Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ रायपुर में नकली दवाओं के नेटवर्क पर बड़ा एक्शन : …
नकली दवा मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार।
नकली दवा मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार।
छत्तीसगढ़

रायपुर में नकली दवाओं के नेटवर्क पर बड़ा एक्शन : 3 आरोपी गिरफ्तार, अंतरराज्यीय सप्लाई चेन का खुलासा

रायपुर में नकली दवाओं के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में अंतरराज्यीय सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ है। विभाग ने अन्य संलिप्त लोगों की तलाश तेज कर दी है और आमजन से केवल अधिकृत मेडिकल स्टोर्स से दवाएं खरीदने की अपील की है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 14 Apr 2026, 05:24 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:32 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

नकली दवाओं के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की जांच में सामने आए संगठित नेटवर्क के तीन आरोपियों को सोमवार को रायपुर से गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई कुछ माह पहले गोगांव स्थित नागपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट से नकली दवाओं की जप्ती के बाद की गई विस्तृत जांच का हिस्सा है।

जांच के दौरान इस अवैध सप्लाई चेन में शामिल रोचक अग्रवाल (बिजरासन मेडिकोज, इंदौर), सुरेंद्र कामनानी (प्रेम प्रकाश एजेंसी, भाटापारा) और खेमराज बानी (सरस्वती मेडिकल स्टोर, सारंगढ़) की भूमिका सामने आई। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जिससे नेटवर्क के अन्य कड़ियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

दिसंबर में हुई थी बड़ी जब्ती

इस प्रकरण की कड़ी में विभाग ने दिसंबर माह में सारंगढ़ स्थित सरस्वती मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर विस्तृत जांच की थी। निरीक्षण के दौरान वहां से संदिग्ध और नकली दवाओं के भंडारण व वितरण से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले थे, जिन्हें जब्त कर जांच में शामिल किया गया।

कई राज्यों तक फैला है नेटवर्क

अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य राज्यों से भी जुड़ा हुआ है। इसी कारण विभाग की टीम ने अंतरराज्यीय स्तर पर जांच और विवेचना की। अब तक मिले इनपुट के आधार पर पूरे नेटवर्क की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में और भी लोगों व संस्थानों की संलिप्तता सामने आ सकती है। ऐसे में संभावित आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, नियमानुसार अभियोजन की प्रक्रिया जारी है।

आमजन से अपील

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत मेडिकल स्टोर्स से ही दवाएं खरीदें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत विभाग को दें, ताकि नकली दवाओं के इस खतरनाक नेटवर्क पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें