Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ महासमुंद में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस का बड़…
AI Photo
AI Photo
छत्तीसगढ़

महासमुंद में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान : जंगल की भट्टी ध्वस्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बसना, पिथौरा, तुमगांव और खल्लारी थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। अलग-अलग छापेमारी में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 84 लीटर से अधिक महुआ शराब सहित शराब बनाने के उपकरण जब्त किए गए। जंगल में चल रही भट्टी को भी ध्वस्त किया गया।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 14 Apr 2026, 07:07 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:32 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

महासमुंद जिले में अवैध महुआ शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। एंटी नारकोटिक टॉस्क फोर्स और जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों की संयुक्त टीमों ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग जगहों पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 84 लीटर से अधिक अवैध महुआ शराब के साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए हैं। पुलिस की यह कार्रवाई न केवल अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ एक कड़ा संदेश है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में फैल रहे इस अवैध कारोबार पर भी बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

बसना: 54 लीटर शराब के साथ 2 आरोपी दबोचे

थाना बसना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर ग्राम कलमीदादर और धनापाली में पुलिस टीम ने दबिश दी। यहां से कुमार सिंह सिदार (48) और रामप्रसाद चौहान (27) को गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से 54 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 10,800 रुपए आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पिथौरा: 20 लीटर महुआ शराब बरामद

थाना पिथौरा पुलिस ने ग्राम पिलवापाली में छापेमारी कर लक्ष्मण बरिहा (56) और रामसिंग बरिहा (36) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 20 लीटर महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 4,000 रुपए है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

जब्त महुआ शराब

तुमगांव: घने जंगल में चल रही भट्टी पर रेड, रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी

सबसे बड़ी कार्रवाई थाना तुमगांव क्षेत्र में हुई, जहां बिरबिरा के घने जंगल में अवैध महुआ शराब की भट्टी संचालित की जा रही थी। पुलिस ने छापा मारकर मौके से तोसन यादव (50) और मंगल यादव (33) को शराब बनाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मौके से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ स्टील और जर्मन बर्तन, प्लास्टिक ड्रम समेत अन्य उपकरण जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 3,500 रुपए आंकी गई है। आरोपियों ने पूछताछ में अवैध शराब निर्माण करना स्वीकार किया है।

खल्लारी: 4 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार

थाना खल्लारी पुलिस ने ग्राम बीकेबाहरा स्थित डामर प्लांट के पास कार्रवाई करते हुए राकेश कुमार नागवंशी (45) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 4 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 800 रुपए है।

पुलिस का संदेश: अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कड़ी कार्रवाई की जा सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें