"कारोबार" के लिए 978 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
रायगढ़ में नकली सिगरेट पर बड़ी कार्रवाई, लाखों का माल जब्त, एक गिरफ्तार
रायगढ़ के चक्रधरनगर क्षेत्र में पुलिस ने कॉपीराइट और ट्रेडमार्क उल्लंघन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली सिगरेट का जखीरा जब्त किया। यह छापेमारी आईटीसी कंपनी की शिकायत के बाद की गई, जिसमें आरोप था कि नामी ब्रांडों की नकल कर नकली उत्पाद बेचे जा रहे हैं।
गोपनीय जांच के दौरान सैंपल में गड़बड़ी मिलने के बाद पुलिस ने “महादेव पान मसाला” सेंटर और उसके गोदाम पर दबिश दी। वहां से गोल्ड फ्लेक और अन्य मिलते-जुलते नामों वाले नकली सिगरेट पैकेट बड़ी मात्रा में बरामद किए गए।
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई : 89 टन से अधिक स्क्रैप जब्त, 21 लाख रुपये का माल पकड़ा गया
रायगढ़ पुलिस ने पूंजीपथरा और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में अवैध कबाड़ (स्क्रैप) परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 ट्रकों और 1 लावारिस वाहन से कुल 89.28 टन कबाड़ जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 21 लाख रुपये आंकी गई है। सभी वाहनों से बिना वैध दस्तावेजों के स्क्रैप मिला। पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। लावारिस ट्रक सहित सभी मामलों की जांच जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके पीछे कोई संगठित अवैध नेटवर्क तो नहीं है।
छत्तीसगढ़
महासमुंद में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान : जंगल की भट्टी ध्वस्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बसना, पिथौरा, तुमगांव और खल्लारी थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। अलग-अलग छापेमारी में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 84 लीटर से अधिक महुआ शराब सहित शराब बनाने के उपकरण जब्त किए गए। जंगल में चल रही भट्टी को भी ध्वस्त किया गया।
छत्तीसगढ़
रायपुर में नकली दवाओं के नेटवर्क पर बड़ा एक्शन : 3 आरोपी गिरफ्तार, अंतरराज्यीय सप्लाई चेन का खुलासा
रायपुर में नकली दवाओं के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में अंतरराज्यीय सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ है। विभाग ने अन्य संलिप्त लोगों की तलाश तेज कर दी है और आमजन से केवल अधिकृत मेडिकल स्टोर्स से दवाएं खरीदने की अपील की है।
50 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद जिले की चौकी भंवरपुर पुलिस ने ग्राम कलमीदादर में छापेमारी कर 50 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में आरोपी के घर से लगभग 10,000 रुपये मूल्य की शराब मिली। आरोपी कुमार सिदार पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
छत्तीसगढ़
गांजा तस्करी का भंडाफोड़: 5.265 किलो मादक पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार, ओडिशा से MP ले जा रहा था खेप
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के नगरनार थाना क्षेत्र में पुलिस ने एनएच-63 के पास एक युवक को 5.265 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया।
छत्तीसगढ़
हेरोइन रैकेट का भंडाफोड़: भिलाई में अंतरराज्यीय लाखों की ड्रग्स बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग जिले के भिलाई में पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत एक अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
छत्तीसगढ़
पिथौरा में मोबाइल से चल रहे सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के पिथौरा स्थित सब्जी मार्केट में पुलिस ने मोबाइल के जरिए चल रहे अवैध सट्टा कारोबार का भंडाफोड़ किया है। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में सुनील बंसल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसके मोबाइल से व्हाट्सएप चैट, पर्ची की फोटो और सट्टा संचालन से जुड़े ऐप के साक्ष्य मिले।
नियम सख्त : सप्लाई में देरी या लापरवाही पर 5 लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान
छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी नियमों में बड़ा संशोधन करते हुए देशी स्पिरिट नियम 1995 को और सख्त बना दिया है। नए नियमों के तहत शराब सप्लाई में देरी या किसी भी तरह की लापरवाही पर अब 1 हजार रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
छत्तीसगढ़
गांजा तस्करी : छत्तीसगढ़ और ओडिशा में NH-53 बना तस्करी का हॉट कॉरिडोर, महासमुंद के सिंघोडा में बड़ा जखीरा पकड़ाया
महासमुंद जिले के सिंघोडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 312 किलो से अधिक गांजा जब्त कर दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस बड़े नेटवर्क की ओर इशारा करती है, जिसमें ओडिशा से देश के महानगरों तक मादक पदार्थों की आपूर्ति की जा रही है।
दुर्ग संभाग
हाई-टेक ड्रग्स एंट्री: भिलाई से हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, दो गिरफ्तार
भिलाई नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो युवकों—विक्रम साहू और यश विश्वकर्मा—को अवैध गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया। उनके पास से 2 किलो सामान्य गांजा, 2.3 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा, ₹40,000 नकद और नशा करने का सामान बरामद हुआ।
महासमुंद
अंतरराज्यीय तस्कर पकड़ाए: 2.25 करोड़ की अफीम पोस्त के साथ दो गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए NH-53 पर 1432 किलो अफीम पोस्त डोडा जब्त किया। करीब 2.25 करोड़ रुपये की इस खेप के साथ हरियाणा के दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जो इसे झारखंड से रायपुर ले जा रहे थे।