Thursday, 19 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
"कारोबार" के लिए 978 परिणाम मिले
क्लीन स्वीप : कॉस्मेटिक दुकानों से लेकर नकली पनीर फैक्ट्रियों तक हड़कंप
छत्तीसगढ़
क्लीन स्वीप : कॉस्मेटिक दुकानों से लेकर नकली पनीर फैक्ट्रियों तक हड़कंप
Raipur में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने जन-स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। शहर के बंजारी रोड और गोल बाजार में कॉस्मेटिक दुकानों पर छापेमारी कर एक्सपायरी डेट, लेबलिंग और बिलिंग की जांच की गई। नियमों के उल्लंघन पर सख्त चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही मिलावटी पनीर के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई हुई, जिसमें दो डेयरी इकाइयों से लगभग 1060 किलो संदिग्ध पनीर जब्त कर नष्ट किया गया। जांच में गंदगी, अनियमितता और मिलावट के लिए इस्तेमाल होने वाले पदार्थ मिले हैं।
कीर्तिमान डेस्क 28 Apr 2026
बॉक्स ऑफिस : ‘धुरंधर 2’ का जलवा कायम, ‘भूत बंगला’ ने 10 दिनों में 100 करोड़ पार, बाकी फिल्में फेल
ग्लैमर
बॉक्स ऑफिस : ‘धुरंधर 2’ का जलवा कायम, ‘भूत बंगला’ ने 10 दिनों में 100 करोड़ पार, बाकी फिल्में फेल
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सिर्फ दो फिल्मों का दबदबा है। धुरंधर 2 लंबे समय बाद भी मजबूत प्रदर्शन कर रही है और कलेक्शन में उछाल दिखा रही है। वहीं भूत बंगला ने मात्र 10 दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है और तेजी से आगे बढ़ रही है। दूसरी तरफ माइकल और गिन्नी वेड्स सनी 2 का प्रदर्शन कमजोर रहा है। कुल मिलाकर मुकाबला अब सिर्फ दो फिल्मों तक सीमित रह गया है।
कीर्तिमान डेस्क 27 Apr 2026
सट्टेबाज : क्रेटा में गुरु 777 एप से दांव लगवाता युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़
सट्टेबाज : क्रेटा में गुरु 777 एप से दांव लगवाता युवक गिरफ्तार
दुर्ग जिले में पुलिस ने अवैध ऑनलाइन सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सट्टेबाज को गिरफ्तार किया। आरोपी इरफान पाशा अपनी हुंडई क्रेटा कार को ही “कंट्रोल रूम” बनाकर ‘गुरु 777’ ऐप के जरिए सट्टा चला रहा था। पुलिस ने उसे मौके से पकड़कर लैपटॉप, महंगे मोबाइल और अन्य डिजिटल सामान जब्त किए, जिनकी कीमत लाखों में है।
कीर्तिमान डेस्क 27 Apr 2026
मिशन 2029 : नक्सल मोर्चे की जीत के बाद अब मणिपुर पर केंद्र की पैनी नजर
देश
मिशन 2029 : नक्सल मोर्चे की जीत के बाद अब मणिपुर पर केंद्र की पैनी नजर
केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर भारत को 2029 तक उग्रवाद मुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया है, जिसमें मणिपुर अभियान का मुख्य केंद्र होगा। चुनाव और अमरनाथ यात्रा के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बलों को पूर्वोत्तर में तैनात किया जाएगा। CRPF CoBRA कमांडो जैसे विशेष बल गुरिल्ला ऑपरेशंस संभालेंगे, जबकि आधुनिक तकनीक और ड्रोन निगरानी का उपयोग बढ़ाया जाएगा। साथ ही, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जरिए ड्रग्स तस्करी पर कार्रवाई कर उग्रवाद की फंडिंग रोकने पर जोर दिया जाएगा।
कीर्तिमान डेस्क 27 Apr 2026
बड़ी कार्रवाई : गांजे के साथ आरोपियों को किया गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति जब्त
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई : गांजे के साथ आरोपियों को किया गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति जब्त
थाना सांकरा पुलिस ने एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए उड़ीसा से लाई जा रही गांजे की खेप पकड़ी। एनएच-53 पर घेराबंदी कर दो कारों को रोका गया, जिनसे 12.563 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 3 नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने दो कार, 9 मोबाइल और करीब 19.94 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे जांच जारी है।
कीर्तिमान डेस्क 27 Apr 2026
बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, करोड़ों का हिसाब और 6 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, करोड़ों का हिसाब और 6 आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस ने जुआ सटोरियों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत एक बड़े ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रायपुर और बेमेतरा से कुल 6 आरोपियों (दुर्गेश डहरे, ललित चावला, अंशु बग्गा, सौरभ जैन, विजय वर्मा और निशांत नागवानी) को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह 'पावर एक्स' व्हाट्सएप ग्रुप और UNCLEBAT9, Grand777.com जैसे कई ऑनलाइन पैनल्स के जरिए आईपीएल मैचों पर सट्टा खिलाता था।
कीर्तिमान डेस्क 26 Apr 2026
भरोसे पर वार : 50 लाख लेकर ड्रायवर फरार, थाने से 10 कदम दूर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़
भरोसे पर वार : 50 लाख लेकर ड्रायवर फरार, थाने से 10 कदम दूर दिया वारदात को अंजाम
राजधानी रायपुर के गीतांजलि नगर में एक कंस्ट्रक्शन कारोबारी के 50 लाख रुपए उसका ही ड्रायवर लेकर फरार हो गया। आरोपी ने खम्हारडीह थाना के पास गुटखा लाने के बहाने अकाउंटेंट को उतारकर कार समेत कैश लेकर भाग गया। आरोपी पिछले एक साल से काम कर रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
कीर्तिमान ब्यूरो 26 Apr 2026
बड़ी कार्रवाई : दुर्ग में नशीली सिरप रैकेट का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई : दुर्ग में नशीली सिरप रैकेट का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार
दुर्ग जिले में पुलिस ने कोडीन युक्त नशीली सिरप के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक संगठित रैकेट का भंडाफोड़ किया। मुख्य आरोपी योगेश शर्मा सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी फरार है। आरोपियों ने फर्जी ड्रग लाइसेंस और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर गुजरात से प्रतिबंधित सिरप मंगाकर स्थानीय स्तर पर ऊंचे दामों में बेचा। पुलिस ने करीब 800 बोतल सिरप, कार और अन्य सामान जब्त किया है तथा मामले की जांच जारी है।
कीर्तिमान डेस्क 25 Apr 2026
चायपत्ती गिरोह :  नकली ब्रांडेड पैकेट बनाकर बाजार में खपाने वाले दस आरोपी गिरफ्तार
देश
चायपत्ती गिरोह :  नकली ब्रांडेड पैकेट बनाकर बाजार में खपाने वाले दस आरोपी गिरफ्तार
हैदराबाद में खाद्य सुरक्षा और पुलिस विभाग ने मिलावटी चाय पत्ती बनाने और बेचने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नकली ब्रांडेड पैकेट बनाकर उसमें सिंथेटिक रंग, गुड़ का रस, पुरानी चाय पत्ती और लकड़ी का बुरादा मिलाकर उसे असली उत्पाद की तरह बाजार में बेचते थे। यह माल छोटे होटलों, ढाबों और चाय की दुकानों तक सप्लाई किया जाता था। अधिकारियों ने एक अवैध फैक्ट्री भी सील की और बड़ी मात्रा में सामग्री व मशीनें बरामद कीं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ऐसी मिलावटी चाय से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
कीर्तिमान डेस्क 24 Apr 2026
बड़ी कार्रवाई : रेलवे रूट से हो रही नशे की तस्करी, गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई : रेलवे रूट से हो रही नशे की तस्करी, गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से ट्रेन के जरिए लाई जा रही 52 किलो गांजा की खेप के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी खरसिया रेलवे कॉलोनी के पास की गई, जहां आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। बरामद गांजे की कीमत लगभग 25.62 लाख रुपये बताई गई है। सभी आरोपी ओडिशा के कंधमाल जिले के रहने वाले हैं और NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
कीर्तिमान डेस्क 23 Apr 2026
रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़, रायपुर से मुख्य आरोपी देव बंसल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़
रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़, रायपुर से मुख्य आरोपी देव बंसल गिरफ्तार
रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर से मुख्य आरोपी देव बंसल को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर चक्रधरनगर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने की। जांच में सामने आया कि यह सट्टा गिरोह इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और ऑनलाइन पेमेंट ऐप्स के जरिए अलग-अलग राज्यों में बैठकर क्रिकेट सट्टा चला रहा था। इससे पहले इस मामले में विकास अग्रवाल, विनय अग्रवाल और गगन अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपी के पास से iPhone 16 Pro सहित डिजिटल साक्ष्य और लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड बरामद किए हैं, जिनसे पूरे नेटवर्क की महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
कीर्तिमान डेस्क 22 Apr 2026
कचहरी चौक पर घेराबंदी, कार से निकला 30 किलो गांजा, अंतरराज्यीय तस्करी का खुलासा
छत्तीसगढ़
कचहरी चौक पर घेराबंदी, कार से निकला 30 किलो गांजा, अंतरराज्यीय तस्करी का खुलासा
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में महासमुंद थाना क्षेत्र के कचहरी चौक पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 30 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। गांजा ओडिशा से रायपुर की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ह्युंडई कार को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कीर्तिमान डेस्क 22 Apr 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें