📅 Tuesday, 14 Apr 2026 भारत
W 𝕏 f 🔗
होम छत्तीसगढ़ पिथौरा में मोबाइल से चल रहे सट्टा रैकेट का पर्दाफ…
छत्तीसगढ़

पिथौरा में मोबाइल से चल रहे सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के पिथौरा स्थित सब्जी मार्केट में पुलिस ने मोबाइल के जरिए चल रहे अवैध सट्टा कारोबार का भंडाफोड़ किया है। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में सुनील बंसल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसके मोबाइल से व्हाट्सएप चैट, पर्ची की फोटो और सट्टा संचालन से जुड़े ऐप के साक्ष्य मिले।

AI फोटो
AI फोटो
कीर्तिमान डेस्क
11 Apr 2026, 01:39 PM
📍 महासमुंद

पिथौरा स्थित सब्जी मार्केट में पुलिस ने मोबाइल के माध्यम से अवैध सट्टा संचालन के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल को सूचना मिली थी कि सब्जी मार्केट क्षेत्र में सुनील बंसल नामक व्यक्ति अपने मोबाइल फोन के जरिए सट्टा खिलाने का अवैध कारोबार कर रहा है और इससे आर्थिक लाभ अर्जित कर रहा है। 

मोहन डडसेना एवं नरेश यादव को धारा 179 बीएनएसएस के तहत नोटिस देकर मौके पर रेड कार्यवाही की सहमति ली गई। इसके बाद पुलिस टीम, गवाहों तथा स्टाफ के साथ मौके पर पहुंची और बताए गए संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुनील बंसल (40 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 15, सब्जी मार्केट पिथौरा बताया।

पाया गया सट्टा का साक्ष्य 

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। जिसमे व्हाट्सएप चैट के माध्यम से रुपये-पैसों का दांव लगाने, पर्ची की फोटो तथा “RATAN 567” नामक मोबाइल एप के जरिए सट्टा संचालन के साक्ष्य पाए गए। पुलिस ने मौके पर स्क्रीनशॉट लेकर पंचनामा तैयार किया। इसके अतिरिक्त, आरोपी को धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस जारी किया गया, जिसमें उसने सट्टा संचालन से संबंधित किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज न होने की बात लिखित रूप में स्वीकार की।

आरोपी गिरफ्तार 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार स्क्रीनशॉट, ₹500 नकद, एक पुराना वीवो मोबाइल फोन तथा सिम कार्ड सहित कुल लगभग ₹8,500 मूल्य का सामान जब्त किया। जांच में आरोपी के विरुद्ध जुआ  अधिनियम 2022 की धारा 6(क) के तहत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की विवेचना महासमुंद जिला अंतर्गत संबंधित थाना पिथौरा में जारी है। 

— विज्ञापन —
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश धर्म समाज खेल 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?