Saturday, 11 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम महासमुंद MY Bharat कार्यक्रम : डॉ. मुखर्जी जयंती पर बेमचा …
MY Bharat कार्यक्रम और पौधरोपण करते युवा
MY Bharat कार्यक्रम और पौधरोपण करते युवा
महासमुंद

MY Bharat कार्यक्रम : डॉ. मुखर्जी जयंती पर बेमचा में भव्य आयोजन, निबंध-क्विज विजेताओं का हुआ सम्मान

महासमुंद जिले के ग्राम बेमचा में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में युवाओं को राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता विकास और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कीर्तिमान न्यूज
11 Jul 2026, 08:09 AM
महासमुंद
ग्राम बेमचा में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) के 'मेरा युवा भारत' (MY Bharat) और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह संपूर्ण कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी वसुंधरा साहू के कुशल निर्देशन और उत्कृष्ट मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। 
मुख्य अतिथियों एवं प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम बेमचा के सरपंच गुमान यादव उपस्थित रहे। इसके साथ ही युवाओं का उत्साहवर्धन करने और उनका मार्गदर्शन करने के लिए मंच पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में सुनीता काहर (उपसरपंच),  तरुण कुमार (पंच), सोहन लाल पाटकर (प्राचार्य, शा.उ.मा.वि. बेमचा), प्रबुद्ध वक्ता डॉ. सेवन दास मानिकपुरी और 'मेरा युवा भारत' के जिला प्रतिनिधि अशोक चक्रधारी गरिमामय रूप से मंच पर मौजूद थे। 

सकारात्मक दिशा में बढ़ने किया प्रेरित 

अतिथियों का प्रबुद्ध मार्गदर्शन एवं "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत सामूहिक रूप से  पौधे लगाया गया। मुख्य अतिथि सरपंच गुमान यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं को समाज और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करते हुए उनका मार्गदर्शन किया और उन्हें निरंतर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्राचार्य सोहन लाल पाटकर ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श जीवन, उनके संघर्षों और राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान के बारे में युवाओं को विस्तार से जानकारी दी। 

सामूहिक रूप से लगाए पौधे 

इसके साथ ही, पर्यावरण संरक्षण का एक मजबूत संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के के तहत सामूहिक रूप से पौधा लगाया गया। 'मेरा युवा भारत' से उपस्थित अशोक चक्रधारी ने युवाओं को 'MY Bharat' डिजिटल पोर्टल की उपयोगिता और महत्व के बारे में विस्तार से तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय मंच के जरिए युवा अपनी नेतृत्व क्षमता (Leadership Skills) को निखार सकते हैं और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों से सीधे जुड़ सकते हैं। साथ ही उन्होंने वृक्षों को बचाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के प्रति भी युवाओं को सजग किया। 

प्रमाण पत्र वितरण
बौद्धिक विकास के लिए प्रतियोगिता 

कार्यक्रम में डॉ. सेवन दास मानिकपुरी ने भी अपनी ओजस्वी वाणी से सभी युवाओं को जागरूक करते हुए कार्यक्रम को गति दी और बच्चों का हौसला बढ़ाया। निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता के परिणाम व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं और युवाओं के बौद्धिक विकास के लिए निबंध प्रतियोगिता एवं क्विज (प्रश्नोत्तरी) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। 

इन प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे 

निबंध प्रतियोगिता: प्रथम स्थान दिव्या यादव, द्वितीय स्थान डिम्पल विश्वकर्मा, तृतीय स्थान लीना चन्द्राकर, क्विज (प्रश्नोत्तरी) में प्रथम स्थान यमनी यादव, द्वितीय स्थान शिवम ध्रुव, तृतीय स्थान नेदन सिन्हा परमार रहे। क्विज और निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन सभी विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों और प्रबुद्ध जनों के द्वारा मंच पर प्रमाण पत्र और विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया। 

ये रहे उपस्थित 

स्थानीय जनों एवं प्राध्यापकों की उपस्थिति में इस आयोजन के दौरान महेश्वरी साहू, सुमन भारती, संगीता चन्द्राकर, पूर्णिमा सिन्हा, मनीष साहू, वाय. एस. बलिहार, पी. के. ध्रुव, किरण पटेल, जुगनी गुम्बर और रश्मि चंद्राकर सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे। 
विशेष सहयोग : इस कार्यक्रम में श्याम बालाजी कॉलेज (महासमुंद) के बी.एड. संकाय के प्राध्यापकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने पूरे आयोजन की व्यवस्थाओं में अपना महत्वपूर्ण एवं अनुकरणीय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में बड़ी संख्या में स्थानीय स्कूल के विद्यार्थी, क्षेत्र के ऊर्जावान युवा साथी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें