Sunday, 25 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: VIP चौक पर भीषण हादसा, महिला की मौत, 8 साल की बेटी गंभीर Crime News: खैरागढ़ की शराब दुकानों पर फिर उठे सवाल, मारपीट के वीडियो आए सामने Raipur Fire News: महालक्ष्मी मार्केट में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका Mahasamund News: भाजपा नेता के घर से सागौन की लकड़ी जब्त, वन विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई Dowry Case: थार और बाइक की मांग पर पत्नी से मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना Milky Malai Paneer: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 750 किलो नकली पनीर किया नष्ट Road Accident: VIP चौक पर भीषण हादसा, महिला की मौत, 8 साल की बेटी गंभीर Crime News: खैरागढ़ की शराब दुकानों पर फिर उठे सवाल, मारपीट के वीडियो आए सामने Raipur Fire News: महालक्ष्मी मार्केट में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका Mahasamund News: भाजपा नेता के घर से सागौन की लकड़ी जब्त, वन विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई Dowry Case: थार और बाइक की मांग पर पत्नी से मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना Milky Malai Paneer: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 750 किलो नकली पनीर किया नष्ट
W 𝕏 f
होम › ग्लैमर › Celebrity Family Photos: बेटी आराध्या संग ट्विनिं…
Aishwarya Rai Bachchan attended her nephew birthday (Image Source: Social Media)
Aishwarya Rai Bachchan attended her nephew birthday (Image Source: Social Media)
ग्लैमर

Celebrity Family Photos: बेटी आराध्या संग ट्विनिंग करती दिखीं ऐश्वर्या, मां की परछाई लगीं लाडली

Celebrity Family Photos: ऐश्वर्या राय बच्चन अपने भतीजे शिवांश राय के जन्मदिन समारोह में बेटी आराध्या के साथ नजर आईं। दोनों मैचिंग ब्लू आउटफिट में दिखाई दीं।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 25 Oct 2026, 01:54 PM · 1 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Celebrity Family Photos: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन जब भी अपनी लाडली बेटी आराध्या बच्चन के साथ किसी इवेंट या फंक्शन में नजर आती हैं, तो हर किसी की निगाहें उन पर टिक जाती हैं। हाल ही में अपने भतीजे के जन्मदिन के जश्न में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ ट्विनिंग करती हुई नजर आईं, इस पार्टी से सामने आई तस्वीरों में आराध्या अपनी मां ऐश्वर्या राय की हूबहू कार्बन कॉपी लग रही हैं और दोनों की यह खूबसूरत बॉन्डिंग फैंस का दिल जीत रही है।   
ऐश्वर्या ने पाउडर ब्लू रंग की शर्ट पहनी थी। गले में ब्लैक पर्स और सिर पर स्टाइल से रखा चश्मा उनके लुक को खास बना रहा था। दूसरी ओर, आराध्या ब्लू डेनिम जैकेट में दिखाई दीं। उन्होंने अपने बाल खुले रखे और ब्लैक हेयरबैंड लगाया था।   

आराध्या को देखकर फैंस को आई ऐश्वर्या की याद

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में आराध्या का लुक लोगों का ध्यान खींच रहा है। कई प्रशंसक उनकी तुलना ऐश्वर्या राय से कर रहे हैं और उन्हें अपनी मां की परछाई बता रहे हैं। मां-बेटी की एक जैसी स्टाइलिंग और साथ में उनकी सहज मौजूदगी को भी पसंद किया जा रहा है।  

श्रीमा राय ने शेयर कीं जन्मदिन की तस्वीरें

इन तस्वीरों को ऐश्वर्या राय की भाभी श्रीमा राय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया। एक तस्वीर में परिवार के सदस्य जन्मदिन का केक काटते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में सभी लोग एक साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने शिवांश को जन्मदिन की बधाई दी और परिवार के साथ बिताए गए इन खास पलों की सराहना की।

भतीजे शिवांश के लिए श्रीमा राय का खास संदेश

तस्वीरों के साथ श्रीमा राय ने अपने बेटे शिवांश के लिए एक प्यारा सा संदेश भी लिखा। उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए आने वाले समय में और शरारतों, प्रकृति के साथ ज्यादा वक्त बिताने, हंसी-मजाक और ढेर सारी खुशियों की कामना की। उन्होंने यह भी जाहिर किया कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। श्रीमा का यह संदेश परिवार के बीच के प्यार और अपनापन को दर्शाता है।

कौन हैं शिवांश राय 

शिवांश राय, ऐश्वर्या राय बच्चन के भाई आदित्य राय और उनकी पत्नी श्रीमा राय के बेटे हैं, जन्मदिन के इस जश्न में परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हुए। तस्वीरों में ऐश्वर्या की मां बृंदा राय और आदित्य राय के बड़े बेटे विहान राय भी नजर आए। परिवार के साथ मनाए गए इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा होते ही चर्चा में आ गईं। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें