Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम कारोबार सपने को बनाया कारोबार : नौकरी छोड़ी, 10 महीने में…
नेहफी फैशन ब्रांड सफलता कहानी
नेहफी फैशन ब्रांड सफलता कहानी
कारोबार

सपने को बनाया कारोबार : नौकरी छोड़ी, 10 महीने में खड़ा किया 14 लाख रुपये महीने का फैशन ब्रांड

जयपुर की निष्‍ठा रावत ने नौकरी छोड़कर अपना फैशन ब्रांड ‘नेहफी’ (Nehfi) शुरू किया और महज 10 महीनों में इसे 14 लाख रुपये महीने के रेवेन्यू तक पहुंचा दिया। फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई और चार साल के अनुभव के बाद उन्होंने पारंपरिक जयपुरी कला को आधुनिक डिजाइनों के साथ जोड़कर ऐसा कलेक्शन तैयार किया, जिसे महिलाएं रोजमर्रा की जिंदगी में पहन सकें।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 28 Jul 2026, 02:43 PM · अपडेट: 09 Sep 2026, 08:21 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जयपुर की रहने वाली निष्‍ठा रावत ने नौकरी छोड़कर अपना सपना पूरा करने का फैसला लिया और देखते ही देखते कारोबारी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली। महज 10 महीनों में उन्होंने अपना फैशन ब्रांड ‘नेहफी’ (Nehfi) खड़ा कर दिया, जो आज करीब 14 लाख रुपये महीने के रेवेन्यू तक पहुंच चुका है 
निष्‍ठा ने कॉमर्स में ग्रेजुएशन करने के बाद जयपुर के INIFD से फैशन डिजाइनिंग में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कई फैशन ब्रांड्स के साथ करीब चार साल तक काम किया और इंडस्ट्री के अनुभव को करीब से समझा।

नौकरी के साथ सपना पूरा करना हुआ मुश्किल

शादी के बाद फुल टाइम नौकरी और निजी जिंदगी के बीच संतुलन बनाना उनके लिए चुनौती बन गया। इसी दौरान उन्होंने नौकरी बदलने के बजाय खुद का काम शुरू करने का फैसला लिया। सितंबर 2024 में उन्होंने अपने फैशन ब्रांड ‘नेहफी’ की शुरुआत की। निष्‍ठा का कहना है कि वह हमेशा से अपना खुद का ब्रांड बनाना चाहती थीं। नौकरी छोड़ने के बाद उन्हें अपने इस सपने पर पूरी तरह काम करने का मौका मिला।

पारंपरिक कला को मॉडर्न फैशन से जोड़ा

मार्केट रिसर्च के दौरान निष्‍ठा ने पाया कि महिलाओं के कपड़ों में एक तरफ भारी एथनिक वियर का विकल्प था, वहीं दूसरी ओर वेस्टर्न फैशन का चलन बढ़ रहा था। ऐसे में उन्होंने ऐसा कलेक्शन तैयार करने का फैसला किया, जिसे अलग-अलग उम्र की महिलाएं आसानी से पहन सकें। उन्होंने जयपुर की पारंपरिक कलाओं और क्राफ्ट को आधुनिक डिजाइनों के साथ जोड़ा। उनके तैयार किए गए कपड़े ऑफिस, ट्रैवलिंग और रोजमर्रा की आउटिंग के लिए आरामदायक होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी हैं। 

घर से शुरू हुआ था स्टार्टअप का सफर

निष्‍ठा ने अपने ब्रांड की शुरुआत किसी बड़ी फैक्ट्री से नहीं, बल्कि अपने घर से की थी। शुरुआती तीन महीनों तक वह स्थानीय दर्जियों की मदद से कपड़े तैयार करवाती थीं। इसके साथ ही डिजाइनिंग, ब्रांडिंग और ग्राहकों से जुड़ी हर जिम्मेदारी खुद संभालती थीं। 

16 लोगों की टीम के साथ बढ़ाया कारोबार

आज निष्‍ठा रावत की टीम में 16 लोग काम कर रहे हैं। उन्होंने धीरे-धीरे अपने उत्पादन और संचालन को मजबूत किया। बेहतर क्वालिटी और ग्राहकों के भरोसे के दम पर ब्रांड लगातार आगे बढ़ रहा है। 

10 महीने में लाखों का कारोबार खड़ा किया

नेहफी के इंस्टाग्राम पर करीब 10 हजार फॉलोअर्स हैं और अब तक 5,800 से ज्यादा ग्राहक इस ब्रांड से जुड़ चुके हैं। 1,299 रुपये से 2,499 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध उनके कपड़े ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं।सिर्फ 10 महीनों में यह ब्रांड 14 लाख रुपये महीने के रेवेन्यू तक पहुंच गया है।

अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में विस्तार की तैयारी

निष्‍ठा रावत अब अपने ब्रांड को और बड़ा करने की योजना बना रही हैं। फिलहाल नेहफी वेबसाइट और व्हाट्सएप ऑर्डर्स के जरिए ग्राहकों तक पहुंच रहा है। इसके अलावा जयपुर और रायपुर में ऑफलाइन स्टोर शुरू किए जा चुके हैं। आने वाले समय में उनका लक्ष्य इस ब्रांड को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाना है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें