Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत : रसायन शास्त्र को आस…
डॉ. बेद लाल साहू को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
डॉ. बेद लाल साहू को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
रायपुर संभाग

राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत : रसायन शास्त्र को आसान बनाने वाले डॉ. बेद लाल साहू को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026

रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत के समारोह में आरंग के शिक्षक डॉ. बेद लाल साहू को “स्व. हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान–2026” से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान शिक्षा में नवाचार, डिजिटल शिक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए दिया गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 16 Jul 2026, 04:50 PM · अपडेट: 05 Aug 2026, 09:46 AM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण को सम्मानित करने के उद्देश्य से ‘राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत’ द्वारा रायपुर के शांति नगर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रीवां (आरंग) के रसायन शास्त्र विषय के व्याख्याता डॉ. बेद लाल साहू को प्रतिष्ठित “स्व. हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान–2026” से सम्मानित किया गया। 
संस्था के अनुसार यह सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में नए प्रयोग और बेहतर बदलाव लाने वाले शिक्षकों के प्रति राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है। डॉ. बेद लाल साहू को यह सम्मान उनके शिक्षा क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों और नवाचारों के लिए प्रदान किया गया। 

रसायन शास्त्र को बनाया आसान और रोचक 

डॉ. साहू ने अपनी बाल-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से रसायन शास्त्र जैसे कठिन विषय को विद्यार्थियों के लिए सरल और रुचिकर बनाया। उन्होंने विद्यालय में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ छात्रों को नैतिक मूल्यों, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, सामाजिक चेतना और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में डॉ. साहू के प्रयासों को विशेष सराहना मिली है। उनके नवाचारों और शिक्षण कार्यों ने नई पीढ़ी के छात्रों के लिए प्रेरणा का कार्य किया है। यह सम्मान समारोह भूतपूर्व प्रधानपाठक स्वर्गीय हरिवंश मिश्र की स्मृति को समर्पित था। उन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और समाज सेवा के लिए समर्पित किया था। कार्यक्रम में संस्था के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जितेन्द्र मिश्रा ने कहा कि एक शिक्षक का सम्मान वास्तव में पूरी शिक्षा व्यवस्था, विद्यार्थियों और समाज के भविष्य का सम्मान होता है। 

शिक्षकों को मिला अनुभव साझा करने का मंच 

समारोह के माध्यम से देशभर के शिक्षकों को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराया गया, जहां वे अपने उत्कृष्ट कार्यों, नवाचारों और प्रेरणादायी अनुभवों को साझा कर सकें। संस्था का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ‘हरिभूमि’ दैनिक समाचार पत्र के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी उपस्थित रहे। वहीं समारोह की अध्यक्षता शिक्षाविद, समाजसेवी और एन.आर. स्टील रायगढ़ के संस्थापक संजय अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष (भाषा विज्ञान) एवं रेल मंत्रालय भारत सरकार के राजभाषा हिंदी सलाहकार डॉ. चितरंजन कर तथा राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पूर्णानंद मिश्रा मंच पर मौजूद रहे। 

आयोजन को सफल बनाने में पदाधिकारियों का योगदान 

राष्ट्रीय महाकुंभ जैसे इस आयोजन को सफल बनाने में डिजेंद्र कुर्रे, प्रेमचंद साव, डॉ. प्रज्ञा सिंह, रिंकल बग्गा, तरूण कुमार दास सहित संस्था के राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. बेद लाल साहू को मिले इस प्रतिष्ठित सम्मान से आरंग क्षेत्र सहित पूरे शिक्षा विभाग में खुशी का माहौल है। उनके योगदान को शिक्षा जगत में एक प्रेरणादायी उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें