Friday, 30 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: तीन आदतन बदमाश जिलाबदर, हत्या-चोरी समेत 29 अपराधों में नाम Mhow Ganja Farming: अरहर के खेत में छिपकर उगाई जा रही थी गांजे की फसल, 3 लाख के पौधे जब्त, एक गिरफ्तार UP Food Safety Raid: मिठास में जहर, यूपी में छापेमारी के दौरान दुकानों पर मिले चूहे और भारी गंदगी, 229 को नोटिस ED EOW Raid:  रायपुर समेत कई जिलों में एक साथ छापेमारी Bastar Zila Panchayat: VB-G RAM G योजना में लापरवाही पर कार्रवाई, 2 तकनीकी सहायकों ने दिया इस्तीफा Simga Bus Truck Accident: सड़क सुरक्षा की खुली पोल, सिमगा के पास बस-ट्रक भिड़ंत में 5 की मौत Crime News: तीन आदतन बदमाश जिलाबदर, हत्या-चोरी समेत 29 अपराधों में नाम Mhow Ganja Farming: अरहर के खेत में छिपकर उगाई जा रही थी गांजे की फसल, 3 लाख के पौधे जब्त, एक गिरफ्तार UP Food Safety Raid: मिठास में जहर, यूपी में छापेमारी के दौरान दुकानों पर मिले चूहे और भारी गंदगी, 229 को नोटिस ED EOW Raid:  रायपुर समेत कई जिलों में एक साथ छापेमारी Bastar Zila Panchayat: VB-G RAM G योजना में लापरवाही पर कार्रवाई, 2 तकनीकी सहायकों ने दिया इस्तीफा Simga Bus Truck Accident: सड़क सुरक्षा की खुली पोल, सिमगा के पास बस-ट्रक भिड़ंत में 5 की मौत
W 𝕏 f
होम › ग्लैमर › बॉक्स ऑफिस : ‘धुरंधर 2’ का जलवा कायम, ‘भूत बंगला’…
AI फोटो
AI फोटो
ग्लैमर Featured

बॉक्स ऑफिस : ‘धुरंधर 2’ का जलवा कायम, ‘भूत बंगला’ ने 10 दिनों में 100 करोड़ पार, बाकी फिल्में फेल

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सिर्फ दो फिल्मों का दबदबा है। धुरंधर 2 लंबे समय बाद भी मजबूत प्रदर्शन कर रही है और कलेक्शन में उछाल दिखा रही है। वहीं भूत बंगला ने मात्र 10 दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है और तेजी से आगे बढ़ रही है। दूसरी तरफ माइकल और गिन्नी वेड्स सनी 2 का प्रदर्शन कमजोर रहा है। कुल मिलाकर मुकाबला अब सिर्फ दो फिल्मों तक सीमित रह गया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 27 Apr 2026, 12:45 PM · अपडेट: 26 Oct 2026, 05:07 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
सिनेमाघरों में इन दिनों फिल्मों के बीच गजब की रेस देखने को मिल रहा है, लेकिन इस रेस में धुरंधर 2 अब भी सबसे आगे नजर आ रही है। रिलीज के छह हफ्ते बाद जहां फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ती दिख रही थी, वहीं 39वें दिन इसने शानदार उछाल के साथ फिर से बॉक्स ऑफिस पर अपनी अपनी धाक जमा ली है। नई फिल्मों की एंट्री के बावजूद ‘धुरंधर 2’ का दबदबा कायम रहना इसके क्रेज को साफ तौर पर दर्शाता है।

भूतबंगला 

दूसरी ओर भूत बंगला भी लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल हो रही है। हॉरर-कॉमेडी जॉनर की इस फिल्म ने महज 10 दिनों में शानदार कमाई करते हुए 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। यह अक्षय कुमार के करियर की 20वीं ऐसी फिल्म बन गई है जिसने यह मुकाम हासिल किया है । फिल्म की कहानी, कॉमिक टाइमिंग और स्टारकास्ट दर्शकों को खूब पसंद आ रही है, जिसके चलते इसकी कमाई में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।

कलेक्सन 

अगर कलेक्शन की बात करें तो ‘भूत बंगला’ ने शुरुआती दिनों के बाद रफ्तार और तेज कर दी है। 8वें दिन जहां फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की, वहीं 9वें दिन इसमें जबरदस्त उछाल आया और 10वें दिन भी फिल्म ने मजबूती से बढ़त बनाए रखी।  बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि वर्ल्डवाइड भी यह तेजी से आगे बढ़ रही है और 150 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है।

रफ्तार धीमी 

इसी बीच हॉलीवुड फिल्म माइकल से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इसकी शुरुआत के बाद ही रफ्तार धीमी पड़ गई। तीसरे दिन तक आते-आते फिल्म का प्रदर्शन कमजोर हो गया, जिससे साफ है कि यह दर्शकों पर ज्यादा असर नहीं छोड़ पाई।

हालत खराब

वहीं गिन्नी वेड्स सनी 2 की हालत बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा खराब नजर आ रही है। फिल्म को दर्शकों का सपोर्ट नहीं मिल पाया और इसका असर सीधे इसकी कमाई पर दिखा है । पहले वीकेंड में ही यह फिल्म बेहद कम कलेक्शन कर सकी, जिससे इसके आगे चलने की संभावनाएं भी कमजोर दिखाई दे रही हैं ।

धुरंधर 2 का बोलबाला

कुल मिलाकर मौजूदा समय में बॉक्स ऑफिस पर दो ही फिल्मों का बोलबाला है—‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’। एक तरफ ‘धुरंधर 2’ अपनी लंबी दौड़ और लगातार प्रदर्शन से रिकॉर्ड बना रही है, तो वहीं ‘भूत बंगला’ तेजी से कमाई के नए आंकड़े छू रही है। बाकी फिल्मों के लिए यह मुकाबला फिलहाल काफी मुश्किल साबित हो रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें