"रायपुर" के लिए 1630 परिणाम मिले
अर्थव्यवस्था
कच्चे तेल में फिर लगा उबाल : अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4% उछलीं कीमतें, जानें आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कच्चे तेल के दाम 4% बढ़कर 83 डॉलर पार पहुंचे, लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अभी स्थिर हैं।
रायपुर
अस्पताल में आग : मेकाहारा के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित निकालने कवायद
रायपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) के कैजुअल्टी वार्ड में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों को सुरक्षा के लिहाज से दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, जबकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच जारी है।
कारोबार
सपने को बनाया कारोबार : नौकरी छोड़ी, 10 महीने में खड़ा किया 14 लाख रुपये महीने का फैशन ब्रांड
जयपुर की निष्ठा रावत ने नौकरी छोड़कर अपना फैशन ब्रांड ‘नेहफी’ (Nehfi) शुरू किया और महज 10 महीनों में इसे 14 लाख रुपये महीने के रेवेन्यू तक पहुंचा दिया। फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई और चार साल के अनुभव के बाद उन्होंने पारंपरिक जयपुरी कला को आधुनिक डिजाइनों के साथ जोड़कर ऐसा कलेक्शन तैयार किया, जिसे महिलाएं रोजमर्रा की जिंदगी में पहन सकें।
रायपुर
8 साल बाद राहत की खबर : 69 दुकानदारों को क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाने की तैयारी
रायपुर में वर्ष 2017 में ऑक्सीजोन परियोजना के लिए हटाए गए 69 दुकानदारों के पुनर्वास की प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। नगर निगम ने क्रिस्टल आर्केड के सामने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत दुकानें उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू की है। महापौर मीनल चौबे ने अधिकारियों को पारदर्शी तरीके से व्यवस्थापन पूरा करने और बाजार में जरूरी सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए हैं।
रायपुर
स्मार्ट मीटर पर बड़ा खुलासा : जुलाई में घटी बिजली खपत, तीन शहरों के सर्वे में सामने आया सच
स्मार्ट मीटर को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में बिजली खपत का तीन माह का तुलनात्मक अध्ययन कराया। रिपोर्ट के अनुसार जुलाई 2026 में स्मार्ट मीटर लगे अधिकांश घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली खपत में कमी दर्ज हुई है।
दुर्ग
भिलाई में सरकारी नौकरी के नाम पर महिला से 1.50 लाख की ठगी करने वाला आरोपी फरार
भिलाई में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला से 1.50 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को रायपुर कृषि विभाग का कर्मचारी बताकर महिला को नौकरी लगवाने का भरोसा दिया और अलग-अलग किस्तों में रकम अपने खाते में ट्रांसफर करवा ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
तिरंगा यात्रा : छत्तीसगढ़ में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी तेज, 3 हजार जगह निकलेगी यात्रा
छत्तीसगढ़ में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ की तैयारियां तेज कर दी हैं। 10 से 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के तहत प्रदेशभर में तिरंगा यात्राएं और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा करीब 3 हजार स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी में है, जिसमें मंत्री, विधायक, सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
रायपुर
खुलासा : घर का रसोइया ही निकला चोर, 70 लाख की चोरी का सामान बरामद, नागपुर से गिरफ्तारी
रायपुर के मोवा स्थित कोयला कारोबारी पंकज अग्रवाल के घर हुई 70 लाख रुपए की चोरी का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा कर दिया है। मामले में कारोबारी का रसोइया महेंद्र कुमार यादव मास्टरमाइंड निकला, जिसे उसके साथी के साथ नागपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 51.50 लाख रुपए नकद, सोने-चांदी के जेवर समेत करीब 70 लाख रुपए का सामान बरामद किया है।
रायपुर
मचा बवाल : गुप्त लोकेशन पर पूल पार्टी का दावा, वायरल पोस्टर से मचा हड़कंप
4,999 एंट्री फीस वाली प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया है। पोस्टर में गुप्त स्थान पर आयोजन, मॉडल्स और एक्ट्रेस के साथ इंटरेक्शन तथा सीमित मेहमानों की एंट्री का दावा किया गया है। आयोजन स्थल और आयोजकों की जानकारी सार्वजनिक नहीं होने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं बजरंग दल ने भी ऐसे आयोजनों पर आपत्ति जताते हुए विरोध की चेतावनी दी है।
रायपुर
राहुल गांधी की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अहम बैठक 29 जुलाई को, संगठन और रणनीति पर होगा मंथन
राहुल गांधी 29 जुलाई को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे। बैठक में संगठनात्मक समीक्षा, मानसून सत्र की रणनीति और संभावित संगठनात्मक बदलाव सहित कई राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में अगले 3 घंटे भारी, 16 जिलों में भीषण गरज-चमक का अलर्ट : मौसम विभाग ने जारी की गंभीर चेतावनी
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अत्यंत गंभीर मौसम चेतावनी जारी की है। अगले 3 घंटे में 16 जिलों के कुछ इलाकों में मध्यम बारिश, भीषण गरज-चमक, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।
धमतरी
तेज रफ्तार ने ली जान : धमतरी में रेलिंग से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत
धमतरी के कुरूद-विशाखापट्टनम मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई, जिससे सारंगपुरी निवासी 50 वर्षीय भुनेश्वर सिंह दिवाकर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।