"भारत सरकार" के लिए 166 परिणाम मिले
दुर्ग
खुलासा : 6 म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार, 30 खातों की जांच जारी
दुर्ग जिले के उतई क्षेत्र में पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़े म्यूल अकाउंट नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 6 खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। ये लोग अपने बैंक खातों, एटीएम और सिम कार्ड को साइबर ठगों को इस्तेमाल करने देते थे, जिनके जरिए ठगी के लाखों रुपये का लेन-देन किया जाता था।
राष्ट्रीय
NEET-UG विवाद : टेलीग्राम बैन पर कोर्ट में सुनवाई, पेपर लीक केस ने बढ़ाई सरकार की चिंता
NEET-UG दोबारा परीक्षा से पहले सरकार ने परीक्षा से जुड़े फर्जीवाड़े और पेपर लीक अफवाहों पर रोक लगाने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है। सरकार का कहना है कि प्लेटफॉर्म पर सक्रिय कुछ चैनल नकली प्रश्नपत्र और गलत जानकारी फैलाकर छात्रों को गुमराह कर रहे थे और पैसों की ठगी कर रहे थे।
राज्य सरकार
मिट्टी बचेगी तो खेती बचेगी : खेत बचाओ अभियान में किसानों को दिया गया जागरूकता संदेश
बागबाहरा के कृषि उपज मंडी प्रांगण में देशव्यापी "खेत बचाओ अभियान" के तहत जिला स्तरीय जैविक एवं प्राकृतिक कृषि कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल, सांसद रूपकुमारी चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने किसानों से जैविक और प्राकृतिक खेती अपनाने तथा रासायनिक उर्वरकों का संतुलित उपयोग करने की अपील की।
राज्य सरकार
महासमुंद : सामाजिक सहायता योजनाओं का विस्तार, हजारों हितग्राहियों को मिल रहा लाभ
समाज कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत विभिन्न पेंशन योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें राज्य और केंद्र दोनों स्तर की योजनाएं शामिल हैं। जिले में कुल 53 हजार 561 हितग्राहियों को पेंशन राशि का भुगतान अप्रैल 2026 तक किया जा चुका है। केंद्रीय योजनाओं में एस.एन.ए. स्पर्श प्रक्रिया के कारण कुछ समय के लिए भुगतान में विलंब हुआ था, जिसे अब सुधारकर बड़ी संख्या में हितग्राहियों को लाभ दिया जा चुका है।
अर्थव्यवस्था
सरकार का बड़ा फैसला : डीजल और ATF के निर्यात पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स, पेट्रोल पर नहीं हुआ बदलाव
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भारत सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ा दिया है। डीजल पर 50 पैसे प्रति लीटर और ATF पर 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि पेट्रोल पर कोई बदलाव नहीं किया गया है और घरेलू ईंधन कीमतों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
रक्षा
साइलेंट डिप्लोमेसी : ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाक में 3 दौर की सीक्रेट टॉक, क्या पाक में खुलेगा IIT कैंपस?
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान संबंध बेहद तनावपूर्ण दौर में हैं, लेकिन रिपोर्टों के अनुसार दोनों देशों के रणनीतिकारों के बीच बैकचैनल (Track-2) वार्ता के तीन दौर पूरे हो चुके हैं। पाकिस्तान के कुछ पूर्व राजनयिकों और बुद्धिजीवियों का मानना है कि आर्थिक संकट और बढ़ती क्षेत्रीय चुनौतियों के बीच भारत के साथ संवाद बहाल करना पाकिस्तान के हित में है।
सरगुजा संभाग
रेल की सौगात : धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा रेल परियोजना को मिली मंजूरी
जशपुर जिले को पहली बार रेल कनेक्टिविटी मिलने जा रही है। रेल मंत्रालय ने धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किया है। करीब 291.881 किलोमीटर लंबी यह रेल लाइन जशपुर को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ेगी, जिससे पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
विदेश
भारी तनाव : अमेरिकी सेना ने नाकाम किए ईरानी आत्मघाती ड्रोन हमले, डोनाल्ड ट्रंप की सख्त चेतावनी
होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया है कि उसने वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाने के लिए भेजे गए कई ईरानी वन-वे अटैक ड्रोन को हवा में ही मार गिराया। अमेरिका का कहना है कि इसके बावजूद अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार और जहाजों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है।
देश
दिनेश त्रिवेदी का संदेश : भारत-बांग्लादेश मिलकर बन सकते हैं सबसे मजबूत लोकतंत्र
पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश में भारत के नए उच्चायुक्त का कार्यभार संभाला , उन्होंने कहा कि भारत और बांग्लादेश भाई-बहनों की तरह हैं और मिलकर दुनिया की बड़ी आर्थिक व लोकतांत्रिक शक्तियों में शामिल हो सकते हैं।
गाइए और छा जाइए
गाइए और छा जाइए : छॉलीवुड के सुपरस्टार और पद्मश्री अनुज शर्मा को कीर्तिमान अवार्ड, कला-संस्कृति और जनसेवा में योगदान के लिए सम्मानित
छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता, गायक, पद्मश्री सम्मानित कलाकार और धरसींवा विधायक अनुज शर्मा को कला, संस्कृति और समाज के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए कीर्तिमान मीडिया द्वारा कीर्तिमान अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विदेश
भड़का तनाव : 3 भारतीय नाविकों की मौत, भारत ने अमेरिकी राजदूत को किया तलब
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान तट के पास होर्मुज स्ट्रेट क्षेत्र में पालाऊ-ध्वज वाले तेल टैंकर MT Settebello पर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई हुई। अमेरिकी सेना का दावा है कि जहाज ईरानी तेल ले जा रहा था और प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा था। हमले में जहाज के इंजन रूम को निशाना बनाया गया, जिससे भीषण आग लग गई।
विदेश
द्विपक्षीय संबंधों में दरार : तीन भारतीय नाविकों की मृत्यु के बाद भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी पर उठे गंभीर प्रश्न
ओमान के निकट अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग पर अमेरिकी नौसेना द्वारा वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने से तीन भारतीय नाविकों की मृत्यु हो गई है, जिसके बाद नई दिल्ली और वाशिंगटन के मध्य कूटनीतिक तनाव चरम पर है। तीन दिनों के भीतर 'मैरीवेक्स' और 'सेटेबेलो' नामक जहाजों पर हुए इन हमलों ने न केवल हिंद महासागर में क्वाड (QUAD) सहयोग की प्रासंगिकता पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है