"विधानसभा चुनाव" के लिए 134 परिणाम मिले
संसद
सियासी भूचाल : TMC के 20 बागियों ने थामा NCPI का दामन, NDA में बनेगी दूसरी सबसे बड़ी ताक
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है, जहां तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 सांसदों ने कथित तौर पर पार्टी से अलग होकर एक नया गुट बना लिया है। इन सांसदों ने “नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (NCPI)” के साथ विलय का ऐलान किया है, जिससे यह छोटी क्षेत्रीय पार्टी अचानक राष्ट्रीय राजनीति में चर्चा का केंद्र बन गई है।
रायपुर संभाग
जनआक्रोश : रसोई गैस 1013 रुपये तक पहुंची, किसानों की परेशानी पर निषदा बैठक में तीखी बहस
महानदी तट स्थित ग्राम निषदा में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की बैठक में ग्रामीणों, किसानों और युवाओं ने महंगाई, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, किसानों की समस्याओं और सामाजिक मुद्दों पर गहरा आक्रोश जताया। पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, खाद की कमी, पेपर लीक और परीक्षा विवादों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए गए।
संसद
मास्टरप्लान : 543 से बढ़कर 824 होंगी लोकसभा सीटें, EAC-PM के फॉर्मूले से बदलेगा देश का सियासी नक्शा!
हालिया विधानसभा चुनावों के बाद केंद्र सरकार के लिए लंबे समय से चर्चा में रहे परिसीमन (Delimitation) विधेयक को आगे बढ़ाने की संभावनाएं बढ़ती दिखाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) के एक वर्किंग पेपर में लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 824 करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके तहत देश के 170 बड़े लोकसभा क्षेत्रों का पुनर्गठन किया जाएगा, जिसमें 111 सीटों को तीन हिस्सों और 59 सीटों को दो हिस्सों में विभाजित करने की योजना है।
कांग्रेस
महाबैठक : भीतर के मतभेद सुलझाने और तीसरे मोर्चे की आहट के बीच विपक्ष ने बुना साझा चक्रव्यूह
दिल्ली में हुई INDIA गठबंधन की उच्च स्तरीय बैठक में विपक्षी दलों ने EVM, मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों, NEET परीक्षा विवाद और चुनावी निष्पक्षता जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की। राहुल गांधी ने चुनावी प्रक्रियाओं को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए विपक्ष को लगातार आक्रामक रुख बनाए रखने की सलाह दी।
कांग्रेस
बड़ा सियासी भूचाल : क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? सोनिया ने ममता को दिया महा-ऑफर, राहुल-अभिषेक की गुप्त बैठक से बढ़ी हलचल!
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ी हलचल के बीच ऐसी खबरें सामने आई हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तृणमूल कांग्रेस (TMC) का कांग्रेस में विलय करने का प्रस्ताव दिया है। सूत्रों के अनुसार, इस प्रस्ताव के तहत ममता बनर्जी को कांग्रेस का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और अभिषेक बनर्जी को राष्ट्रीय महासचिव बनाने की पेशकश की गई है।
राज्य सरकार
विकास को मिली नई रफ्तार : 40 लाख की सड़क का हुआ भूमिपूजन
कोरबा के वार्ड-54 में 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली डामर सड़क का उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने भूमिपूजन किया। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में कोरबा निगम क्षेत्र में लगभग 1000 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
संसद
सियासी भूचाल : क्या बिखर जाएगी ममता की TMC? 21 सांसदों की BJP प्रभारी के साथ गुप्त बैठक से मची खलबली
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी गंभीर राजनीतिक संकट का सामना कर रही है। पार्टी के कई सांसदों के बागी रुख अपनाने से संगठन में बड़ी टूट की आशंका बढ़ गई है। रिपोर्टों के अनुसार, टीएमसी के कुछ सांसदों ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की और आगे की रणनीति पर चर्चा की। राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय के इस्तीफे ने इस संकट को और गहरा कर दिया है।
अन्य
महाबैठक : तमिलनाडु के CM विजय की TVK ने क्यों बनाई दूरी? जानें अंदर की 5 बड़ी वजहें
दिल्ली में आयोजित INDIA गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (थलपति विजय) और उनकी पार्टी TVK की अनुपस्थिति ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इसके पीछे संसद में TVK का प्रतिनिधित्व न होना, INDIA ब्लॉक की औपचारिक सदस्यता का अभाव, DMK की नाराजगी, भविष्य के राजनीतिक विकल्प खुले रखना और तमिलनाडु में खुद को DMK के विकल्प के रूप में स्थापित करने की रणनीति जैसे प्रमुख कारण हैं।
अन्य
खटखटाया पुलिस का दरवाजा : क्या छिन जाएगा दीदी का ठिकाना? TMC मुख्यालय को खाली कराने का नोटिस
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) का अस्थायी मुख्यालय नए विवाद में फंस गया है। कोलकाता के कैनाल साउथ रोड स्थित किराए के दफ्तर के मालिक मोंटू साहा ने दावा किया है कि पार्टी का किरायानामा समाप्त हो चुका है, लेकिन भवन अब तक खाली नहीं किया गया। इस मामले में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
राष्ट्रीय
बंगाल में सियासी उबाल : डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी पर हिंसक हमला, फेंके अंडे और फाड़े कपड़े
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में शनिवार (30 मई) को उस समय भारी तनाव और अराजकता फैल गई, जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद Abhishek Banerjee पर कथित तौर पर उग्र भीड़ ने विरोध प्रदर्शन के दौरान हमला कर दिया।
कांग्रेस
खाकी अवतार : राहूल गांधी ने पहनी वर्दी, जमीन पर बैठे और जाना आम आदमी का दर्द
Rahul Gandhi ने लुटियंस दिल्ली स्थित अपने आवास पर दिल्ली-NCR के ऑटो रिक्शा चालकों से मुलाकात कर उनके जीवन, आर्थिक संघर्ष और महंगाई की मार को करीब से समझा। इस दौरान उन्होंने खाकी वर्दी पहनकर प्रतीकात्मक रूप से ड्राइवरों के साथ समय बिताया, जमीन पर बैठकर भोजन किया और उनकी समस्याओं को सुना।
अन्य
सत्ता परिवर्तन तय : सिद्धारमैया आज दे सकते हैं इस्तीफा, डीके शिवकुमार के सिर सजेगा सीएम का ताज!
कर्नाटक में कांग्रेस के अंदर चल रहा सत्ता संघर्ष अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज इस्तीफा दे सकते हैं और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। कांग्रेस हाईकमान ने कथित ‘रोटेशनल सीएम फॉर्मूला’ के तहत यह फैसला लिया है। इसके साथ ही राज्य मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की भी तैयारी है।