, जानिए किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए मिश्रित लेकिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। मेष, सिंह, वृश्चिक और धनु राशि वालों को करियर, मान-सम्मान और आर्थिक मामलों में विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। वृषभ और कन्या राशि के जातकों के रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। मिथुन और कुंभ राशि वालों को नए अवसर मिलेंगे लेकिन खर्चों और ध्यान भटकने से सावधान रहना होगा। कर्क और मकर राशि को भावनात्मक और कार्यस्थल पर सतर्क रहने की जरूरत है। तुला और मीन राशि के लिए दिन सामान्य और संतुलित रहेगा। कुल मिलाकर आज का दिन मेहनत, संयम और सही निर्णय से सफलता दिलाने वाला है।
कीर्तिमान नेटवर्क 10 May 2026
पाकिस्तान-बांग्लादेश सुरक्षा समझौता : ढाका में ड्रग्स कंट्रोल, ट्रेनिंग और निगरानी सिस्टम को लेकर बड़ी डील, क्षेत्रीय राजनीति में बढ़ी हलचल
विदेश
पाकिस्तान-बांग्लादेश सुरक्षा समझौता : ढाका में ड्रग्स कंट्रोल, ट्रेनिंग और निगरानी सिस्टम को लेकर बड़ी डील, क्षेत्रीय राजनीति में बढ़ी हलचल
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच ढाका में सुरक्षा सहयोग को लेकर अहम समझौता हुआ है। इस दौरान पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने बांग्लादेशी अधिकारियों से मुलाकात कर ड्रग्स तस्करी, सीमा पार अपराध और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर चर्चा की। समझौते के तहत सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा बलों को प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी है। इसे दक्षिण एशिया में बदलते राजनीतिक और रणनीतिक समीकरणों के बीच एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक कदम माना जा रहा है।
कीर्तिमान नेटवर्क 10 May 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज : तनाव चरम पर , अमेरिका-ईरान टकराव तेज, समुद्री क्षेत्र में बढ़ी सैन्य हलचल
विदेश
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज : तनाव चरम पर , अमेरिका-ईरान टकराव तेज, समुद्री क्षेत्र में बढ़ी सैन्य हलचल
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिकी सेना ने ईरान के दो तेल टैंकरों पर कार्रवाई कर उन्हें निष्क्रिय कर दिया, जिसके बाद क्षेत्र में सैन्य तनाव बढ़ गया। नौसेना जहाजों पर हमले की कोशिश और जवाबी कार्रवाई की खबरों से हालात और गंभीर हो गए हैं। संयुक्त अरब अमीरात ने भी हमलों का दावा किया है, जबकि दोनों देशों के बीच तीखी बयानबाजी जारी है। विशेषज्ञों के अनुसार यह स्थिति वैश्विक तेल आपूर्ति और अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर डाल सकती है।
कीर्तिमान नेटवर्क 09 May 2026
दर्दनाक हादसा : हेडफोन लगाकर बाइक चला रहे युवक,  ट्रैक्टर से टक्कर, मौके पर मौत
रायपुर
दर्दनाक हादसा : हेडफोन लगाकर बाइक चला रहे युवक,  ट्रैक्टर से टक्कर, मौके पर मौत
आरंग के चिखली गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक जगदीश कुमार की मौत हो गई। बताया गया कि वह बाइक चलाते समय हेडफोन लगाए हुए था, जिससे उसका ध्यान भटक गया और वह तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
कीर्तिमान ब्यूरो 09 May 2026
सांबरानी धूप : प्राचीन भारत में महिलाएं बालों में क्यों देती थीं  यह धूप, मानसिक शांति का सदियों पुराना आयुर्वेदिक रहस्य
ग्लैमर
सांबरानी धूप : प्राचीन भारत में महिलाएं बालों में क्यों देती थीं  यह धूप, मानसिक शांति का सदियों पुराना आयुर्वेदिक रहस्य
भारतीय परंपरा में बालों को केवल सुंदरता नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। इसी वजह से प्राचीन समय में महिलाएं स्नान के बाद बालों में ‘सांबरानी धूप’ देती थीं। आयुर्वेद में यह प्रक्रिया केवल बाल सुखाने की तकनीक नहीं, बल्कि शरीर और मन को संतुलित करने वाला उपचार मानी जाती है। सांबरानी के धुएं में मौजूद प्राकृतिक औषधीय गुण स्कैल्प को साफ रखने, डैंड्रफ कम करने और बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। आज आधुनिक हेयर केयर के दौर में भी यह पारंपरिक नुस्खा फिर से लोकप्रिय हो रहा है।
डॉ. नीरज गजेंद्र 09 May 2026
हिंद महासागर में ‘अग्नि’ की गर्जना : भारत ने MIRV तकनीक से लैस मिसाइल का सफल परीक्षण कर दिखाई ताकत
देश
हिंद महासागर में ‘अग्नि’ की गर्जना : भारत ने MIRV तकनीक से लैस मिसाइल का सफल परीक्षण कर दिखाई ताकत
भारत ने रक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया, जिसमें मिसाइल ने हिंद महासागर क्षेत्र में कई लक्ष्यों को एक साथ सटीकता से भेदा। इस सफलता से भारत की रणनीतिक और तकनीकी क्षमता और मजबूत हुई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि पर DRDO और सेना को बधाई दी और इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
कीर्तिमान नेटवर्क 09 May 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें